Search

पलामू

पलामूः भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले युवा नेता देवेश तिवारी, दी बधाई

पलामू जिला भाजपा के युवा नेता देवेश तिवारी ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से दिल्ली में मुलाकात की और नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी. देवेश तिवारी ने कहा कि नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जाना बिहार और झारखंड के लिए गर्व की बात है.

Continue reading

पलामू: बढ़ती ठंड में कोहरे का कहर, विजिबिलिटी कम होने से जनजीवन प्रभावित

पलामू जिले में शुक्रवार को घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया.सुबह से ही जिले के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा.

Continue reading

पलामूः पार्किंग ठेकेदारों पर निगम का शिकंजा, अब अधिकृत रसीद से ही होगी वसूली

बैठक में तय हुआ कि नगर निगम से रसीद प्राप्त कर ही पार्किंग स्थल पर शुल्क वसूला जा सकेगा. रसीद का क्रमांक संख्या संबंधित थाना को भी उपलब्ध कराया जाएगा. किसी अन्य रसीद से की गई वसूली को अवैध माना जाएगा.

Continue reading

पलामूः स्वास्थ्य विभाग में बहाली के नाम पर फर्जीवाड़ा, सिविल सर्जन के नाम पर घूस मांगने का केस दर्ज

ठगों द्वारा अभ्यर्थियों को फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर सिविल सर्जन के नाम पर पैसे की मांग की जा रही थी. मामले की जानकारी मिलते ही पलामू सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने मेदिनीनगर टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Continue reading

पलामूः भतीजे ने ही चाचा के घर कराई थी लूटपाट, 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि 21 नवंबर की रात हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही गांव के मुगलजान टोला निवासी मृत्युंजय प्रसाद के घर छह हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की थी. कांड का मास्टरमाइंड कोई बाहरी नहीं, बल्कि पीड़ित का सगा भतीजा नीरज कुमार था.

Continue reading

MMCH के MBBS 2022 बैच के 30 छात्र फेल, यूनिवर्सिटी पर लापरवाही का आरोप

मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH) के एमबीबीएस 2022 बैच के करीब 30 छात्र परीक्षा में फेल हो गए हैं. इस बैच में कुल लगभग 100 छात्र नामांकित हैं. फाइनल परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद इन छात्रों को तीसरे वर्ष में प्रवेश मिलना था. लेकिन यूनिवर्सिटी की कथित लापरवाही ने उनके भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Continue reading

पलामूः डीसी ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की फरियाद

हैदरनगर के पतरिया से आयी बुजुर्ग महिला कौशल्या देवी ने डीसी को बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. सरकार से मिलने वाले राशन से ही उसका खाना-पीना चलता है. विगत दो माह से राशन डीलर ने उसे राशन भी नहीं दिया है.

Continue reading

पलामू: सड़कों पर उतरे मजदूर, जी राम जी बिल को बताया मजदूर विरोधी

मनरेगा को समाप्त कर उसके स्थान पर प्रस्तावित “विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण वी.बी.–जी राम जी बिल लाए जाने के खिलाफ पलामू जिले के नावा बाजार प्रखंड में आज जबरदस्त विरोध देखने को मिला.

Continue reading

पलामूः एमआरएमसीएच में नवजात की मौत मामले में नर्स पर कार्रवाई, डॉक्टरों पर सवाल

नर्स रानी यादव का दावा है कि जिस नवजात की मौत हुई, उसे उनके पास भर्ती कराने के लिए कोई परिजन लेकर ही नहीं आया था. 10 दिसंबर की रात करीब 9 बजे बालाजी स्टाफ के उज्ज्वल कुमार का फोन आया था.

Continue reading

पलामू : शाहपुर निवासी ताइद का आरोप, अपराधियों ने रंगदारी के लिए घर पर की फायरिंग

चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर लालगंज मोहल्ला निवासी ताइद रियाजुद्दीन शाहिद का आरोप है कि उनके घर पर मंगलवार शाम अपराधियों ने फायरिंग की है. साथ ही उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है. ताइद रियाजुद्दीन शाहिद ने इस संबंध में चैनपुर थाना में मामला भी दर्ज कराया है. पीड़ित ने आवेदन में कुछ झामुमो नेताओं पर भी रंगदारी वसूली की नीयत से घटना को अंजाम दिलाने का आरोप लगाया है.

Continue reading

1748 करोड़ रुपये की 43 सड़क योजनाओं में एक भी निर्धारित समय में पूरा नहीं

जिन अधूरी योजनाओं को पथ निर्माण विभाग द्वारा शुरू किया गया है. इसमें सड़क और उच्चस्तरीय पुल निर्माण की योजनाएं शामिल हैं.1748.72 करोड़ की इन योजनाओं पर अब तक 942.34 करोड़ रुपये खर्च किये जा चुके हैं. योजनाएं पूरी नहीं होने से राज्य को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है.

Continue reading

मंईयां सम्मान योजना: 3.51 लाख महिलाओं के खातों में आने लगी नवंबर की राशि

जिले में मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुक महिलाओं के खातों में राशि भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. योजना के अंतर्गत प्रति माह महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है.

Continue reading

पलामू :  43.5 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

जिले के तरहसी थाना क्षेत्र स्थित ललगाड़ा गांव से पुलिस ने 43.5 किलोग्राम कच्चा गांजा बरामद किया है. पुलिस ने गांजा रखने और बिक्री करने के आरोप में तस्कर जयराम उरांव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Continue reading

पलामू : रिवर फ्रंट पर पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को कोयल रिवर फ्रंट पर पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय सड़क सुरक्षा, बालिका शिक्षा और भ्रूण हत्या रखा गया था. जबकि रंगोली प्रतियोगिता का विषय झारखंड के पर्व-त्योहार और सड़क सुरक्षा था. विभिन्न स्कूलों से आए सैकड़ों बच्चों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. वहीं बालिका शिक्षा और भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी सशक्त अभिव्यक्ति दिखाई.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही