Search

उत्तरी छोटानागपुर

हजारीबाग : पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव पर अधिवक्ता को धमकी देने का आरोप, कानूनी कार्रवाई की मांग

Hazaribagh:  हजारीबाग बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बासुदेव साव ने पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने और बर्बाद करने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है. यह घटना हजारीबाग कोर्ट परिसर में हुई,

Continue reading

रामगढ़ में ‘टाइगर’ को उल्टा लटका कुड़मी की एसटी मांग का आदिवासियों ने किया विरोध

आदिवासी नेताओं ने कहा कि कुड़मी को एसटी की सूची में शामिल कभी नहीं होने देगें. क्योंकि, कुड़मी खुद को लव-कुश व शिवाजी का वंशज समझते हैं. इनकी सांस्कृति, धर्म व पर्व-त्योहार आदिवासी समुदाय से नहीं मिलते हैं.

Continue reading

झारखंड के चार जेलों में सबसे अधिक कैदी, 4774 है सजायफ्ता

झारखंड की जेलों में कैदियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे जेलों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है. राज्य की 31 जेलों में कुल 16,736 कैदी बंद हैं, जिनमें 4,774 सजायाफ्ता और 11,961 विचाराधीन कैदी शामिल हैं.

Continue reading

गिरिडीहः JLKM नेता व जमीन कारोबारी नवीन चौरसिया की सड़क हादसे में मौत

उनकी मौत की खबर मिलते ही पूरे गिरिडीह में शोक की लहर दौड़ गई. धरियाडीह स्थित उनके आवास पर समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है. राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

Continue reading

डीसी और एसपी ने रामगढ़ जेल का औचक निरीक्षण किया

निरीक्षण टीम ने कारा के सभी सेल की गहनता से जांच की. जांच के दौरान किसी भी बड़े प्रतिबंधित सामान की बरामदगी नहीं हुई. डीसी और एसपी ने व्यक्तिगत रूप से सभी कैदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की और उनका हालचाल जाना.

Continue reading

गिरिडीहः उत्पाद विभाग ने अवैध शराब फैक्ट्री ध्वस्त की, सामग्री जब्त

टीम ने फैक्ट्री को ध्वस्त करते हुए वहां से भारी मात्रा में शराब बनाने व पैकिंग में प्रयुक्त सामग्री जब्त की. मौके से 105 लीटर स्प्रिट, 5 लीटर केरामेल, 2000 स्टिकर्स, 10,000 कॉर्क, 600 खाली बोतलें व 100 नकली होलोग्राम बरामद किए गए हैं.

Continue reading

रामगढ़ः फैक्ट्री में विस्फोट में मृत व झुलसे मजदूरों को नहीं मिला मुआवजा, प्रशासन भी मौन

22 सितंबर की सुबह फैक्ट्री में विस्फोट की घटना हुई. इस दुर्घटना में वहां काम कर रहे कर्मचारी नेतलाल ठाकुर की मौत हो गयी, जबकि कई कर्मचारी घायल हो गए. एक घायल कर्मचारी अब्दुल की स्थिति गंभीर बनी हुई है. वह व उनके साथी बुरी तरह झुलस गये हैं.

Continue reading

रामगढ़ पुलिस ने जेसी ज्वेलर्स में हुई लूट का किया खुलासा, 4 अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार

पुलिस को बीते सात सितंबर को गोलपार स्थित जेसी ज्वेलर्स में हुई लूट की घटना को सुलझाने में सफलता मिली है. एसपी अजय कुमार के निर्देश पर पुलिस की टीम ने इस मामले में एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह के चार कुख्यात सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

Continue reading

रामगढ़ः हिंदी भाषा की रीढ़ है, इसका ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें- प्रो. संजय

प्रो. संजय सिंह ने कहा कि कोई भी भाषा समाज को जोड़ने का कार्य करती है. हिंदी हमारे जीवन का अभिन्न अंग है. यह भाषा की रीढ़ है. इसलिए हिंदी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग जरूरी है.

Continue reading

झारखंड के कई जिलों में 26 सितंबर तक बारिश-वज्रपात का अलर्ट

झारखंड के कई जिलों में बीते 24 घंटे से रुक-रुक कर झमाझम बारिश हो रही है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग की मानें तो आज से 26 सितंबर तक राज्य में ऐसा ही मौसम रहेगा. आईएमडी ने झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.

Continue reading

गिरिडीह : संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर मकान में छापेमारी, चार महिलाएं हिरासत में

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में सोमवार देर रात पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर एक मकान में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने दो महिलाओँ और दो युवतियों हिरासत में लिया. मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां और दवाइयां मिली है. पुलिस को आशंका है कि यहां सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था.जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में सोमवार देर रात पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर एक मकान में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने दो महिलाओँ और दो युवतियों हिरासत में लिया. मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां और दवाइयां मिली है. पुलिस को आशंका है कि यहां सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था.

Continue reading

रामगढ़ः 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर DAV बरकाकाना की तान्या को मिले 1 लाख रुपए

समारोह में तान्या महतो को पुरस्कार स्वरूप 1 लाख रुपये, लैपटॉप, मोबाइल फोन, बैग और प्रमाणपत्र दिया गया. यह पल स्कूल समेत पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बन गया.

Continue reading

रामगढ़ः टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन में आधुनिक खेल परिसर का उद्घाटन

4,200 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आधुनिक सुविधाओं से लैस है. इसमें वॉकिंग ट्रैक, इनडोर बैडमिंटन कोर्ट, सॉफ्ट और हार्डबॉल क्रिकेट पिच, फेंसिंग कोर्ट, वॉलीबॉल व बास्केटबॉल कोर्ट शामिल हैं.

Continue reading

रामगढ़ः कुड़मी समाज की मांग के विरोध में आदिवासी संगठनों ने निकाली बाइक रैली

गोविंद बेदिया ने कहा कि कुड़मी समाज को एसटी की सूची में शामिल करने की मांग के विरोध में यह बाइक रैली निकाली गई. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के लोग 24 सितंबर को आदिवासी छात्र संघ के बैनर तले रामगढ़ के सिदो-कान्हू मैदान से डीसी कार्यालय तक आक्रोश मार्च निकालेंगे.

Continue reading

गिरिडीहः आरके महिला कॉलेज में प्रो. महलानोबिस दंपती की प्रतिमाओं का अनावरण

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रानी महलानोबिस के महान योगदान का भावपूर्ण शब्दों में वर्णन किया. रानी महलानोबिस ने वर्ष 1979 में बच्चियों की उच्च शिक्षा के लिए अपने घर के परिसर की जमीन आरके महिला कॉलेज को दान कर दी थी.

Continue reading
Follow us on WhatsApp