Search

झारखंड न्यूज़

Jamshedpur News: जाहेरथान में हुई आषाढ़ी पूजा, अच्छी वर्षा व समृद्धि की कामना

डुमरिया प्रखंड अंतर्गत केन्दुआ पंचायत के गमिराकोचा गांव में आषाढ़ माह के पावन अवसर पर जाहेरथान में पारंपरिक आषाढ़ी पूजा श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुई. पूजा का नेतृत्व नाया (मुख्य पुजारी) हरिपद सरदार तथा कुड़ाम देवरी (सहायक पुजारी) पुरेन सरदार ने किया.

Continue reading

Ranchi News: रांची में 'छात्रों की गूंज' मैराथन, पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की उठी मांग

देशभर में लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं, शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अनियमितताओं और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा की मांग को लेकर रविवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया

Continue reading

Jharkhand News: 55 करोड़ के भुगतान का आरोप, श्रम विभाग के अधिकारियों पर भी कार्रवाई की उठाई मांग

भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड सरकार की स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी में कथित वित्तीय अनियमितताओं और फर्जी बैंक गारंटी मामले को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने रविवार को प्रेस वार्ता में दावा किया कि ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को नियमों के विपरीत काली सूची से हटाकर करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया

Continue reading

Hazaribag News: पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की पत्नी के निधन पर आदित्य साहू ने जताया शोक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने बड़कागांव विधानसभा के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की पत्नी स्वर्गीय मोलनी देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया.

Continue reading

Dumka News: दुमका में पिता ने की बेटी की हत्या, बीच-बचाव करने आए रिश्तेदार की भी गई जान

दुमका जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने दो लोगों की जान ले ली. आरोप है कि गुस्से में एक व्यक्ति ने अपनी 15 वर्षीय बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे एक रिश्तेदार पर भी उसने हमला कर दिया, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

Continue reading

Ranchi News: पंडरा में स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा स्थायी बाजार, संजय सेठ और मेयर ने किया जगह चिन्हित

पंडरा में सड़क किनारे दुकान लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को जल्द स्थायी बाजार मिल सकता है. रविवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मेयर रोशनी खलखो ने पंडरा में निरीक्षण किए. इस दौरान पंडरा थाना के सामने और पंडरा पुल के बाद दाहिनी ओर स्थित खाली सरकारी जमीन का निरीक्षण किया.

Continue reading

Latehar News : ग्रामीण विकास मंत्री ने नेतरहाट की खुबसूरती का मुक्तय कंठ प्रंशसा की

Latehar : झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने महुआडांड़ के लोध फॉल का सपरिवार भ्रमण करने के बाद शनिवार की रात पहाड़ी नगरी नेतरहाट पहुंची. यहां उन्होंने रात में आराम किया. रविवार की सुबह उन्होंने नेतरहाट के सनराईज का नजारा किया.

Continue reading

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम के 86 गांव ब्रेन मलेरिया के रेड जोन में, बिना लक्षण वाले संक्रमितों ने बढ़ाई चिंता

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिलों में ब्रेन मलेरिया का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. खासकर पश्चिमी सिंहभूम के 86 गांवों को मलेरिया रेड जोन घोषित किए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और जांच अभियान तेज कर दिया है.

Continue reading

Jamshedpur News : जादूगोड़ा में ब्रेन मलेरिया से इलाज के दौरान युवक की मौत

Jamshedpur : जिले के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के झरिया गांव में ब्रेन मलेरिया से एक युवक की मौत हो गई है. इलाज के लिए रांची ले जाने के दौरान रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान 25 वर्षीय रितिक सिंह के रूप में हुई है. लंबे इलाज में परिवार की पूरी जमा-पूंजी खर्च हो गई, जिससे अंतिम संस्कार तक के लिए पैसे नहीं बचे. परिजनों ने झारखंड सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है.

Continue reading

Ranchi News: विश्राम सदन में अधिक शुल्क वसूली की शिकायत पर रिम्स सख्त, जांच के आदेश

रिम्स के विश्राम सदन में तय दर से अधिक शुल्क वसूले जाने की खबर सामने आने के बाद संस्थान प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है. रिम्स के निदेशक प्रो. डॉ. डी. के. सिन्हा ने इस मामले की जांच कराने का निर्देश दिया है.

Continue reading

धनबाद : SSLNT कॉलेज में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में हंगामा, समय पर आधार की फोटोकॉपी जमा नहीं करानेवाले छात्र परीक्षा नहीं दे पाये

धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में रविवार को आयोजित पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई जब कई अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से रोक दिया गया. इससे नाराज छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य गेट पर विरोध-प्रदर्शन करते हुए परीक्षा प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

Continue reading

खूंटी पुलिस ने PLFI सदस्य को किया गिरफ्तार, देसी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद

खूंटी पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के सक्रिय एवं कुख्यात सदस्य रोजदेव साहू उर्फ रोजदेव साव उर्फ मास्टर (42) को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक देसी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं.

Continue reading

Jamshedpur News : बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का पन्ना बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur : जिले के बहरागोड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान कीमती रत्न पन्ना (एमराल्ड) की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने बहरागोड़ा बस स्टैंड के पास छापेमारी कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 1.095 किलोग्राम (1095 ग्राम) पन्ना बरामद किया. जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय पातर, सिद्धेश्वर कालिंदी और स्नेहाशिष मंगराज के रूप में हुई है.

Continue reading

बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर अज्ञात वाहन से टकराई कार, चालक घायल

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर बेला चौक के समीप रविवार सुबह एक सड़क हुआ है, उड़ीसा के जामसोला की तरफ से बहरागोड़ा की ओर आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया कार (DL4CAN 3091)  अपने आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से  टकरा गई.

Continue reading

Jamshedpur News : महिला विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग पदों के पुनर्गठन की मांग, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur : झारखंड विश्वविद्यालय व महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में शिक्षकेत्तर (नॉन-टीचिंग) पदों के पुनर्गठन की मांग को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है. इस संबंध में महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कुलपति से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न लंबित मांगों पर जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही