Search

झारखंड न्यूज़

साइबर अपराधियों के ठिकानों पर CBI छापे में कुवैत का फर्जी e-Visa व 60 लाख जब्त

Ranchi: सीबीआई द्वारा इंटरपोल और FBI सहयोग से साइबर अपराधियों के ठिकानों पर की गयी छापेमारी में कुवैत का फर्जी e-Visa सहित 60 लाख रुपये जब्त किये गये हैं. कुवैती e-Visa का इस्तेमाल लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के लिए इस्तेमाल किया जाता था.

Continue reading

25 डिग्री तापमान के साथ रांची में मौसम सामान्य, सुबह-शाम अभी-भी ठंड

राजधानी रांची में सूरज की गरमाहट से मौसम सामान्य होता नजर आ रहा है. अधिकतम तापमान 25 डिग्री के साथ शहर में हल्की ठंड के साथ मौसम औसत है. हल्की हवा के कारण सुबह शाम में ठंड अभी-भी महसूस होती है. हालांकि मौसम साफ है.

Continue reading

रमा खलखो कल करेंगी मेयर पद के लिए नामांकन, कांग्रेस का मिला समर्थन

Ranchi: रांची नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. इसी कड़ी में पूर्व मेयर रमा खलखो कल मेयर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी. इस चुनाव में उन्हें कांग्रेस पार्टी का समर्थन प्राप्त है.

Continue reading

हेमंत सोरेन ने शालीनता व संवैधानिक मर्यादा की सारी सीमाएं लांघीं : बाबूलाल

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि झारखंड के छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित रखने वाले मुख्यमंत्री असम में एक छात्र संगठन के कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे, जहां उन्होंने अपने भाषण में शालीनता और संवैधानिक मर्यादा की सभी सीमाएं पार कर दीं.

Continue reading

रांची: मामूली कहासुनी में हुई थी मधेश्वर सिंह की हत्या, पिता व दो बेटों समेत 3 अरेस्ट

Ranchi: लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोवर वर्द्धमान कंपाउंड (धोबी घाट) में शनिवार की रात मधेश्वर सिंह नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी. मामूली विवाद में दो सगे भाइयों ने अपने पिता के साथ मिलकर मधेश्वर सिंह की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई.

Continue reading

पलामू : रेड़मा में अहम बैठक, नम्रता त्रिपाठी को पूर्व मेयर प्रत्याशी का समर्थन

नगर निगम चुनाव को लेकर रविवार की शाम रेड़मा में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक का आयोजन दिलीप तिवारी मिंटू ने किया, जिसमें पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी की पुत्री व मेयर पद की प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी को समर्थन देने का ऐलान किया गया.

Continue reading

JUT रांची में डिप्लोमा व बीटेक छात्रों के लिए फरवरी में प्लेसमेंट इंटरव्यू

झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JUT), रांची द्वारा डिप्लोमा एवं बीटेक विद्यार्थियों के लिए विभिन्न औद्योगिक कंपनियों के साथ प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है

Continue reading

जूनियर इंजीनियर परीक्षा पेपर लीक में SC ने आउटसोर्सिंग कंपनी को किया नोटिस

Ranchi: साल 2022 में  जूनियर इंजीनियर परीक्षा पेपर लीक मामले में आरोपी आउटसोर्सिंग कंपनी को जेएसएससी ने ब्लैकलिस्टेड करने का आदेश दिया था. जेएसएससी के आदेश को हाईकोर्ट ने खारिज किया था. जिसे जेएसएससी ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.

Continue reading

बुंडू प्रखंड से पेयजल विभाग का ब्लॉक कॉर्डिनेटर 25 हजार घूस लेते गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में रांची के बुंडू प्रखंड से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जगन्नाथ गोप को 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.

Continue reading

लातेहार :  कार से 30 पेटी विदेशी शराब बरामद

जिले में अवैध नशा कारोबार व तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में चंदवा थाना क्षेत्र के कुजरी नदी ओवरब्रिज के पास एक कार से 30 पेटी विदेशी शराब बरामद की है.

Continue reading

झारखंड मॉडल विद्यालयों में कक्षा 6 की एंट्रेंस एग्जाम की अधिसूचना जारी

झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC), रांची ने राज्य के मॉडल विद्यालयों में सत्र 2026 के लिए कक्षा 6 (छठी) में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है

Continue reading

EPF व ESI अनियमितता पर रिम्स सख्त, सेवाएं बाधित करने पर जताई नाराजगी

Ranchi: रिम्स में Annapurna Utility Services के कर्मियों द्वारा वेतन भुगतान को लेकर कुछ समय के लिए सेवाएं बाधित किए जाने के मामले में रिम्स प्रबंधन ने स्थिति स्पष्ट की है. प्रबंधन ने कहा है कि रिम्स एक आवश्यक सेवा की श्रेणी में आता है और किसी भी परिस्थिति में भ्रामक सूचना के आधार पर सेवाओं में व्यवधान उत्पन्न किया जाना पूर्णतः अस्वीकार्य है.

Continue reading

पलामू :  कुसड़ी ट्रिपल मर्डर केस के आरोपियों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसड़ी गांव में अंधविश्वास के कारण हुए ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. नामजद आरोपी प्रमोद भुईयां और रविन्द्र भुईयां की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. दोनों के खिलाफ पांकी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Continue reading

संविदा कर्मियों पर ID और Password के इस्तेमाल पर पाबंदी

Ranchi: ग्रामीण विकास विभाग ने संविदा कर्मियों द्वारा ID और Password के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है. बिल क्लर्क के ID  और Password का इस्तेमाल अब सिर्फ सरकार के नियमित कर्मचारी ही कर सकेंगे. ग्रामीण विकास विभाग ने इससे संबंधित कार्यालय आदेश जारी कर दिया है.

Continue reading

इरफान अंसारी ने केंद्रीय बजट की कड़ी आलोचना की, जनता को गुमराह करने वाला बताया

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्रीय बजट की कड़ी आलोचना की है और इसे जनता को गुमराह करने वाला दस्तावेज बताया है. उन्होंने कहा है कि यह बजट महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही आम जनता को राहत देने के बजाय उन्हें हार्ट अटैक देने वाला साबित होगा.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही