Search

उत्तरी छोटानागपुर

गिरिडीहः सरिया में ज्वेलरी दुकान का शटर काट लाखों के जेवर ले उड़े चोर

दुकानदार ने घटना की जानकारी तुरंत सरिया थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई. पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान हो सके.

Continue reading

गिरिडीहः पुलिस ने गांडेय से तीन साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि एयरटेल पेमेंट बैंक के अधिकारी बनकर पासबुक व एटीएम कार्ड भेजने के बहाने भी लोगों के खाते से पैसे उड़ा लेते थे. गल पर फर्जी मोबाइल नंबर अपलोड कर अलग-अलग कंपनियों फोन-पे, पेटीएम, सैमसंग सर्विस, एसी सर्विस आदि के कस्टमर केयर के नाम से प्रचारित करते थे.

Continue reading

महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता :  गिरिडीह के खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 7 पदक जीते

झारखंड के बोकारो में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित प्रथम महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. 8 में से 7 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर गिरिडीह के साथ-साथ पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है.

Continue reading

EXCLUSIVE : संगठित अपराध पर हेमंत सरकार सख्त, एक साल में 12 एनकाउंटर, 5 कुख्यात ढेर

हेमंत सरकार ने साल 2025 में संगठित अपराध के खिलाफ सख्त रूख अपनाया है. एक साल के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिस और अपराधियों के बीच 12 एनकाउंटर की घटनाएं हुई हैं. जिसमें पुलिस की गोली लगने से पांच बड़े और कुख्यात अपराधी मारे गए हैं. जबकि आठ अपराधी घायल हुए हैं.

Continue reading

गिरिडीह एसपी ने देर रात सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए निर्देश

जिले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी देर रात सड़कों पर उतरे. इस दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों और विभिन्न थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया.

Continue reading

रामगढ़: अग्रसेन डीएवी पब्लिक स्कूल में क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न

अग्रसेन डीएवी पब्लिक स्कूल भरेच नगर में दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम दिनांक 29 दिसंबर 2025 को संपन्न हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन दिनांक 28 मई 2025 को वैदिक पद्धति के अनुसार हवन यज्ञ कर मंत्र उच्चारण के साथ दीप प्रज्वलन कर किया गया.

Continue reading

रामगढ़: होलिका दहन मैदान पर कब्जे का आरोप, यशवंत सिन्हा ने जताई नाराजगी

शहर के लोहार टोला स्थित ऐतिहासिक होलिका दहन स्थल की लगभग 70-75 वर्ष पुरानी सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है.

Continue reading

हजारीबागः ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की लोक सुनवाई स्थगित

ग्रामीणों ने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन के नकारात्मक रवैए से क्षेत्र में वायु  प्रदूषण बढ़ता जा रहा है. लोग जहर पीने को विवश हैं. ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध किया.

Continue reading

गिरिडीहः लोगों ने जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने का लिया संकल्प, कार्यशाला आयोजित

डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि बाल विवाह को रोकने के लिए बने कानून का सख्ती से पालन किया जा रहा है. यदि किसी लड़की की आयु 18 वर्ष और लड़के की आयु 21 वर्ष से कम होती है, तो उसे बाल विवाह माना जाता है.

Continue reading

रामगढ़ः राधा गोविंद विवि के खोरठा विभागाध्यक्ष को मॉरिशस में हिंदी संगोष्ठी में भाग लेने का आमंत्रण

साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन दिल्ली की ओर से मॉरिशस में यह संगोष्ठी 8 से 14 जनवरी 2026 तक तक आयोजित की गई है. संगोष्ठी का उद्देश्य हिंदी भाषा, साहित्य व भारतीय संस्कृति को वैश्विक प्रचार-प्रसार करना है.

Continue reading

चतरा: पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने कर्मियों को बंधक बनाकर पीटा, 3 लाख लूट ले गये

Chatra: जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. चतरा–इटखोरी मुख्य पथ पर स्थित पांडेयमहुआ गांव के पास इंदु फ्यूल पेट्रोल पंप पर रविवार देर रात करीब 12:40 बजे नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोलकर लगभग तीन लाख नकद की लूट कर ली.

Continue reading

त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं की अनुमति के बिना सरकारी योजनाएं नहीं होंगी लागू

सरकारी योजनाएं और परियोजनाएं त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं की सहमति के बिना लागू नहीं होंगी. हालांकि 30 दिनों के अंदर सभा द्वारा योजना को लागू करने पर फैसला नहीं करने की स्थिति में उसे स्वीकृत माना जायेगा. ग्राम सभा को विशेष परिस्थितियों में सरकारी योजनाओं में लाभुकों के चुनाव के लिए निर्धारित शर्तों में बदलाव का अधिकार होगा. ग्राम सभा का यह अधिकार अपवाद स्वरूप होगा. कैबिनेट द्वारा पारित पेसा नियमावली 2025 में इसका प्रावधान किया गया है.

Continue reading

पुलिस की निगरानी में रखे जब्त सामानों की हो रही चोरी, कार्यप्रणाली व लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल

झारखंड पुलिस द्वारा जब्त अवैध सामानों खासकर नशीले पदार्थों की चोरी होने की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हाल के कुछ महीनों में ऐसी कई वारदातें सामने आई हैं, जहां पुलिस की कड़ी निगरानी में रखे गए माल को शातिर चोरों या माफियाओं ने गायब कर दिया है, जिससे न केवल सबूतों को नुकसान पहुंचा है, बल्कि आरोपियों को कानूनी राहत मिलने का आधार भी तैयार हुआ है.

Continue reading

चतरा : TPC के पूर्व उग्रवादियों के बीच गोलीबारी, दो की मौत, NIA का अभियुक्त समेत दो घायल

चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के गेंद्रा गांव में रविवार की देर रात भीषण खूनी संघर्ष हुआ है. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) के पूर्व सदस्यों के बीच टकराव के कारण जमकर गोलीबारी हुई है. इस गोलीबारी में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में एक श्याम भोक्ता पूर्व टीपीसी का सदस्य और एनआईए का अभियुक्त रहा है.

Continue reading

चतरा के कुंदा में हुई गोलीबारी में दो की मौत, चार घायल

Chatra : चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के गेंदरा गांव में रविवार देर रात गोलीबारी की घटना हुई. गोलीबारी की इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. अपराधियों द्वारा एक घर को निशाना बनाकर किए गए इस अचानक हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp