पलामू : हाई स्कूल क्लर्क के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकद व गहने उड़ा ले गए
मेदिनीनगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सिंगरा खुर्द में बुधवार की रात चोरों ने गिरीन शुक्ला के घर को निशाना बनाया. चोर घर में रखे सारे गहने और नकदी उड़ा ले गए. घटना के समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे. परिजन जब सुबह उठे तो इसकी जानकारी मिली.
Continue reading