Search

पलामू

Palamu News : बकाया वेतन को लेकर MMCH के सफाई कर्मी हड़ताल पर गए, आश्वासन के बाद काम पर लौटे

सफाई कर्मियों ने साफ कहा कि बकाया मानदेय का भुगतान होने तक वे काम पर नहीं लौटेंगे. सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से अस्पताल प्रशासन की चिंता बढ़ गई. इसी बीच बालाजी एजेंसी के सफाई कर्मियों ने पलामू के सिविल सर्जन से मुलाकात की.

Continue reading

Palamu News : 15 दिन से लापता महिला का कंकाल जंगल से बरामद

जिले के पांडू थाना क्षेत्र स्थित जंगल से एक महिला का कंकाल मिला है. घटनास्थल के पास मिले कपड़ों के आधार पर परिजनों ने मृतका की पहचान बसडीहा गांव निवासी सुनीता देवी (37 वर्षीय) के रूप में की है.

Continue reading

Palamu News: हरिहरगंज में दो देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरसोत गांव में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर दो देसी कट्टा भी बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार युवक की पहचान अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू (19) के रूप में हुई है.

Continue reading

Palamu News : घरेलू विवाद में महिला ने लगाई फांसी, मौत

सतबरवा थाना क्षेत्र स्थित पूर्णाडीह गांव में घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतका की पहचान छोटू भुइयां की पत्नी मुन्नी देवी (30 वर्ष) के रूप में हुई है, घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है.

Continue reading

मेदिनीनगर : शांतिपुरी इलाके में ट्रेन से गिरकर महिला की मौत, शव की पहचान में जुटी पुलिस

मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी इलाके में गुरुवार रात ट्रेन से गिरकर एक महिला की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर टीओपी-3 के प्रभारी प्रदीप कुमार मेहता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.

Continue reading

Palamu News : जैविक खेती को बढ़ावा देने किसानों के बीच खाद व कीटनाशक का वितरण

जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनीता केरकेट्टा ने किसानों से जैविक व प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की. कहा कि रासायनिक खेती के बढ़ते उपयोग से मानव स्वास्थ्य व पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.

Continue reading

Palamu News : 15 दिन बीत गए पर अब तक नगर आयुक्त की नहीं हुई नियुक्ति, कई कार्य प्रभावित

मेदिनीनगर नगर निगम में नगर आयुक्त का पद रिक्त हुए आधा महीना (15 दिन) बीत चुका है. लेकिन अब तक नगर आयुक्त की स्थायी नियुक्ति नहीं हो सकी है. इससे निगम के कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक, वित्तीय और विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं.  नगर निगम क्षेत्र में चल रही योजनाओं के संचालन और नए प्रस्तावों के निष्पादन पर भी इसका असर पड़ रहा है.

Continue reading

Palamu News :  छहमुहान पर वाहन की टक्कर से व्यक्ति घायल, पहचान में जुटी पुलिस

शहर थाना क्षेत्र स्थित छहमुहान चौक के पास वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है.

Continue reading

Palamu News : अंधविश्वास के चक्कर में दो परिवारों में झगड़ा, जमकर चले लाठी-डंडे, छह घायल

जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित हरभोंगा गांव में बुधवार रात अंधविश्वास के चक्कर में दो परिवारों के बीच जमकर लाठी डंडे चले. इस मारपीट में एक पक्ष के छह लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

Continue reading

Palamu News : डीसी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद, विधवा महिला की पेंशन मंजूर

मेदिनीनगर के हमीदगंज निवासी माया कुमारी सिन्हा ने डीसी को बताया कि वर्ष 2021 में कोरोना से उसके पति का निधन हो गया. परिवार में कोई पुरुष सदस्य नहीं होने और एक छोटी बच्ची के पालन-पोषण में उसे आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

Continue reading

Palamu News  : क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता, कई पदक जीते,क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंची

गढ़वा में आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2026 में पलामू पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए हैं

Continue reading

Palamu News : पांकी में लाठी -डंडे से पीटकर वृद्ध की हत्या

जिले के पांकी थाना क्षेत्र स्थित नादगाद गांव में बीती रात वृद्ध की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान धनराज भुइयां (66 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और इसकी सूचना पुलिस को दी.

Continue reading

Palamu News : ऋण देनें में बैंकों की लेटलतीफी पर डीसी नाराज, नगर निकायों को विकास में तेजी लाने का निर्देश

डीसी ने पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत बैंकवार लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया. कहा कि बिना किसी ठोस व तकनीकी कारण के आवेदनों को अस्वीकृत नहीं करें.

Continue reading

Palamu News : 18 दिन बाद रामपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

चर्चित रामपुर गोलीकांड के 18 दिन बाद मुख्य आरोपी मंटू सिंह ने मंगलवार को अदालत में सरेंडर कर दिया. लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के सरेंडर करने के बाद मामले ने एक बार फिर चर्चा पकड़ ली है.

Continue reading

Palamu News: बटाने नदी में डूबने से किशोर की मौत, ननिहाल आया था घूमने

जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानी गांव के समीप बटाने नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गई.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही