Search

झारखंड न्यूज़

Jamshedpur News : बढ़ा मलेरिया का खतरा, MGM अस्पताल की नर्स संक्रमित, मानगो के 36 वार्डों में विशेष अभियान

Jamshedpur : शहर में मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. अब इस संक्रमण की चपेट में स्वास्थ्यकर्मी भी आने लगे हैं. एमजीएम अस्पताल के PICU वार्ड में कार्यरत एक महिला नर्स मलेरिया से संक्रमित पाई गई हैं. वह मानगो नगर निगम क्षेत्र के डिमना हिल व्यू कॉलोनी की रहने वाली हैं. वह पिछले गुरुवार से एमजीएम अस्पताल के पांचवें तल्ले स्थित आईसीयू (ICU) में भर्ती हैं.

Continue reading

सरायकेला : संजय नदी में नहाने गये शिक्षक की डूबने से मौत, 18 घंटे बाद मिला शव

सरायकेला-खरसावां जिले की संजय नदी में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है. शनिवार को नदी में नहाने गए एक शिक्षक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस, स्थानीय लोगों और प्रशासन की ओर से खोजबीन शुरू की गई. करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद रविवार को ग्रामीणों की मदद से नदी से शिक्षक का शव बरामद किया गया.

Continue reading

गिरिडीह : नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 50 लाख की शराब जब्त, उत्पाद विभाग ने दी जानकारी

गिरिडीह में नकली विदेशी शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है. उत्पाद विभाग और बेंगाबाद थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित नकली विदेशी शराब निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया.यह जानकारी उत्पाद विभाग ने प्रेस वार्ता कर दी.

Continue reading

Saraikela News : RIT थाना क्षेत्र में पुलिस का सुरक्षा अभियान, संदिग्धों की जांच व लोगों से सतर्क रहने की अपील

Saraikela : जिले में अपराध पर अंकुश लगाने व लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के लिए शनिवार को RIT थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन पैदल गश्ती अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों व जवानों की टीम ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशन के आसपास, शिक्षण संस्थानों के पास और संवेदनशील इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

Continue reading

रिम्स के बाद अब मोरहाबादी में चला बुलडोजर, उसुलाईन की 10 वीं की छात्रा लक्ष्मी हुई  बेघर

रिम्स की जमीन पर बसे दर्जनों आदिवासी परिवारों पर हुई प्रशासनिक कार्रवाई का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि मोरहाबादी में एक और आदिवासी परिवार का आशियाना उजड़ गया. नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मोरहाबादी मैदान के पास बने एक घर और दुकान को ध्वस्त कर दिया गया

Continue reading

Saraikela News : कांड्रा बाजार में पुलिस का फ्लैग मार्च, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने व यातायात नियम मानने की चेतावनी

Saraikela : जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष पैदल गश्ती व फ्लैग मार्च निकाला. यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कांड्रा थाना प्रभारी के नेतृत्व में चलाया गया.

Continue reading

जमशेदपुर : मानगो-डिमना रोड पर चोरों का धावा, एक ही रात कई दुकानों के ताले तोड़ की चोरी

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत मानगो-डिमना रोड स्थित बाजार में शनिवार देर रात चोरों ने जमकर आतंक मचाया. एक ही रात में करीब 10 से 12 दुकानों को निशाना बनाए जाने से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया. रविवार सुबह जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो कई दुकानों के टूटे हुए ताले देखकर उनके होश उड़ गए

Continue reading

Giridih News : एक दिन में तीन थाना क्षेत्रों में महिलाओं की चेन छिनतई व चोरी,असुरक्षा का माहौल

Giridih : शहर में कल शनिवार तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी व छिनताई की घटना हुई है. जिसमें चोरों ने कूलर व महिलाओं के गले से सोने की चेन छिनतई की है. घटना नगर थाना क्षेत्र के चंदौरी रोड,बरगंडा और मुफस्सिल थाना क्षेत्र व पचंबा थाना क्षेत्र में हुई.

Continue reading

झारखंड : रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया की तैयारी, 15 अगस्त को 25 हजार पदों पर बहाली की होगी घोषणा

झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद सभी विभागों से रिक्तियों का अद्यतन ब्योरा जुटाया जा रहा है, ताकि चरणबद्ध तरीके से नियुक्तियां सुनिश्चित की जा सकें. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगभग 25 हजार नियुक्तियों की घोषणा की जायेगी.

Continue reading

सरायकेला सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

सरायकेला सदर अस्पताल में एक प्रसूता की मौत के बाद आज रविवार सुबह अस्पताल परिसर में परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही काआरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की. वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला पहले से ही गंभीर एनीमिया से पीड़ित थी और उसकी हालत अस्पताल पहुंचने के समय ही काफी नाजुक थी.

Continue reading

गिरिडीह : सलैया गांव में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से मां-बेटे की मौत, राजमिस्त्री  घायल

जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के सलैया गांव में शनिवार को निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिरने से एक मां और उसके पुत्र की मलबे में दब कर मौके पर ही   मौत हो गई.घटना में निर्माण कार्य कर रहा राजमिस्त्री भी गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों की पहचान सुनीता देवी और उनके पुत्र राजकुमार यादव के रूप में हुई है.

Continue reading

Dhanbad News : हीरापुर चाइना मार्केट में कॉस्मेटिक दुकान में चोरी करते दो महिलाएं पकड़ी गई

Dhanbad : जिले के हीरापुर स्थित चाइना मार्केट की एक कॉस्मेटिक दुकान में रविवार को चोरी करते दो महिलाएं रंगे हाथ पकड़ी गई. चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. दुकान संचालक विकी कुमार ने दोनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया है. सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है.

Continue reading

झारखंड में तीन दिन मौसम रहेगा सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और उससे जुड़े साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव झारखंड में साफ दिखाई देने लगा है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम के सक्रिय रहने की संभावना जताई है.

Continue reading

मेदिनीनगर :  अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

मेदिनीनगर जिला स्थित लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. उसक पहचान सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल गांव निवासी साहिल कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है.

Continue reading

हजारीबाग : कोयला लोड हाईवा की चपेट में आये युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

हजारीबाग स्थित बड़कागांव के 13 माइल से जुगरा जाने वाली ट्रांसपोर्टिंग सड़क पर कोयला लोड हाईवा की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. उसकी पहचान चेपाकला गांव निवासी नरेश कुमार महतो के रूप में हुई है. हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल नरेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही