नवमी को लेकर पलामू में उत्साह चरम पर, झंडा और पारंपरिक शस्त्रों की जमकर हुई खरीदारी
Madninagar: पलामू जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में रामनवमी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. बाजारों में इन दिनों में बड़ी संख्या में लोग महावीर झंडा और पारंपरिक शस्त्रों की खरीदारी कर रहे हैं. बाजार में महावीर झंडा 20 रुपए से शुरू होकर 500 रुपए तक बिक रहा है. वहीं पारंपरिक शस्त्रों में तलवार 200 से लेकर 1000 रुपए तक की कीमत में उपलब्ध है. दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिनभर बनी रह रही है.
Continue reading