Search

उत्तरी छोटानागपुर

रामगढ़ : धान अधिप्राप्ति में बैंक गारंटी मांगें जाने का पैक्स अध्यक्ष, सचिव ने किया विरोध

जिला सहकारिता पदाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति का कार्य करने वाले पैक्स से न्यूनतम भंडारण क्षमता अनुरुप समर्थन मूल्य का बैंक गारंटी मांगा है. इससे संबंधित 24 घंटा के अंदर कार्यालय के समक्ष समर्पित करने का निर्देश दिया.

Continue reading

खूंटी में अबुआ आवास निर्माण की रफ्तार सबसे तेज, गिरिडीह-हजारीबाग की चाल सुस्त

झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य योजना मद से 4.5 लाख अबुआ आवास निर्माण का लक्ष्य रखा है. इसके तहत अब तक 4,33,5326 लाभुकों के आवेदन स्वीकृत कर लिए गये हैं.

Continue reading

गिरिडीह: राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम ने की योजनाओं की समीक्षा

आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव व सदस्य नरेश वर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र निर्गत करने के दौरान आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई.

Continue reading

गिरिडीहः घर के सामने सफाई को लेकर पड़ोसियों में मारपीट, चार लोग घायल

घायलों में पहले पक्ष से शिक्षक कार्तिक प्रसाद वर्मा हैं, जिनका इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है. कार्तिक प्रसाद ने आरोप लगाया कि घर के बाहर साफ-सफाई को लेकर उनके पड़ोसी से हमेशा विवाद होते आ रहा था.

Continue reading

हजारीबाग मामले में IAS विनय चौबे की बेल पर 16 सितंबर को फैसला

सेवायत भूमि घोटाला करने के आरोपी निलंबित IAS विनय चौबे की जमानत याचिका पर हजारीबाग ACB कोर्ट 16 सितंबर को अपना फैसला सुनाएगा.  विनय चौबे की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई थी. सुनवाई के दौरान ACB और बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

Continue reading

झारखंड: हजारीबाग में वन विभाग ने पकड़ा अवैध कोयला लदा ट्रक

वन विभाग को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि अवैध कोयले की एक बड़ी खेप चौपारण के रास्ते से ले जायी जा रही है. इसी सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने सुबह लगभग 4 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपनी निगरानी बढ़ा दी. चेकिंग के दौरान, टीम ने एक संदिग्ध ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली.

Continue reading

गिरिडीहः मधुबन में जैनियों का विश्व मैत्री महोत्सव, बिहार के राज्यपाल हुए शामिल

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने महोत्सव का उद्घाटन भगवान पार्श्वनाथ की तस्वीर का लोकार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि जैन समाज की परम्परा है कि दशलक्षण के बाद होने वाले क्षमावाणी धर्म को विश्व मैत्री महोत्सव के रूप में मनाया जाता है.

Continue reading

गिरिडीहः सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा की कार्यशाला, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी हुईं शामिल

मंत्री अन्नपूर्णा देवी व अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं को सेवा, संगठन और समाज हित के कार्यों में समर्पित भाव से जुटने की प्रेरणा दी. कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति योगदान और संगठन की शक्ति का प्रतीक है.

Continue reading

हजारीबाग मामले में IAS विनय चौबे की बेल पर लंबी बहस के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

हजारीबाग DC रहते हुए सेवायत भूमि घोटाला करने के आरोपी निलंबित IAS विनय चौबे की जमानत याचिका पर हजारीबाग ACB कोर्ट में सुनवाई हुई. शुक्रवार की सुनवाई के दौरान ACB और बचाव पक्ष की ओर से लंबी बहस की गई.

Continue reading

अबुआ आवास योजना 2023-24 : आवास निर्माण का लक्ष्य 199715 , पूरे सिर्फ 100529

झारखंड में अबुआ आवास योजना के तहत आवास निर्माण की रफ्तार काफी धीमी है. वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1,99,715 आवास निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया था. लेकिन अब तक केवल 1,00,529 आवासों का निर्माण कार्य पूरा हो पाया है. अभी भी 99,186 आवासों का निर्माण अभी भी बाकी है.

Continue reading

झारखंड के कई युवकों का आतंकी कनेक्शन, किसी ने आत्मघाती ड्रोन डिजाइन किया, तो कोई बना रहा था बम

झारखंड आतंकी संगठनों का नया गढ़ बनता जा रहा है. हाल के वर्षों में, राज्य के विभिन्न हिस्सों से कई युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इन घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि आंतकी संगठनों के लिए रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, पाकुड़, गोड्डा, धनबाद और गिरिडीह जैसे जिले न केवल गतिविधियों का केंद्र बन गए हैं, बल्कि यहां वे अपनी अगली साजिशों की भी योजना तैयार कर रहे हैं. आतंकी संगठनों में इंडियन मुजाहिद्दीन, स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया, लश्कर-ए-तैयबा, अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट, इस्लामिक स्टेट, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया, जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश और हिज्ब उत-तहरीर शामिल हैं

Continue reading

गिरिडीह :  चेंबर ऑफ कॉमर्स ने GST 2.0 और आत्मनिर्भर भारत विषय पर की संगोष्ठी

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में GST सरलीकरण (GST 2.0) एवं स्वदेशी अपनाओ-आत्मनिर्भर भारत बनाओ विषय पर एक विचार-विमर्श संगोष्ठी का आयोजन किया गया.  इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी उपस्थित रहीं.

Continue reading

गिरिडीह : रिजल्ट में सुधार की मांग को लेकर अभाविप की भूख हड़ताल जारी, 2 छात्रों की तबीयत बिगड़ी

अभाविप नेता उज्ज्वल तिवारी ने बताया कि कॉलेज में सभी विषयों के शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं और विश्वविद्यालय समय पर परीक्षा आयोजित करने में विफल रहा है. जब तक विश्वविद्यालय ठोस आश्वासन नहीं देता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

Continue reading

रामगढ़ः उद्यानिकी योजनाओं से किसानों को मिलेगा तकनीकी लाभ- सतीश कुमार

उद्यान मित्र सतीश कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के लिए कई उद्यानिकी योजनाएं लाई गई हैं. इनमें 25 दिवसीय माली प्रशिक्षण, मिर्चा, ओल, अदरक की खेती, कीट रहित सब्जी उत्पादन, खुले वातावरण में गेंदा फूल की खेती आदि शामिल हैं.

Continue reading

सभी स्कूलों में पेयजल व शौचालय की सुविधा सुनिश्चित कराएं : रामगढ़ डीसी

स्कूलों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं यथा पेयजल, शौचालय आदि की समीक्षा करते हुए डीसी ने कहा कि जिन स्कूलों में जलापूर्ति की सुविधा नहीं है उन्हें चिह्नित कर पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता से समन्वय कर जल्द से जल्द जलापूर्ति की सुविधा सुनिश्चित कराएं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp