Search

पलामू

पलामूः मनातू में एक किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन को गुप्त सूचना मिली थी कि मनातू थाना क्षेत्र के चक गांव में अवैध रूप से मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद लेस्लीगंज (पांकी) एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया.

Continue reading

पलामू : जमीन विवाद में चली गोली, एक घायल

जिले के तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिशिरदोहर गांव में जमीन विवाद में गोली चलने की खबर है. इस घटना में प्रदीप सिंह नामक व्यक्ति को गोली लगी है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना सोमवार की रात करीब 10.30 बजे की बताई जा रही है.

Continue reading

पलामू कोर्ट परिसर के बिजली पैनल में लगी आग, बड़ा हादसा टला

पलामू व्यवहार न्यायालय (कोर्ट) परिसर स्थित मुख्य भवन के बिजली पैनल में आग लग गई. आग लगने की खबर से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

Continue reading

पलामू में दूसरे दिन भी सर्दी का प्रकोप, न्यूनतम तापमान में गिरावट

पलामू समेत झारखंड के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है. जिले में लगातार दूसरे दिन ठंड का असर देखने को मिल रहा है. हाड़ कंपानी वाली ठंड का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, राहगीरों और मजदूरों पर पड़ा रहा है. ठंड के कारण सुबह देर तक और रात में जल्दी ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है. शीतलहर और ठंड से राहत के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.

Continue reading

पलामू रेंज को मिला नया नेतृत्व, DIG किशोर कौशल ने संभाली कमान

पलामू रेंज को नया नेतृत्व मिल गया है. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी किशोर कौशल ने आज मंगलवार को औपचारिक रूप से पलामू के DIG के रूप में पदभार ग्रहण किया. इस दौरान पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया.

Continue reading

पलामूः केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव ने जिले में नीति आयोग के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की

संयुक्त सचिव सह नीति आयोग के पलामू जिला प्रभारी कृष्णकांत पाठक ने समाहरणालय सभागार में नीति आयोग के तहत जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की.

Continue reading

पलामूः रेलवे ओवरब्रिज के पास से 4.30 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार

पुलिस ने पकड़े गए ऋषिकेश पांडेय के पास से प्लास्टिक के टेप में लपेटा हुआ 2.50 किलो गांजा व मोबाइल फोन बरामद किया है. वहीं, कृष्ण कुमार गुप्ता के पास से 1.80 किलो गांजा व काले रंग का सैमसंग मोबाइल फोन जब्त किया है.

Continue reading

पलामू :  नशा के खिलाफ डालसा ने निकाली जागरूकता रैली

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के दिशा-निर्देश और पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई.

Continue reading

पांकी विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता पर टोलकर्मी से मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप, वीडियो वायरल

पलामू जिले के पांकी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता एक गंभीर विवाद में घिर गए हैं. उन पर रांची-पलामू मार्ग पर स्थित मांडर टोल प्लाजा में ड्यूटी पर तैनात एक टोलकर्मी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है.

Continue reading

पलामूः एनपीयू में करोड़ों के घोटाले का आरोप, आपसू ने खोली भ्रष्टाचार की परतें

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बताया कि राज्यपाल ने पूरे मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है. रिटायर्ड शिक्षकों का लंबित पेंशन भुगतान कर दिया गया है, कुलपति को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है. साथ पूरे प्रकरण की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच टीम गठित की जाएगी.

Continue reading

पलामूः समायोजन की मांग को लेकर बर्खास्त अनुसेवकों की पदयात्रा शुरू, जाएंगे सीएम आवास

समायोजन की मांग को लेकर बर्खास्त अनुसेवकों ने कई बार मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, मुख्य सचिव और कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग को ज्ञापन सौंपा और धरना-प्रदर्शन भी किया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है. कोई लिखित आदेश या ठोस पहल नहीं की गई.

Continue reading

पलामू : सात साल से IAS अधिकारी बनकर ठगी करने वाले शातिर जालसाज को पुलिस ने दबोचा

पलामू पुलिस ने सात साल से आईएएस (IAS) और आईपीटीएएफएस (IPTAFS) अधिकारी बनकर ठगी करने वाले शातिर जालसाज को गिरफ्तार कर लिया है. राजेश कुमार की गिरफ्तारी हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कुकही से की गई है.

Continue reading

पलामूः माधुरी जंगल से 64.3 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, गढ़वा का युवक गिरफ्तार

माधुरी जंगल पहुंची पुलिस की टीम ने एक युवक संदिग्ध अवस्था में देखा. पुलिस को देखते ही वह भागने लगा. जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया. तलाशी में उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुआ.

Continue reading

पलामू में सड़क सुरक्षा माह: बिना हेलमेट व सीट बेल्ट वालों को माला पहना पढाया नियमों का पाठ

पलामू डीसी समीरा एस ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के तहत अभी जागरूकता के लिए फूल देकर आमजनों से नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है. बावजूद इसके यदि कोई वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी करता है, तो उससे जुर्माना वसूला जाएगा.

Continue reading

पलामू :  ज्वेलरी कारोबारी को रंगदारी के लिए दोबारा डराने की साजिश नाकाम, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

ज्वेलरी कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. शहर थाना की पुलिस ने इस मामले में दोबारा दहशत फैलाने की साजिश रचने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है.  उसके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही