Search

उत्तरी छोटानागपुर

नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह के ठिकानों पर दूसरे दिन भी ACB की छापेमारी

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय सिंह के ठिकानों पर दूसरे दिन भी एसीबी की छापेमारी चल रही है. एसीबी की टीम लोहरदगा और गुमला स्थित विनय सिंह के शोरूम की तलाशी ले रही है. एसीबी की आज हुई छापेमारी झारखंड में हुए शराब घोटाले से जुड़े आरोपों की जांच का भी हिस्सा है.

Continue reading

रामगढ़ एसपी ने दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था का लिया जायजा

दुर्गा पूजा के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए रामगढ़ पुलिस अलर्ट मोड में है. किसी भी प्रकार की समस्या न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए एसपी अजय कुमार ने रविवार की रात खुद कमान संभाली.

Continue reading

अमन साहू गैंग की कमान अब राहुल दुबे के हाथों में

झारखंड के कुख्यात अमन साहू गैंग ने रविवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर घोषणा की है कि गैंग की कमान और संचालन अब से राहुल दुबे उर्फ जय शंकर दुबे संभालेंगे. यह प्रेस रिलीज कथित तौर पर अमन साहू की मौत के बाद जारी की गई है.

Continue reading

राहुल सिंह गैंग की खुली धमकी : मैनेजमेंट के बिना झारखंड-बंगाल में काम नहीं कर पाएंगी कंपनियां

कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में कंपनियों को निशाना बनाकर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग की जिम्मेदारी ली है.

Continue reading

विनय सिंह के ठिकानों से ACB को मिले 198 फाइलें, 27 सीपीयू, 4 डीड, 2 मोबाईल व एक लैपटॉप

Ranchi: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रविवार को नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह के चार ठिकानों पर छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान एसीबी की चार अलग-अलग टीमों ने चुटिया के अनंतपुर स्थित थर्ड स्ट्रीट, डिबडीह स्थित टाटा मोटर्स शोरूम, डिबडीह में ही नेक्सजेन सॉल्यूशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय और लालपुर के पीस रोड स्थित एक अपार्टमेंट में छापामेमारी की. टीमों ने शराब घोटाले से संबंधित दस्तावेज व डिजिटल साक्ष्य जब्त किये. एसीबी की आज हुई छापेमारी झारखंड में हुए शराब घोटाले से जुड़े आरोपों की जांच का भी हिस्सा है.

Continue reading

नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह के छह ठिकाने पर एसीबी की छापेमारी शुरु

Ranchi : जेल में बंद आइएएस विनय चौबे के करीबी व नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय सिंह के छह ठिकानों पर एसीबी की टीम ने छापेमारी शुरू की है. रविवार की सुबह एसीबी की टीम विनय सिंह के घर, शोरूम समेत चार अन्य ठिकानों पर पहुंचकर छापेमारी कर रही है. एसीबी की यह छापेमारी हजारीबाग में जमीन की अवैध जमाबंदी के मामले की जा रही है.

Continue reading

रामगढ़ः एसवीएम रजरप्पा में विद्या भारती प्रतिभा चयन व खोज परीक्षा का आयोजन

प्राचार्य उमेश प्रसाद ने बतलाया कि विद्या भारती प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की खोज के लिए प्रत्येक वर्ष यह परीक्षा आयोजित करती है. इसकी प्रारंभिक परीक्षा विद्यालय स्तर पर कक्षा तीन से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की जाती है.

Continue reading

रामगढ़ः छिन्मस्तिका मंदिर में नवमी व दशमी को जुटने भीड़ को लेकर सीओ ने की बैठक

थाना प्रभारी ने कहा कि नवमी व दशमी पर होने वाली भीड़ को संभालने के लिए पुलिस, मंदिर न्यास समिति और अन्य संबंधित अधिकारियों ने मिलकर योजना बनाई है. इसके तहत यातायात प्रबंधन कर सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

Continue reading

दुर्गा पूजा : 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक कूरियर सेवाएं रहेंगी बंद

झारखंड कूरियर एसोसिएशन की बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान कूरियर सेवाओं के अवकाश पर चर्चा की गई. संगठन के अध्यक्ष प्रेम मित्तल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अष्टमी, नवमी और दशमी यानी 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कोरियर कंपनियां पूर्णतः बंद रहेंगी.

Continue reading

झारखंड : 39.88 करोड़ में खरीदी जाएगी 2 हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म, बहुमंजिली इमारतों में आग से करेगा बचाव

झारखंड अग्निशमन विभाग 39.88 करोड़ की लागत से दो हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म खरीदेगी. एक की ऊंचाई 60 मीटर और दूसरे की 42 मीटर होगी. इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है.

Continue reading

विनय सिंह सबूतों से छेड़छाड़ और गवाहों को करते प्रभावित, इसलिए ACB ने किया गिरफ्तार

ACB ने विनय सिंह को इसलिए गिरफ्तार किया, क्योंकि एजेंसी को यह आशंका थी कि विनय सिंह इस केस से जुड़े गवाहों को प्रलोभन देकर या धमकी देकर प्रभावित कर सकते हैं और अब तक उन्होंने ACB की पूछताछ में सहयोग नहीं किया.

Continue reading

झारखंड पुलिस भर्ती: जारी नियुक्ति प्रक्रिया रद्द, अब नई नियमावली से होगी नियुक्ति

Ranchi : झारखंड पुलिस में सिपाही पद के लिए जारी नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द करने का फैसला लिया गया है. कुल 4919 पदों पर नियुक्ति होनी थी. लेकिन परीक्षा प्रक्रिया शुरु नहीं हुई थी. अब नई नियमवाली की तहत सिपाही के पद पर नियुक्ति होगी. इससे संबंधित आदेश जारी कर दिये गये हैं. जिसके मुताबिक नई नियमावली के तहत आवेदन करने वालों को दुबारा फीस नहीं देना होगा और उनके उम्र की गणना भी पूर्व के विज्ञापन में दी गई आयु से ही की जायेगी.

Continue reading

रामगढ़ः डीसी ने बूथ रेशनलाइजेशन पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

डीसी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बूथ से संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा की. बैठक में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत की गई तैयारियों पर भी चर्चा की गई.

Continue reading

रामगढ़ः जिला परिषद क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता- सुधा देवी

जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी ने कहा कि जिला परिषद के हर क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है. सरैया के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में शौचालय का निर्माण होने से बच्चों को खुले में शौच जाने से मुक्ति मिलेगी.

Continue reading

रामगढ़ः डीसी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

डीसी ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, कंट्रोल एवं बैलट यूनिट आदि के संबंध में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों व वहां तैनात सुरक्षा बलों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

Continue reading
Follow us on WhatsApp