Search

पलामू

पलामूः श्रीरामचरितमानस महायज्ञ में राम विवाह की झांकी देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु

श्रीराम जानकी मंदिर न्यास समिति के ट्रस्टी लव तिवारी ने बताया कि यह यज्ञ विगत 50 वर्षों से लगातार हर वर्ष होता आ रहा है. यज्ञ में वृंदावन धाम से पधारीं कथा वाचिका रश्मि मिश्रा के मुखारविंद से प्रतिदिन रात्रि 6 बजे से 10 बजे तक रामचरितमानस पाठ किया जा रहा है.

Continue reading

Lagatar Impact : पलामू एसपी ने रील वायरल मामले में लिया संज्ञान, जांच का आदेश

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने मामले की जांच का जिम्मा एसडीपीओ मो. याकूब को सौंपा है. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.वीडियो में दिख रही महिला थाना प्रभारी की पत्नी बताई जा रही है.

Continue reading

पलामू: ओझा-गुनी के शक में वृद्ध की लाठी-डंडे से पीट पीटकर हत्या

मनातू थाना क्षेत्र के रंगेया पंचायत अंतर्गत चुनका गांव में एक वृद्ध की पीट पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान धगरडीहा टोला निवासी फगुनी भुईयां (लगभग 60 वर्ष) के रूप में हुई है.

Continue reading

खाकी पर चढ़ा रील का खुमार, थाना परिसर में महिला के साथ दरोगा जी का एक्शन, गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां

झारखंड में सरकारी कर्मचारियों को सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर जारी सख्त गाइडलाइन के बावजूद पुलिस महकमे में रील बनाने का क्रेज कम नहीं हुआ है. ताजा मामला पलामू जिले के हुसैनाबाद थाने से सामने आया है, जहां थाना परिसर में बना एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Continue reading

पलामूः छमुहान चौक पर जागरूकता अभियान, हेल्मेट वालों को गुलाब व नियम तोड़ने वालों को पहनाई माला

अभियान के दौरान हेल्मेट पहनने व सीट बेल्ट लगाने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया. वहीं, बिना हेल्मेट व बिना सीट बेल्ट वालों को फूलमाला पहनाई गई.

Continue reading

पलामूः व्यवसायियों को मिल रही धमकी को लेकर पुलिस सतर्क, आभूषण दुकानों का किया निरीक्षण

थाना प्रभारी ने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की धमकी या रंगदारी की मांग की जाती है, तो तुरंत थाना या डायल 112 पर सूचना दें. उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि डरने की आवश्यकता नहीं है. पुलिस पूरी तरह उनके साथ है.

Continue reading

पलामू: गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी, डीसी-एसपी ने किया अंतिम पूर्वाभ्यास परेड का निरीक्षण

डीसी समीरा एस व एसपी रीष्मा रमेशन ने अंतिम पूर्वाभ्यास परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली. तैयारियों की समीक्षा भी की. डीसी ने कहा कि गणतंत्र दिवस महत्वपूर्ण दिन है. इसी दिन देश का संविधान लागू हुआ था.

Continue reading

नगर निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले होर्डिंग्स से पटा पलामू

नगर निकाय चुनाव की आहट के साथ ही मेदनीनगर नगर निगम क्षेत्र पूरी तरह चुनावी रंग में रंगता नजर आ रहा है. भले ही राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अब तक तारीखों की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन मेयर पद के लिए संभावित प्रत्याशियों ने होर्डिंग्स के जरिए प्रचार की शुरुआत कर दी है.

Continue reading

पलामूः सुजीत सिन्हा-प्रिंस खान गठजोड़ का खुलासा, फोरलेन साइट पर गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अमित चौधरी, आकाश शुक्ला, बॉबी कुमार व नीरज चंद्रवंशी पहले भी जेल जा चुके हैं. जेल से बाहर आने के बाद वे दोबारा आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे.

Continue reading

पलामू टाइगर रिजर्व की सुरक्षा होगी चाक-चौबंद, फॉरेस्ट अफसरों को मिली दंडाधिकारी की शक्ति

वन्य जीवों को हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान जब्त सामग्री के लिए बाहर से दंडाधिकारी की जरूरत नहीं होगी.  न्यायालय प्रक्रिया के लिए पलामू टाइगर रिजर्व के अधिकारी खुद ही सक्षम होंगे.

Continue reading

पलामू : सहदेवा जंगल से अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

पाटन थाना क्षेत्र के सहदेवा जंगल के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ठकुराई दिदरी निवासी रौशन कुमार (19 वर्षीय) और दारूडीह निवासी आदेश कुमार रूप में हुई है. दोनों आसपास के ही रहने वाले हैं.

Continue reading

पलामू: वित्त मंत्री से मिले दैनिक भत्ता कर्मी, नियमितीकरण की रखी मांग

नगर निगम मेदिनीनगर में कार्यरत दैनिक भत्ता कर्मियों ने वित्त मंत्री से मिलकर नियमितीकरण की मांग की. निगम में 10 वर्षों से अधिक समय से 54 कर्मी दैनिक भत्ता पर कार्यरत हैं. इसके अलावा लगभग 50 कर्मी 5 वर्षों से अधिक अवधि से अनुबंध के आधार पर सेवा दे रहे हैं.

Continue reading

पलामूः पूर्व मेयर ने कपड़ा दुकान ‘कुर्ता प्लैनेट’ का किया उद्घाटन

दुकान के संचालक अशरफ जमाल ने बताया कि उनकी दुकान पिछले 12 वर्षों से संचालित है, जिसे अब अंबेडकर पार्क के सामने नए स्थान पर शिफ्ट किया गया है. यहां कुर्ता, पजामा, शेरवानी समेत विभिन्न प्रकार के मेंस गारमेंट्स उपलब्ध हैं.

Continue reading

पलामू : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयुक्त कार्यालय में दिलाई गई मतदाता शपथ

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में गुरुवार को मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा ने आयुक्त कार्यालय सहित विभिन्न संबंधित कार्यालयों के अधिकारियों व कर्मियों को मतदाता शपथ दिलाई.

Continue reading

मोहम्मदगंज स्टेशन पर कल से गरीब रथ एक्सप्रेस का होगा ठहराव, सांसद दिखाएंगे हरी झंडी

रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12877/12878) का कल से मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है. जारी अधिसूचना के तहत, मोहम्मदगंज स्टेशन पर शुक्रवार रात 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ठहराव का विधिवत शुभारंभ करेंगे.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही