Search

झारखंड न्यूज़

मांडर–चान्हो में कांग्रेस का ब्लॉक संवाद, मनरेगा–पेसा–SIR पर मंथन

Ranchi: मांडर और चान्हो प्रखंड में ब्लॉक संवाद कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस ने किया. कार्यक्रम में मनरेगा संग्राम, पेसा कानून और SIR जैसे अहम मुद्दों पर कांग्रेस के BLA (बूथ लेवल एजेंट) के साथ गहन चर्चा और प्रशिक्षण के बाद कार्यकर्ता अब जनता के बीच जाने को तैयार दिखे.

Continue reading

रांची : जातीय भेदभाव के खिलाफ आइसा का विरोध प्रदर्शन

कैंपस में जातीय भेदभाव के खिलाफ सख्त कानून बनाने और रोहित एक्ट की तर्ज पर UGC की गाइडलाइंस को सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू करने की मांग को लेकर AISA झारखंड ने  आज बिरसा चौक में विरोध प्रदर्शन किया.

Continue reading

SC ने हटाए गए 22 इंजीनियरों की सेवा नियमित करने का झारखंड सरकार को दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार को यह आदेश दिया है कि वह 10 साल तक संविदा पर काम लेकर निकाले गये इंजीनियरों की सेवा नियमित करे.

Continue reading

रामगढ़ः दुर्गी में जलसा-ए-दस्तारबंदी का भव्य आयोजन

शायर जमजम फतेहपुरी व गुलाम नूरे मोजस्सम उन्नावी ने नात-ए-पाक पेश कर जलसे में रूहानी माहौल बना दिया. ख़ुसूसी खतीब के रूप में हजरत मुफ़्ती शहाबुद्दीन सकाफी व हजरत मौलाना डॉ. इक़बाल अहमद मिस्बाही ने प्रभावशाली तकरीर पेश की.

Continue reading

पश्चिमी सिंहभूम: दोस्त ने पहले शराब पिलाई, फिर पत्थर से कुचल कर की हत्या

दुनिया में दोस्ती का रिश्ता सबसे अहम माना जाता है, लेकिन एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर इस रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. जहां एक दोस्त ने पहले अपने दोस्त को शराब पिलाई और उसके बाद मन में पाले हुए पुरानी रंजीश के कारण उसकी पत्थर से कूचल कर हत्या कर दी.

Continue reading

सड़क सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए रामगढ़ जिले को दूसरा पुरस्कार

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रांची में आयोजित राज्य स्तरीय सेमिनार के दौरान यह सम्मान प्रदान किया गया. कार्यक्रम में झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ, परिवहन आयुक्त संजीव कुमार बेसरा व संयुक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) प्रदीप कुमार उपस्थित रहे.

Continue reading

केंद्रीय बजट से झारखंड को विशेष पैकेज की आस, बकाया राशि पर भी जोर: कांग्रेस

केंद्र सरकार 1 फरवरी को संसद में आम बजट पेश करने जा रही है. इस बजट को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि झारखंड जैसे पिछड़े और नवगठित राज्य को केंद्रीय बजट में विशेष सहयोग मिलना चाहिए, ताकि राज्य विकास की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ सके

Continue reading

RU में UIDAI निदेशक प्रधान राजेश कुमार सिन्हा का हुआ व्याख्यान

रांची विश्वविद्यालय के IQAC सेमिनार हॉल में आज यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के निदेशक प्रधान राजेश कुमार सिन्हा का एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया. यह व्याख्यान कुलपति डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह की पहल पर आयोजित किया गया था.

Continue reading

बहरागोड़ा: पीएमश्री खंडामौदा स्कूल का 86वां स्थापना दिवस, कई विधायक हुए शामिल

जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा स्थित पीएमश्री प्लस टू ओड़िया हाई स्कूल का 86वां स्थापना दिवस शनिवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मुख्य अतिथि विधायक समीर मोहंती ने गोपबंधु चौक पर दिवंगत गोपबंधु दास की मूर्ति और विद्यालय परिसर में स्थापित दिवंगत तारापद षाड़ंगी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.

Continue reading

दुमकाः टोटो की टक्कर से बाइक पलटी, युवक की मौत

गोपाल लोहार बाइक पर सवार होकर अपने गांव से दुमका की ओर जा रहा था. तभी शिकारपुर गांव के तीखे मोड़ के पास एक टोटो ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही बाइक सड़क पर पलट गई. इस हादसे में गोपाल के सिर में गंभीर चोट लगी.

Continue reading

चाईबासा में बेरोकटोक चल रहा लॉटरी व नशे का कारोबार

ओडिशा व पश्चिम बंगाल से सटे चाईबासा जिले में अवैध लॉटरी और ब्राउन शुगर का कारोबार बेरोकटोक चल रहा है. इन दोनों अवैध धंधों को संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा है. लेकिन इन अवैध धंधों के खिलाफ कार्रवाई करने वाले जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने हुए हैं.

Continue reading

झारखंड में अब भी ‘मृत कानून’ के तहत दर्ज हो रही है FIR: अंबा प्रसाद

Ranchi: आज झारखंड न्यायिक अकादमी, रांची के बाहर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने झारखंड की पुलिसिंग और कानूनी प्रक्रिया पर सवाल उठाए.उन्होंने इस विषय को मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री, झारखंड के नागरिकों, देशवासियों के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट के संज्ञान में लाने की भी बात कही.

Continue reading

बहरागोड़ा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बी.के. बेहरा का ट्रांसफर, छात्रों में भारी आक्रोश

कोल्हान विश्वविद्यालय ने हाल ही में ट्रांसफर सूची जारी की, जिसमें बहरागोड़ा महाविद्यालय के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. बी.के. बेहरा का ट्रांसफर कर दिया गया है. प्रिंसिपल के ट्रांसफर का नाम सूची में आने से छात्रों में भारी आक्रोश है.

Continue reading

सेंट जेवियर स्कूल डोरंडा में कक्षा 10 के छात्रों का विदाई सह आशीर्वाद समारोह

रांची के डोरंडा स्थित सेंट जेवियर स्कूल के क्लास 10 के विद्यार्थियों के लिए विदाई सह आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया. जेवियर ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई. साथ ही विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा और उनके शैक्षणिक जीवन के अगले चरण के लिए आशीर्वाद दिया गया.

Continue reading

रामगढ़ः डीसी ने स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने रामगढ़ महाविद्यालय में डिस्पैच सेंटर, स्ट्रांग रूम (वज्रगृह) व मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया. वहां उपलब्ध सुविधाओं का बिंदुवार जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही