Search

उत्तरी छोटानागपुर

रामगढ़ः घर से चोरी गईं विदेशी मुद्राएं बरामद, दो गिरफ्तार

रामगढ़ पुलिस ने विदेशी मुद्रओं की चोरी मामले का उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी की कुल 7,88,284 रुपए (भारतीय) मूल्य की विदेशी मुद्राएं बरामद की गई हैं.

Continue reading

रामगढ़ः 962 अग्निवीरों ने ली शपथ, पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में हुई पासिंग आउट परेड

पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के कार्यवाहक कमांडेंट कर्नल मानवेंद्र सिवाच (विशिष्ट सेवा मेडल) ने परेड की समीक्षा की. उन्होंने अग्निवीरों और उनके अभिभावकों को बधाई दी.

Continue reading

रामगढ़ :  घर में टाइल्स मार्बल का काम कर रहे मजदूर की छत से गिरने से मौत

पतरातू के मेन रोड स्थित एक घर पर टाइल्स मार्बल का काम कर रहे मजदूर की छत से गिरने से मौत हो गई. मृतक की पहचान मुरकटी निवासी दिनेश मुंडा (20) के रूप में हुई है. घटना के बाद दिनेश के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Continue reading

हजारीबाग के बरही में डिवाइडर से टकराई कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 6 घायल

जिले के बरही थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि अन्य छह लोग घायल हो गए. यह भीषण हादसा बरही थाना अंतर्गत पंचमाधव गंगटाही पुल के पास फोरलेन सड़क पर हुआ.

Continue reading

रामगढ़ः बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर 30 बोतल अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार

आरपीएफ के एएसआई भूपेश कुमा व जनक कुमार के नेतृत्व में टीम ने 30 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों में युवकों बिहार के जहानाबाद निवासी आभास कुमार व पुनपुन निवासी रवि कुमार शामिल हैं.

Continue reading

रामगढ़ः SS+2 हाई स्कूल में इंटर स्कूल साइंस फेयर, बच्चों ने मॉडल के जरिए दिखाई वैज्ञानिक सोच

कार्यक्रम में पीवीयूएनएल के सीईओ अशोक कुमार सहगल बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए. उन्होंने बच्चों के नवाचार और वैज्ञानिक सोच की सराहना की. कहा कि पीवीयूएनएल उनके व्यावहारिक और नवोन्मेषी विचारों को आगे बढ़ाने में सदैव सहयोग करेगा.

Continue reading

रामगढ़ः डीसी ने की नगर परिषद व छावनी परिषद के कार्यों की समीक्षा

डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी ली

Continue reading

गिरिडीह: संगठित गिरोहों पर विशेष निगरानी व सुरक्षा उपकरणों को रखे तैयार- IG

बोकारो के जोनल आईजी सुनील भास्कर ने मंगलवार को विधि-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की. आईजी ने जिले के एसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ गिरीडीह जिले में संपत्ति से जुड़े अपराधों, संगठित आपराधिक गिरोहों और दो पक्षों के बीच विवादों से उत्पन्न होने वाली विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की.

Continue reading

हजारीबाग: स्कूल में गैस कटर से गेट काटकर 5 लाख की संपत्ति चोरी

हजारीबाग जिले में इन दिनों चोरों का मनोबल दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. ताजा मामला कटकमसांडी थाना क्षेत्र के परियोजना प्लस टू हाई स्कूल कंडसार की है. जहां रविवार (30 नवंबर) की रात चोरों ने एक बार फिर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

Continue reading

रामगढ़ में तीन दिन चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, मुख्य सड़कों से हटाए गए ठेले-खोमचे

शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तीन दिवसीय अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. अभियान के दौरान मुख्य सड़कों पर लगाए गए ठेले-खोमचे, ऑटो-टोटो और अन्य अवैध जमावड़ों को हटाया गया. विशेषकर एमईएस ऑफिस के दोनों ओर बने अवैध ढांचों और ठेलों को तत्काल कार्रवाई करते हुए खाली कराया गया.

Continue reading

EXCLUSIVE : अमन साहू गिरोह की अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर शिकंजा, अपराधी राहुल सिंह के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस

झारखंड में आतंक का पर्याय बने अमन साहू( मृत) गिरोह की सक्रियता पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिकंजा कसता जा रहा है. इसी क्रम में गिरोह से जुड़े एक और प्रमुख अपराधी राहुल सिंह के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है. यह नोटिस झारखंड पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई-इंटरपोल द्वारा जारी किया गया है.

Continue reading

रामगढ़ः पसमांदा राय भाट मुस्लिम सोसायटी के मंजूर राय अध्यक्ष, इबरान बने सचिव

वोटिंग प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष पद पर मंजूर राय (137 वोट), सचिव पद पर  इबरान राय (153 वोट) व कोषाध्यक्ष पद पर इजराइल राय (177 वोट) विजयी हुए. चुनाव में झारखंड के 24 जिलों के 120 गांवों के राय भाट मुस्लिम समाज के 400 प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

Continue reading

रामगढ़ः जागरूकता से एड्स से बचाव संभवः सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि जागरूकता से एड्स से बचाव संभव है. बीमारी के फैलने के चार मुख्य कारण हैं. असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई का प्रयोग, संक्रमित मां से होने वाला बच्चा व संक्रमित खून से बीमारी फैलने का खतरा रहता है.

Continue reading

विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति से संबंधित आवेदनों को जल्द निबटाएं: रामगढ़ डीसी

डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने जिला कल्याण पदाधिकारी को विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति से संबंधित आवेदनों को जल्द निबटाने का निर्देश दिया.

Continue reading

गिरिडीहः विश्व एड्स दिवस पर सदर अस्पताल से निकली जागरूकता रैली

डॉ. रेखा झा ने अपने संबोधन में लोगों से कहा कि एड्स का नाम सुनकर भयभीत न हों. तुरंत इलाज शुरू कराएं. उन्होंने कहा कि एड्स का इलाज संभव है. पिछले कई वर्षों से पीड़ित मरीजों का इलाज बेहतर तरीके से हो रहा है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp