मगध अम्रपाली कोल परियोजना में लेवी वसूलने वाले की जमानत याचिका खारिज
ईडी ने अम्रपाली-मगध परियोजना में लेवी वसूली के इस मामले में वर्ष 2016 में इसीआईआर दर्ज किया था. इसके बाद प्रदीप राम को गिरफ्तार कर लिया गया था. प्रदीप राम ने मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले में हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी. मामले की सुनवाई के दौरान अभियुक्त की ओर से उसके पास से मिली राशि को जायज आमदनी बताने की कोशिश की गयी थी. वहीं ईडी की ओर से सुनवाई के दौरान प्रदीप राम द्वारा लेवी वसूलने और उसकी लॉन्ड्रिंग करने की बात कही गयी. न्यायालय ने सुनवाई के बाद प्रदीप राम की जमानत याचिका रद्द कर दी.
Continue reading


