Palamu News : रामपुर फायरिंग मामले में SP सख्त, आरोपियों के 4 हथियार लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा
जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में हुई फायरिंग मामले में पलामू पुलिस ने सख्त कदम उठाया है. एसपी कपिल चौधरी ने मामले में आरोपित तीन लोगों के चार हथियारों का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की है. सतीश कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह के दो हथियारों के अलावा चंद्रशेखर सिंह और ध्रुव प्रसाद के एक-एक हथियार का लाइसेंस निरस्त करने का प्रस्ताव भेजा गया है.
Continue reading