Search

उत्तरी छोटानागपुर

जल जीवन मिशन योजना का ऑडिट कराएगी झारखंड सरकार, अब तक 12,218 करोड़ खर्च

झारखंड पेयजल विभाग ने जल जीवन मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2024-25 तक के खातों का ऑडिट कराने का  निर्णय लिया है. यह ऑडिट जिला स्तर और राज्य स्तर पर किया जाएगा.

Continue reading

गिरिडीह में 2 दिवसीय सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू, 150 खिलाड़ी ले रहे भाग

प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया. प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग 150 बालक-बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. यह आयोजन सब-जूनियर स्तर के उभरते खिलाड़ियों को अवसर और मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है.

Continue reading

IAS विनय चौबे से जुड़े हजारीबाग मामले में ACB ने जमा की केस डायरी

Ranchi/Hazaribagh: हजारीबाग DC रहते हुए सेवायत भूमि घोटाला करने के आरोपी निलंबित IAS विनय चौबे की जमानत याचिका पर हजारीबाग ACB कोर्ट में सुनवाई हुई. शनिवार की सुनवाई के दौरान ACB की ओर से केस डायरी जमा कर दी, जिसके बाद ACB की ओर से पक्ष रख रहे विशेष लोक अभियोजक ने बहस के लिए समय देने का आग्रह किया. जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 10 सितंबर की तारीख निर्धारित की है.

Continue reading

झारखंड : एक माह में हत्या, लूट समेत 11 अपराधों के 5606 मामले दर्ज, 2,457 अभियुक्त गिरफ्तार

झारखंड में आपराधिक मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. झारखंड पुलिस की हालिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक महीने में राज्य भर में कुल 5,606 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं. इनमें हत्या, लूट, चोरी, अपहरण, दुष्कर्म समेत 11 प्रकार के गंभीर अपराध शामिल हैं.

Continue reading

रामगढ़ : माता-पिता के बाद बच्चों के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं शिक्षक- भागीरथ

मारंगमरचा स्थित एपेक्स पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया. जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित विद्यालय के संस्थापक बाबूराम महतो एवं निदेशक भागीरथ कुमार द्वारा संयुक्त रूप से डॉ राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई.

Continue reading

सुदेश महतो का आह्वान: जनता से जुड़ें, जनसमस्याओं के समाधान में दिखाएं सक्रियता

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने शुक्रवार को गिरिडीह में पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से जनता के बीच संवाद और संपर्क की गति तेज करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि पार्टी को जनमुद्दों पर मुखर रहना होगा ताकि आम जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके.

Continue reading

रामगढ़ः कुंदरुकलां में झारखंड प्रतिभा फुटबॉल टूर्नामेंट, उद्घाटन मैच में धनबेड़वा की टीम विजयी

उद्घाटन मैच इरुगुआ बाबा धनबेड़वा व कमल ब्रदर मुरी के बीच खेला गया. धनबेड़वा की टीम ने एकतरफा मुकाबले में मुरी को 4-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया.

Continue reading

गिरिडीह : एक साथ चार घरों में चोरी, 7 लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ

जिले के सरिया थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई है. बीती रात चोरों ने एक साथ चार घरों पर धावा बोला और नगद, ज्वेलरी सहित लगभग 7 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ किया. लगातार हो रही चोरी की वारदातों से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है.

Continue reading

गिरिडीह :  ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, मंत्री सुदिव्य हुए शामिल

जिले में ईद मिलादुन्नबी का पर्व पूरे धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इस अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें शहर के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए.

Continue reading

गिरिडीह : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पपरवाटांड स्थित समहरणालय के पास देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान तुरकडीहा निवासी संजय दास (22 वर्ष) के रूप में हुई है.

Continue reading

हजारीबाग : वन विभाग में पहले तबादला, फिर रोक

वन विभाग हजारीबाग परिक्षेत्र से तबादला और फिर तबादले पर रोक लगाने का मामला सामने आया है. हजारीबाग क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक रविंद्र नाथ मिश्रा ने 20 जून को 19 कर्मचारियों का तबादला किया. फिर 15 दिनों बाद 19 में से तीन का तबादला स्थगित कर दिया.

Continue reading

हजारीबाग : अमर शहीद वीर नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने पहुंचाया नुकसान

शहर के नीलांबर-पीतांबर चौक पर बुधवार की देर रात अमर शहीद वीर नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षति पहुंचाई है. घटना की सूचना पर सीओ, सदर थाना प्रभारी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं की मरम्मत करने की पहल शुरू की.

Continue reading

हजारीबाग खासमहाल ज़मीन घोटाला: निलंबित IAS विनय चौबे से ACB की पूछताछ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने किसी भी सवाल का पूरा जवाब नहीं दिया और पूछताछ के दौरान जांच में सहयोग नहीं किया.बता दें कि एसीबी के थाना प्रभारी सौरभ लकड़ा की शिकायत पर इस मामले को लेकर मामला दर्ज किया गया है.

Continue reading

रामगढ़ : झारखंड की माटी का पर्व है करमा- राजीव जायसवाल

झारखंड के प्रमुख त्योहारों में से एक, करम पर्व के शुभ अवसर पर भाजपा रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता सह रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने रामगढ़ विधानसभा के दुलमी प्रखंड और चितरपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर इस उत्सव का आनंद लिया.

Continue reading

गिरिडीहः राधा स्वामी संगठन के शमीम अख्तर धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार

आरोप है कि शमीम अख्तर ने कई लोगों से नया वाहन दिलाने के नाम पर राशि की वसूली की, लेकिन फाइनेंस कंपनी को भुगतान नहीं किया. पचंबा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शमीम अख्तर को गिरफ्तार कर लिया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp