Search

रामगढ़

रामगढ़ः पतरातू में उत्पाद विभाग का छापा, शराब की खाली बोतलें व लेबल जब्त

टीम ने रामगढ़-रांची की सीमा पर पतरातु थाना क्षेत्र के तालाटांड़ श्मशान रोड के समीप निर्माणाधीन मकान में छापेमारी की. इस दौरान मकान से भारी मात्रा में शराब पैकेजिंग से संबंधित सामग्री बरामद की गई.

Continue reading

रामगढ़ः ड्यूटी से लौट रहे युवक की वाहन की चपेट में आकर मौत

वंश कुमार ड्यूटी खत्म होने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहा था. तभी हथमारा पोचरा के समीप किसी वाहन ने उसे चपेट में ले लिया. युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

Continue reading

प्रेस क्लब रामगढ़ में होली मिलन समारोह, खूब उड़े रंग-गुलाल

वरिष्ठ व युवा पत्रकारों ने एक-दूसरे को रंग, गुलाल, अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. लंबे समय बाद कई पत्रकारों के बीच आत्मीय मुलाकातें, ठहाके ल यादों का सिलसिला देखने को मिला.

Continue reading

रामगढ़ः कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने पतरातू मार्ग किया जाम

कार संख्या जेएच0टू बीएस 5512 भुरकुंडा से रामगढ़ की ओर जा रही थी, जबकि बाइक पर सवार दोनों युवक बरकाकाना से घुटूवा की ओर जा रहे थे. बरकाकाना मुंडा ढाबा के समीप फोर लेन नोज के पास बाइक को कार ने टक्कर मार दी.

Continue reading

रामगढ़ः फूड सेफ्टी की टीम ने होटलों-मिठाई दुनानों में चलाया जांच अभियान, दी हिदायत

होटलों व मिठाई दुकानों से थपेड़ा, पनीर, बूंदी लड्डू, खोया बर्फी व खोया के नमूने लिए गए, जिसे जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया. अन्य खाद्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए.

Continue reading

रामगढ़ः कलशयात्रा के साथ हनुमत प्राण प्रतिष्ठा व रुद्र महायज्ञ शुरू

कलशयात्रा में रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव व भक्ति का वातावरण बना रहा.

Continue reading

रामगढ़ः जनविरोधी है झारखंड का बजट- राजीव जायसवाल

भाजपा के युवा नेता राजीव जायसवाल ने कहा कि झारखंड सरकार का बजट जनविरोधी, दिशाहीन व खोखले वादों से भरा हुआ है. इसमें न तो युवाओं के लिए रोजगार की ठोस व्यवस्था है और न ही किसानों, गरीबों व मध्यम वर्ग की समस्याओं के समाधान की कोई स्पष्ट योजना दिखाई देती है.

Continue reading

रामगढ़ः डाक विभाग की योजनाओं के बारे में लोगों को करें जागरूक- डाक अधीक्षक

डाक अधीक्षक निरंजन कुमार ने सभी डाकघरों में योजनाओं के प्रति आम लोगों खासकर ग्रामीणों को जागरूक करने का निर्देश दिया. ताकि अधिक से अधिक लोग उनका लाभ ले सकें.

Continue reading

रामगढ़: बैलेट पेपर पर मुहर लगाकर किया लोकतंत्र मजूबत, कतार में नजर आए वोटर

जिले में नगर निकाय चुनाव लेकर मतदान प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गई. सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिली. महिला, पुरुष, युवा एवं वरिष्ठ नागरिक उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाई.

Continue reading

रामगढ़: स्वास्थ्य सर्वोत्तम संपत्ति है, बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल करना हमारा कर्तव्य- प्राचार्या

रजरप्पा के पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में छात्रों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी गई.

Continue reading

रामगढ़ निकाय चुनाव : दोपहर 3 बजे तक 52.69 फीसदी मतदान

रामगढ़ जिले में दोपहर तीन बजे तक कुल 52.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. डीसी फैज अक अहमद मुमताज लगातार मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं. उन्होंने बोंगावार व पैंकी क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंध, मतदान प्रक्रिया व  सुविधाओं की समीक्षा की.

Continue reading

नगर निकाय चुनाव: वोटिंग से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार पर सख्त मनाही

नगर निकाय चुनाव के लिए शनिवार शाम से चुनाव प्रचार थम चुका है. 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अपने-अपने पोलिंग बूथ पर करेंगे. रामगढ़ जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगर पालिका सह उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि सार्वजनिक सभाओं पर प्रतिबंध रहेगा.

Continue reading

नगर पालिका चुनाव की तैयारियों पर रामगढ़ उपायुक्त ने की बैठक

नगर पालिका चुनाव के सफल व शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी, नगर पालिका सह उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में बैठक हुई.

Continue reading

तंबाकू का सेवन असमय मौत का कारण: डॉ. तुलिका रानी

जिले के सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में आयुष विभाग के चिकित्सा पदाधिकारी व RBSK टीम और आयुष CHO को तंबाकू नियंत्रण से संबंधित जानकारियां दी गईं.

Continue reading

पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय रजरप्पा प्रोजेक्ट में दो दिवसीय फेस्ट कार्यक्रम सम्पन्न

रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में दो दिवसीय फेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम व विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन सहित डीएवी रजरप्पा प्रोजेक्ट के प्राचार्य डॉ. एसके शर्मा व  भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक सूरज गुप्ता और स्थानीय मुखिया किरण कुमारी शामिल हुई.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही