Search

झारखंड न्यूज़

जामताड़ा: बालाजी ज्वेलर्स लूटकांड और गोलीबारी में शामिल 4 अपराधी गिरफ्तार

जामताड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कायस्तपाड़ा चौक के समीप बालाजी ज्वेलर्स में 24 दिसंबर 2025 को हुए लूट और गोलीबारी का पुलिस ने खुलासा किया है.

Continue reading

धनबादः मनरेगा की जगह प्रस्तावित नए कानून में काम की गारंटी नहीं- अशोक चौधरी

कांग्रेस के धनबाद जिला प्रभारी अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि मनरेगा एक अधिकार-आधारित कानून है जो ग्रामीण परिवारों को रोजगार की कानूनी गारंटी देता है. प्रस्तावित VB-GRAM-G अधिनियम मनरेगा की मूल भावना के खिलाफ है. आरोप लगाया कि इससे काम की गारंटी समाप्त होगी

Continue reading

लातेहार: SP ने किया महुआडांड़ थाना का निरीक्षण, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश

जिले के एसपी कुमार गौरव ने शनिवार को महुआडांड़ क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने महुआडांड़ थाना और आईआरबी-4 सेट 140 कैंप का गहन जायजा लिया.

Continue reading

जमशेदपुर : सरयू राय ने लंबित योजनाओं की शीघ्र स्वीकृति को लेकर मंत्री सुदिव्य सोनू को लिखा पत्र

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य सोनू को पत्र लिखकर पिछले नौ माह से विभागीय मुख्यालय में प्रशासनिक स्वीकृति के लिए लंबित छह परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह किया है.

Continue reading

धनबादः प्री-बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 691 छात्र-छात्राएं सम्मानित

डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि फाइनल बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को झारखंड दर्शन कराया जाएगा, जबकि टॉप 30 विद्यार्थियों को जिला प्रशासन भारत भ्रमण के तहत दिल्ली भेजेगा.

Continue reading

झारखंड सरकार हर मोर्चे पर फेल, युवाओं के साथ हुआ विश्वासघात: सुदेश

झारखंड की वर्तमान सरकार पर आजसू पार्टी ने तीखा हमला बोला है. आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड की मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है.

Continue reading

राज्य में अपराधी बेलगाम, पुलिस मस्त: आदित्य साहू

रांची के जगन्नाथपुर मौसीबाड़ी खटाल के पास से लापता हुए मासूम अंशिका कुमारी और अंश कुमार के मामले में भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की.

Continue reading

विस की सदाचार समिति पहुंची लातेहार, योजनाओं की हुई समीक्षा

सभापति रामचंद्र सिंह ने जिले में संचालित योजनाओं की विभागवार समीक्षा की. उन्होंने सामान्य अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति, उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को नौकरी व अनुग्रह राशि के भुगतान की स्थिति, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली.

Continue reading

लातेहारः मनरेगा को कमजोर करने की साजिश बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस- शाहदेव

लातेहार जिला सह प्रभारी डॉ अजय शाहदेव ने कहा कि मनरेगा एक अधिकार-आधारित कानून है, जिसने ग्रामीण भारत में गरीबों, महिलाओं, दलितों व आदिवासियों को सम्मानजनक रोजगार प्रदान किया है. इसमें छेड़छाड़ कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी.

Continue reading

झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में संविदा पर बहाली, 15 से आवेदन शुरू

झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (JSPCB) ने “नमामि गंगे” कार्यक्रम के तहत प्रयोगशालाओं को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न पदों पर संविदा आधारित बहाली का नोटिस जारी किया है.

Continue reading

झारखंड में कृषि सभ्यता एवं संस्कृति का प्रतीक है टुसु पर्व: कुलसचिव

राजधानी रांची के  मोरहाबादी स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में एक दिवसीय ‘टुसु मिलन समारोह अखड़ा’ का आयोजन किया गया. जहां कार्यक्रम की शुरूआत टुसु स्वरूप चैड़ल का स्वागत एवं स्थापना पारंपरिक विधि-विधान से की गई. साथ ही इस मौके पर शोभायात्रा निकाली गई. जो कुड़मालि विभाग से शुरू होकर विश्वविद्यालय कैंपस से बाहर तक निकाली गई.

Continue reading

झारखंड में मनरेगा बचाओ संग्राम का आगाज, सभी जिलों में कांग्रेस का संवाददाता सम्मेलन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर झारखंड के सभी जिलों में संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से मनरेगा बचाओ संग्राम की शुरुआत कर दी गई है.

Continue reading

मेदिनीनगर का छह मुहान चौक बनेगा स्मार्ट ग्रीन जोन, रांची से आई टीम ने लिया जायजा

छह मुहान चौक मेदिनीनगर का सबसे महत्वपूर्ण ट्रैफिक प्वाइंट है. यहां से शहर के लगभग सभी प्रमुख मार्ग जुड़े हुए हैं. यही कारण है कि यहां दिनभर भारी वाहनों व लोगों की आवाजाही बनी रहती है. लंबे समय से यहां जाम की गंभीर समस्या बनी हुई थी.

Continue reading

रांची: जस्टिस एल.पी.एन. शाहदेव को CM सहित कई नेताओं ने पुण्यतिथि पर किया नमन

रांची स्थित सूचना भवन के सामने जस्टिस एल.पी.एन. शाहदेव चौक पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्य की राजनीति, समाज और आंदोलन की सभी धाराएं एक साथ नजर आईं.

Continue reading

गिरिडीहः बालमुकुंद फैक्ट्री में एक हफ्ते में दूसरे मजदूर की मौत, परिजनों ने मुख्य गेट किया जाम

ताजा हादसे में गिरिडीह सदर प्रखंड के बेल्हो गांव निवासी मजदूर मुकेश कुमार मंडल (35 वर्ष) की शनिवार को मौत हो गई. वह शीतल मंडल का पुत्र था. वह फैक्ट्री में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही