योगेंद्र साव ने केरेडारी सीओ को दी गालियां, झासा आक्रोशित, कार्रवाई की मांग
Hazaribag : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की हरकतों की वजह से हजारीबाग का बड़कागांव-केरेडारी एक बार फिर से गरम है. पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता योगेंद्र साव ने केरेडारी के सीओ को गालियां दी. दुर्व्यवहार किया. इस घटना की वजह से झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ (झासा) के अधिकारी आक्रोशित है. झासा की हजारीबाग शाखा ने गुरुवार को बैठक कर पूर्व मंत्री के व्यवहार की निंदा की और कार्रवाई की मांग की है. उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह योगेंद्र साव ने सड़क पर दिवाल खड़ा करके कोयला ट्रांसपोर्टिंग को रोक दिया था.
Continue reading