Search

झारखंड न्यूज़

Ranchi : बारिश की बेरुखी से धान की रोपाई पर संकट, खेतों में बिचड़ा तैयार; किसान चिंतित

Ranchi : इस वर्ष सामान्य से कम बारिश होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है. खेतों में धान का बिचड़ा तैयार है, लेकिन भारी बारिश नहीं होने से रोपाई का काम शुरू नहीं हो रहा है. मानसून सक्रिय नहीं हो रहा है. इसकी वजह से धान की खेती पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. किसानों ने बताया कि महंगे दामों पर धान का बीज खरीदकर बिचड़ा तैयार किया है.

Continue reading

Chatra News : गैंगस्टर प्रिंस खान के 2 गुर्गे गिरफ्तार, शूटरों तक पहुंचाते थे पैसा

Chatra : चतरा पुलिस ने संगठित अपराध और रंगदारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो मुख्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को बिहार के भोजपुर जिले से दबोचा गया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गैंग के लिए शूटरों तक पैसे पहुंचाने, रेकी करने और हवाला के जरिए विदेशों से आर्थिक लेन-देन कराने का काम करते थे.

Continue reading

Giridih News : गांव में सड़क नहीं, गर्भवती को खाट पर लादकर अस्पताल ले गए परिजन

गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड के उतरी पारसनाथ क्षेत्र में सड़क के अभाव में परिवार को मरीज के इलाज में काफी परेशानी झेलनी पड़ी. प्रसव पीड़ा से कराहती गर्भवती महिला को परिजन खाट पर लिटाकर करीब चार किलोमीटर दूर एंबुलेंस तक ले गये.

Continue reading

रिम्स अवैध वसूली का केंद्र बन गया, स्वास्थ्य व्यवस्था हुआ बदहाल: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर निशाना साधा है. भाजपा ने बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के दावों को हवा-हवाई बताया और कहा कि विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार खामियाजा गरीब जनता भुगत रही है.

Continue reading

Ranchi : धुर्वा के युवक की मौत मामले की जांच की मांग को लेकर लोगों ने निकाला कैंडल मार्च

रांची। टुकटुक ड्राईवर सुरज नायक की हत्या या आत्म हत्या के मामले में जांच व न्याय की मांग को लेकर शनिवार को सैकड़ों लोगो ने शालीमार बाज़ार से धुर्वा गोलचक्कर तक कैंडल मार्च निकाला गया.इस दौरान लोगो ने बताया कि सुरज आत्महत्या नही किए है,बल्कि उनकी जानबूझकर हत्या की गई है.इसे हत्या कर आत्महत्या करने की साजिश रची गई है.इसमें प्रशासन ने गहन जांच नही किए है.

Continue reading

Palamu News : सतबरवा में करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत

पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के कमारु गांव में करंट लगने से निजी बिजली मिस्त्री वचन राम (50 वर्ष) की मौत हो गई. घटना शनिवार दोपहर की है. वचन राम बिजली के खंभे पर चढ़कर कार्य कर रहा था.

Continue reading

रांची में एम्स की स्थापना के लिए केंद्र से वार्ता, जल्द शुरू होगा रिम्स-2 का काम: इरफान अंसारी

होटल बीएनआर चाणक्या में शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ. इसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मरीजों का भार कम करने के लिए केंद्रीय मंत्री से रांची में एम्स खोलने पर बात हुई है. इसके साथ ही पूर्व से प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना भी जल्द धरातल पर उतरेगी.

Continue reading

झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 36 हजार नए मकानों को जल्द मिलेगी मंजूरी

Ranchi : झारखंड के शहरी क्षेत्रों में बेघर और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 36 हजार नए मकानों के निर्माण की स्वीकृति मिलने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है. इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को आगामी 17 जुलाई को होने वाली केंद्रीय स्वीकृति समिति (CSMC) की बैठक में अंतिम मंजूरी दी जाएगी. इसके बाद राज्य के विभिन्न नगर निकायों में इन आवासों के निर्माण लिए अगले दो महीने में फंड जारी कर दिया जाएगा.

Continue reading

Simdega News : पुलिस ने भटकी बच्ची को परिजनों से मिलाया

कुरडेग थाना क्षेत्र के खिन्दा लाल टोली में भटककर पहुंची एक बच्ची को ग्रामीणों ने सुरक्षित पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस की तत्परता व संवेदनशील कार्रवाई से बच्ची को उसके परिजनों से मिला दिया गया.

Continue reading

Giridih News :  जनसंख्या स्थिरता अभियान का भव्य उद्घाटन, 11 जुलाई से 10 अगस्त तक चलाया जाएगा

विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला स्वास्थ्य समिति ने आज MCH, चैताडीह में जनसंख्या स्थिरता अभियान-2026 का उद्घाटन किया.

Continue reading

Ramgarh News : डीसी ने बालिका खो-खो चैंपियनशिप का लिया जायजा, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

डीसी ऋतुराज ने शनिवार को राजरप्पा स्थित सीसीएल प्रोजेक्ट स्टेडियम में आयोजित 20वीं सब-जूनियर राज्य स्तरीय बालिका खो-खो चैंपियनशिप का जायजा लिया. उन्होंने प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.

Continue reading

दिल्ली में राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद से मिले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सरफराज अहमद से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना. हाल ही में सरफराज अहमद के घुटने का सफल ऑपरेशन दिल्ली में हुआ है.

Continue reading

Ranchi : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो- कांग्रेस

Ranchi : कांग्रेस के गोवा, दमन एवं दादरा नगर हवेली के प्रभारी मानिक राव ठाकरे ने राम मंदिर दान मामले को लेकर केंद्र और यूपी  सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं, लेकिन अब तक भाजपा या राज्य सरकार की ओर से कोई स्पष्ट जवाबदेही तय नहीं की गई है. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव, महासचिव राजीव रंजन, वरिष्ठ नेता शाहजादा अनवर, सोनल शांति और राजन वर्मा भी मौजूद थे.

Continue reading

Dhanbad News : झरिया में चला निगम का बुलडोजर, नालियों से हटाया अतिक्रमण

झरिया के गांधी रोड में धनबाद नगर निगम ने शनिवार को अतिक्रमण हटाया. सहायक नगर आयुक्त सन्नी राज के नेतृत्व में निगम की टीम पुलिस बल व जेसीबी के साथ पहुंची और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया.

Continue reading

Saraikela News : कपाली में डीसी ने किया SIR अभियान का निरीक्षण, घर-घर जाकर लिया जायजा

जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है. इसी कड़ी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने शनिवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद कपाली का औचक निरीक्षण किया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही