Search

उत्तरी छोटानागपुर

गिरिडीह : जब्त शराब की चोरी व तस्करी मामले में स्पेशल ब्रांच का पूर्व कर्मी सहित तीन गिरफ्तार

उत्पाद विभाग ने बड़े स्तर पर जब्त अवैध शराब की चोरी और तस्करी में शामिल एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. विभाग ने स्पेशल ब्रांच के पूर्व एसपीओ शशि समेत तीन लोगों को जब्त शराब की पेटियों को चोरी कर अवैध रूप से बाजार में खपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है.  इस बात की जानकारी उत्पाद अधीक्षक महेंद्र देव सिंह और एसआई महेंद्र देवगम ने प्रेसवार्ता में दी.

Continue reading

झांगुर गिरोह का आतंक समाप्त! सुप्रीमो रामदेव उरांव सहित कई उग्रवादी जल्द करेंगे आत्मसमर्पण

झारखंड पुलिस को उग्रवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है. गुमला समेत कई जिलों में 23 वर्षों से दहशत का पर्याय बने दुर्दांत झांगुर गिरोह के सुप्रीमो रामदेव उरांव सहित कई प्रमुख सदस्य जल्द ही आत्मसमर्पण कर सकते हैं. यह जानकारी सामने आ रही है कि गिरोह के कई उग्रवादी इस समय झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं.

Continue reading

झारखंड : आवारा कुत्तों से निपटने के लिए एक्शन प्लान, नसबंदी का टार्गेट तय

झारखंड में आवारा कुत्तों की वजह से लोग परेशान हैं. इसका आकलन इस आंकड़े से किया जा सकता है. सिर्फ रांची की ही बात करें तो वर्ष ⁠2023 में सदर अस्पताल में 4,715 लोगों ने एंटी रेबिज का इंजेक्शन लिया था, वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 7,503 हो गई है.

Continue reading

रामगढ़ः कांग्रेस का प्रतिभा खोज अभियान, रिसर्च व प्रचार में युवाओं को मिलेगा मौका

प्रदेश कांग्रेस के राकेश किरण महतो ने बताया कि पार्टी का उद्देश्य मीडिया पैनलिस्ट, रिसर्च व प्रचार को-ऑर्डिनेटर के लिए योग्य युवाओं का चयन करना है. ताकि युवाओं को राजनीति व संगठन में आगे आने का अवसर मिल सके.

Continue reading

रामगढ़ः ट्रक व पेट्रोल टैंकर में भिड़ंत, बड़ा हादसा टला; चालक घायल

दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल होकर केबिन में फंस गया. स्थानीय लोगों व रजरप्पा पुलिस की मदद से उसे केबिन से निकालकर सदर अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया गया. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया.

Continue reading

रामगढ़ :  चुटुपालू घाटी में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, दो टेंपो भी क्षतिग्रस्त

जिले के चुटुपालू घाटी में शनिवार की सुबह लगभग 6:45 बजे रांची से आ रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना के बाद ट्रक में आग लग गई. हालांकि समय रहते आग को बुझा लिया गया, जिससे किसी तरह की हताहत नहीं हुई.

Continue reading

रामगढ़ जिले के हर घर में एक आपदा मित्र तैयार, आकस्मिक स्वास्थ्य परिस्थिति में बचाएंगे जान

डीसी ने कहा कि यह पहल जिले को सुरक्षित और जागरूक बनाने की दिशा में सशक्त कदम है. प्रशासन का लक्ष्य है कि हर नागरिक आकस्मिक स्वास्थ्य स्थिति में दूसरों की मदद करने में सक्षम हो सके.

Continue reading

रामगढ़ः गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही सरकार- धनेश्वर

रामगढ़ पार्षद धनेश्वर महतो ने कहा की राज्य सरकार गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है. अधिक से अधिक ग्रामीण जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर स्वावलंबी बनें.

Continue reading

बड़कागांव: जॉब फेयर से बदली किस्मत, प्रदीप यादव बने सीनियर टेक्नीशियन

अदाणी फाउंडेशन द्वारा गोंदुलपारा खनन परियोजना क्षेत्र में आयोजित जॉब फेयर से स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है.

Continue reading

रामगढ़ः पीटीपीएस कॉलेज में 1.90 करोड़ की लागत से कॉन्फ्रेंस हॉल का निर्माण शुरू

PVUNL के CEO ने कहा कि कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास व युवाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है. यह मल्टीपर्पस कॉन्फ्रेंस हॉल न केवल शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूत करेगा, बल्कि विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक सुदृढ़ मंच भी प्रदान करेगा.

Continue reading

रामगढ़ः शादी समारोह में गया था परिवार, घर से नकदी व जेवरात की चोरी

बेलालनगर निवासी मूतुजा अपनी पत्नी वजदा तबस्सुम व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जमशेदपुर गए हुए थे. घर में ताला बंद था. गुरुवार की सुबह जब वे लोग वापस चितरपुर में अपने घर लौटे  तो ताला टूटा हुआ था.

Continue reading

रामगढ़ जिले के 200 स्कूलों के बच्चों ने ली बाल विवाह रोकने की शपथ

जिले के 200 से अधिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को बाल विवाह रोकने व शिक्षा के महत्व पर शपथ दिलाई गई. कार्यक्रम का आयोजन डीसी फैज अक अहमद मुमताज के निर्देशन में और डीईओ कुमारी नीलम और डीएसई संजीत कुमार की देखरेख में हुआ.

Continue reading

रामगढ़ : डोजरिंग टीम के अधिकारियों के साथ गाली-गलौज व धमकी, कुजू थाना में केस दर्ज

सीसीएल तोपा परियोजना प्रबंधन ने बनवार क्षेत्र में अवैध कोयला खनन को लेकर चलाए जा रहे डोजरिंग अभियान के दौरान अधिकारियों को धमकाने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. घटना बनवार बस्ती में घटी थी, जहां डोजरिंग कार्य में बाधा डाली गई. साथ ही अधिकारियों के साथ गाली गलौज किया गया था.

Continue reading

रामगढ़ः कुएं में गिरने से सिपाही की मौत, पुलिस केंद्र में दी गई श्रद्धांजलि

दशरथ बैठा का शव बुधवार को रामगढ़ पुलिस केंद्र लाया गया, जहां एसपी अजय कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि के बाद एसपी ने सिपाही दशरथ बैठा के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी.

Continue reading

रामगढ़ः बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

एसपी अजय कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले मोहम्मद हरिरा उर्फ अरमान खान को गिरफ्तार किया. वह गिरोह का मास्टरमाइंड है. उसकी निशानदेही पर गिरोह के चार अन्य सदस्यों को दबोचा गया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp