Search

रामगढ़

रामगढ़: 6 वर्ष की नन्ही जुनैरा हबीब ने रखा रमजान का पहला रोजा

रमजान के इस पाक महीने में अपने श्रद्धा व आस्था को देखते हुए बेलाल नगर चितरपुर के नन्हे रोजेदार छह वर्षीय जुनैरा हबीब ने रमजान का पहला रोजा रखी. बच्ची ने अल्लाह की इबादत करने की भी बात कही. बता दें, जुनैरा डीएवी रजरप्पा में यूकेजी की छात्रा है.

Continue reading

रामगढ़: 19वें मुकाबले में उत्कर्ष क्रिकेट क्लब रामगढ़ की जीत

डीएवी मैदान रजरप्पा में रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित बी डिविजन लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के 19वें मुकाबले में शुक्रवार को उत्कर्ष क्रिकेट क्लब रामगढ़ की टीम ने जीत हासिल की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपियन क्रिकेट एकेडमी रामगढ़ की टीम 16.3 ओवर में मात्र 64 रन बनाकर आल आउट हो गई.

Continue reading

रामगढ़ः मजदूरों को बकाए का भुगतान नहीं, 23 को कोयला ढुलाई बाधित करने की चेतावनी

मजदूरों ने कई बार प्रबंधन से मुलाकात कर भुगतान की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. लोकल सेल समिति ने प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर 23 फरवरी को गिद्दी सी पावर प्लांट में हाइवा से ढुलाई बाधित करने की चेतावनी दी है.

Continue reading

रामगढ़ः सामान्य प्रेक्षक ने डिस्पैच सेंटर, वज्रगृह व मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

सामान्य प्रेक्षक ने कॉलेज परिसर में पेयजल, शौचालय, पार्किंग सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली. संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य योजनाबद्ध व समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया.

Continue reading

बोकारो जोन में साइबर अपराधियों पर शिकंजा, 57 गिरफ्तार, 15 कांड दर्ज

बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है.

Continue reading

रामगढ़: एपेक्स पब्लिक स्कूल में 20 फरवरी को सुबह 10 बजे से किशोरी एनीमिया जांच शिविर

चितरपुर प्रखंड के मारंग मरचा स्थित एपेक्स पब्लिक स्कूल के सभागार में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से किशोरी एनीमिया जांच शिविर का आयोजन होने जा रहा है. जिसमें 10 वर्ष से अधिक आयु की सभी छात्राओं का एनीमिया स्तर की जांच की जाएगी.

Continue reading

रामगढ़ः पंचायतों को सशक्त बनाने चार दिनी प्रशिक्षण शुरू

प्रशिक्षण में विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव व सहायक भाग ले रहे हैं. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करना है.

Continue reading

रामगढ़ः खाद्य सुरक्षा की टीम ने किया मीट-चिकन दुकानों का औचक निरीक्षण, 3 से वसूला जुर्माना

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को जिले के चित्तरपुर व कोठार क्षेत्र की मीट व चिकन दुकानों में औचक जांच अभियान चलाया. जांच में ज्यादातर दुकानदार मानकों का पालन नहीं करते पाए गए. कई दुकानें तो बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही थीं.

Continue reading

रामगढ़ः डीसी ने डिस्पैच सेंटर, स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने रामगढ़ महाविद्यालय में बनाए गए डिस्पैच सेंटर, स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया. संबंधित अधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

Continue reading

बोकारो जोन में पुलिस का विशेष अभियान, 63 अभियुक्त गिरफ्तार

अभियान में कुल 63 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 238 वारंटों का निष्पादन किया गया. 5 मामलों में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई. हजारीबाग जिले में सर्वाधिक 28 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए.

Continue reading

केदला कोल वासरी से नदी में प्रदूषण की जांच 2 माह में पूरी करेंः हाईकोर्ट

रामगढ़ में सीसीएल के केदला कोल वासरी से नदी में प्रदूषण होने और बसंतपुर कोल वासरी को चालू होने से रोकने का आग्रह करने वाली खुशी लाल महतो की जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में गुरुवार को हुई.

Continue reading

रामगढ़ः बंद आवास का ताला तोड़ लाखों के जेवरात की चोरी

पटेलनगर निवासी संतोष मिश्रा शादी समारोह में शामिल होने अपने परिवार के साथ पैतृक गांव बलिया (यूपी) गए हुए थे. बुधवार की रात जब वापस लौटे, तो घर के गेट पर लगा ताला खोलने की कोशिश की, लेकिन ताला नही खुला. हथौड़ी से ताला तोड़कर वे लोग कमरे में गए.

Continue reading

सुशील श्रीवास्तव हत्याकांडः पुलिस ने अखबार में छपी खबर के आधार पर साजिश की थ्योरी बनायी

न्यायालय ने अपने फैसले में अभियोजन पक्ष के गवाहों को पुलिस गवाह और स्वतंत्र गवाह के रूप में दो हिस्सों में बांटा है. न्यायालय ने स्वतंत्र गवाह के रूप में पेश किये गये मृतक के पुत्र और मृत के सहयोगी के बयान को संदेहास्पद माना है. पुलिस के गवाहों ने खुद को चश्मदीद गवाह करार दिया था. इन चश्मदीद गवाहों द्वारा बतायी गयी हमलावरों की संख्या में भारी अंतर पाया गया. किसी चश्मदीद गवाह ने हमलावरों की संख्या दो तीन बतायी थी तो किसी ने 8-10.

Continue reading

मातृशक्ति ही समाज व राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : वीणा कुमारी

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में विद्या विकास समिति, झारखंड द्वारा सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम बुधवार को  सीसीएल रजरप्पा के आफिसर्स क्लब स्थित कल्याण मंडपम में आयोजित किया गया.

Continue reading

रामगढ़ः विधिक जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को दी गई कानून की जानकारी

अधिकार मित्र अनीता कुमारी ने ग्रामीणों को बताया कि पारिवारिक मतभेद, जमीन व लेन-देन के विवाद व अन्य छोटे-मोटे झगड़ों का समाधान कोर्ट की बजाय मध्यस्थता केंद्र के माध्यम से आपसी सहमति से किया जा सकता है. इसमें कम खर्च में सरल व त्वरित न्याय मिलेगा.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही