रांची यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रो-वीसी डॉ वेद प्रकाश शरण का निधन
शिक्षा जगत से बुरी खबर सामने आ रही है. रांची यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रो-वीसी और वरिष्ठ पत्रकार प्रो. डॉ वेद प्रकाश शरण का निधन हो गया है. 80 वर्षीय वेद प्रकाश ने बुधवार तड़के तीन बजे रांची के क्यूरेस्टा अस्पताल में अंतिम सांस ली. जानकारी के अनुसार, वेद प्रकाश को किडनी संबंधी बीमारी थी और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था. पूर्व वीसी के निधन की खबर से पत्रकारिता और शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.
Continue reading
