Search

उत्तरी छोटानागपुर

नई दिल्ली में मुख्य सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन, झारखंड की विकास एजेंडे पर मजबूत प्रस्तुति

नई दिल्ली में 26 से 28 दिसंबर तक आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन का रविवार को समापन हुआ. सम्मेलन का आयोजन “विकसित भारत के लिए मानव पूंजी” की थीम पर किया गया

Continue reading

5, 6 व 7 जनवरी को बीजेपी झारखंड के अलग-अलग नगर निकायों में देगी धरना

भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें राज्य में लंबित नगर निकाय चुनाव पर चर्चा हुई.

Continue reading

ठंढ से थरथरा रहा झारखंड, 9 जिलों का पारा 9 डिग्री से नीचे, कांके का पारा 2.5 डिग्री

रांची के आसपास के क्षेत्रों में 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस, 30 दिसंबर को अधिकतम 24 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस और 31 दिसंबर को अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और एक जनवरी को अधिकतम 23 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

Continue reading

रामगढ़: जल जीवन मिशन व स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की डीडीसी ने की समीक्षा

जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत रामगढ़ जिले में हो रहे कार्यों को लेकर शनिवार को उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय ब्लॉक बी सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया.

Continue reading

राष्ट्रीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने गिरिडीह की टीम बोकारो रवाना

गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि प्रतियोगिता 27 से 29 दिसंबर तक बोकारो के गुरुगोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल परिसर में खेली जाएगी.

Continue reading

रामगढ़ः वाहन के धक्के से मजदूर की मौत, मुआवजा के लिए परिजनों व ग्रामीणों का धरना

वाहन के धक्के के बाद अजय भुईयां गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे स्थानीय लोगों की मदद से रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

Continue reading

झारखंड U-15 महिला क्रिकेट टीम में गिरिडीह की ईशा नाज का चयन

ईशा नाज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित U-15 अंतर राज्य महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड टीम की ओर से खेलेंगी. उनका चयन झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित चयन ट्रायल के आधार पर हुआ है.

Continue reading

रामगढ़ः उप निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार गुप्ता ने शनिवार को छत्तरमांडू स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. वहां लगे सीसीटीवी कैमरे व अग्निशमन व्यवस्था का बारीकी से मुआयना किया.

Continue reading

गिरिडीहः फर्जी MNGL नोटिस भेजकर ठगी करने वाले 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे Maharashtra Natural Gas Limited (MNGL) के नाम से फर्जी लिंक भेजकर लोगों को गैस कनेक्शन बंद करने का झांसा देते थे और उनकी बैंक डिटेल हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे.

Continue reading

रामगढ़ : सड़क हादसे में सीसीएल कर्मी की मौत, पुत्र गंभीर रूप से घायल

जिले के पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत पालू जंगल के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें सीसीएल के खलारी परियोजना में कार्यरत महावीर नायक (45 वर्षीय) की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनका पुत्र प्रिंस कुमार नायक (17 वर्षीय) गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Continue reading

गृह मंत्रालय की रैंकिंग ऑफ पुलिस स्टेशन 2025 : सरायकेला के चौका थाने को भारत में चौथा स्थान

भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी 'रैंकिंग ऑफ पुलिस स्टेशन 2025' वार्षिक रिपोर्ट में सरायकेला जिले के चौका थाने को पूरे भारतवर्ष में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है. इसी के साथ चौका थाना को झारखंड का सर्वश्रेष्ठ थाना होने का गौरव भी प्राप्त हुआ है.

Continue reading

झारखंड के जिला व मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में डायलिसिस सेवा को मिलेगी मजबूती, 4 करोड़ रुपये की राशि मंजूर

झारखंड सरकार ने जिला और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में डायलिसिस सेवा को सुचारू और मजबूत बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में चार करोड़ की राशि स्वीकृत की है.

Continue reading

सिद्धार्थ सिंघानिया ने कबूला-विनय चौबे की अनुमति से हुआ शराब घोटाला, विधु गुप्ता, त्रिपाठी और ढेबर ने करोड़ों दिए

झारखंड के चर्चित शराब घोटाले के मुख्य गवाह सिद्धार्थ सिंघानिया द्वारा सीआरपीसी की धारा 164 (BNSS 183) के तहत कोर्ट में दर्ज कराए गए बयान ने जो सनसनीखेज खुलासे किए हैं, उससे प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में खलबली मच जाएगी.  सिंघानिया ने अपने बयान में विस्तार से बताया है कि किस तरह छत्तीसगढ़ के शराब सिंडिकेट मॉडल को झारखंड में लागू किया गया और इसमें तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे की भूमिका कितनी निर्णायक थी.

Continue reading

रामगढ़ः ठंड से बचाव को प्रशासन ने की अलाव की व्यवस्था

रामगढ़ शहर सहित विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख चौक-चौराहों पर शुक्रवार को अलाव की व्यवस्था की गई. इससे राहगीरों व फुटपाथ पर रात गुजारने वालो गरीबों को राहत मिली है.

Continue reading

गिरिडीह में धूमधाम से मनी महाराजा अहिबरन की जयंती

समारोह में अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लखन लाल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष प्रो. विनीता कुमारी, प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार, जिला अध्यक्ष देवानंद कुमार शामिल हुए.

Continue reading
Follow us on WhatsApp