झारखंड : बिना हथियार ड्यूटी कर रहे हैं सैकड़ों जवान, DGP ने एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट
झारखंड में भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) और एसआईआरबी के जवानों की तैनाती को लेकर एक गंभीर मुद्दा सामने आया है. जैप डीआईजी द्वारा उपलब्ध कराई गई जवानों की विवरणी के अवलोकन से यह पता चला है कि कई बटालियनों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी बिना हथियारों के ड्यूटी कर रहे हैं, जो कि पूरी तरह से अनुचित है. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कई आईआरबी बटालियनों में अनआर्म्ड कर्मियों का अनुपात बहुत अधिक है.
Continue reading

