Search

झारखंड न्यूज़

खलारी में डकरा कांटा घर के पास TPC उग्रवादियों ने की फायरिंग

खलारी थाना क्षेत्र के डकरा कांटा घर (वे-ब्रिज) के समीप शुक्रवार की सुबह टीपीसी उग्रवादियों ने कई राउंड हवाई फायरिंग की है. इस घटना के बाद कोयला व्यवसाय से जुड़े कामकाज पूरी तरह ठप हो गए हैं और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

Continue reading

15 साल की कानूनी जंग के बाद सूचना अधिकार का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

संत जोसेफ कॉलेज (खूंटी) ने सुप्रीम कोर्ट में सूचना आयुक्त के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें सूचना मांगने वाले प्रोफेसर को ऑडिट रिपोर्ट, उपयोगिता प्रमाण पत्र आदि देने का आदेश दिया था.

Continue reading

चतरा DSP और लावालौंग व टंडवा थाना प्रभारी को अगली सुनवाई में सशरीर उपस्थित होने का निर्देश

झारखंड हाई कोर्ट ने लावालौंग थाना, चतरा पुलिस द्वारा एक 19 वर्षीय मैट्रिक के छात्र को अवैध रूप से हिरासत में लिए जाने को गंभीरता से लिया. इससे संबंधित लड़के की मां की ओर से दायर हेवियस कॉर्पस की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने चतरा  डीएसपी,  लावालौंग और टंडवा थाना प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई.

Continue reading

गिरिडीह: कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ रामचरितमानस पाठ व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

जिले के सिरसिया ब्लॉक रोड से आज बड़े ही धूमधाम और बाजे-गाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई.

Continue reading

राज्यपाल से शिकायत के बाद VC दिनेश सिंह ने चांसलर पोर्टल एडमिशन मामले में बुलाई बैठक

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति ने चांसलर पोर्टल से एडमिशन के मामले में बैठक बुलायी है. सात फरवरी को होने वाली बैठक में सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को एडमिशन के ब्योरे से साथ शामिल होने का निर्देश दिया गया है.

Continue reading

पलामूः सात हजार रुपये रिश्वत लेते रोजगार सेवक गिरफ्तार

रोजगार सेवक ने कूप निर्माण में राशि आवंटन करने के बदले रिश्वत की मांग की थी. इसकी जानकारी लाभार्थी ने एसीबी को दी थी. जिसके बाद एसीबी ने शिकायत की जांच की. जांच में रिश्वत मांगने की बात साबित होने के बाद एसीबी ने धावा दल का गठन किया. शुक्रवार को तय समय पर लाभार्थी ने जैसे ही रोजगार सेवक को रिश्वत की रकम सात हजार रुपये दिया, वैसे ही वहां पहले मौजूद एसीबी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Continue reading

बोकारो : 1984 सिख दंगा पीड़ितों के लिए 14.62 लाख मुआवजा आवंटित

झारखंड सरकार ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय और राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बोकारो जिले के चिह्नित दंगा पीड़ितों के लिए 14.62 लाख मुआवजा राशि आवंटित कर दी है.

Continue reading

झारखंड में पुलिस ट्रेनिंग का हाल, 110 में से 34 जवान फायरिंग टेस्ट में फेल

झारखंड पुलिस जवानों की ट्रेनिंग को लेकर एक चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार, जैप-10 परिसर में आयोजित पदोन्नति प्रशिक्षण में शामिल 110 में से 34 पुलिसकर्मी फायरिंग टेस्ट में फेल हो गए हैं.

Continue reading

पलामू : ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

शहर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी मोहल्ला स्थित रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

Continue reading

देवघर : साइबर अपराध पर कसेगी नकेल, मिसरना व कोकराबाद में पुलिस पिकेट होंगे स्थापित

जिले में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध को रोकने और अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए देवघर पुलिस अब एक्शन मोड में नजर आ रही है.

Continue reading

रामगढ़ :  चोरों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, सतर्कता से कोशिश नाकाम

जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. बीती रात चोरों ने रांची रोड बृंदावन अस्पताल के सामने स्थित शांति अलंकार ज्वैलर्स में चोरी करने की कोशिश की. हालांकि पड़ोसियों की तत्परता से चोरी की कोशिश नाकाम हो गई

Continue reading

पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: तीन बच्चों के पिता होने की वजह से विश्वनाथ का नामांकन रद्द

Pakur : पाकुड़ नगर परिषद चुनाव में एक प्रत्याशी को तीन बच्चों का पिता होने का नुकसान उठाना पड़ा है. चुनावी गाईड लाइन -2013 में यह प्रावधान है कि दो से अधिक बच्चों वाला इंसान चुनाव नहीं लड़ सकता. इस कारण विश्वनाथ शाहदेव नामक उम्मीदवार का नामांकन तीन बच्चों का पिता होने की वजह से रद्द कर दिया गया है. वह वार्ड आठ से चुनाव लड़ रहे थे.

Continue reading

जिलों में जवानों की कमी औऱ 334 सिपाही तीन माह से पासिंग आउट परेड के इंतजार में

मुसाबनी स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में 19 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक प्रशिक्षुओं की अंतिम परीक्षा ली गई. नवंबर के शुरुआत में परीक्षाफल तैयार कर लिया गया. जिसके बाद 12 नवंबर को परीक्षाफल का प्रकाशन भी कर लिया गया. लेकिन अभी तक सिपाहियों का पासिंग आउट परेड नहीं किया.

Continue reading

रांची के प्रतिष्ठित बिल्डर अनुराग सरावगी ने अपार्टमेंट से कूदकर की खुदखुशी

राजधानी के मेन रोड इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित ब्लेयर अपार्टमेंट से कूदकर एक प्रतिष्ठित बिल्डर ने आत्महत्या कर ली.

Continue reading

रामगढ़: चौथे मुकाबले में ब्राइट क्रिकेट एकेडमी ने रॉयल क्रिकेट क्लब को हराया

डीएवी मैदान रजरप्पा में रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित बी डिविजन लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के चौथे मुकाबले में गुरुवार को ब्राइट क्रिकेट एकेडमी रामगढ़ की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए यह मैच जीत लिया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही