Search

झारखंड न्यूज़

हजारीबागः आयकर विभाग के आउटरिच प्रोग्राम में दी गई नए कानूनों व छूट की जानकारी

हजारीबाग के आयकर अधिकारी संजीव कुमार दास ने सभी ट्रस्टी व संस्था के सदस्यों से संबंधित नियमों का पूरी तरह पालन करने का आग्रह किया. उन्होंने आयकर अधिनियम मे हुए संशोधनों तथा सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से पड़ने वाले प्रभावों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी.

Continue reading

गिरिडीहः कारोबारी के घर से 32 लाख की संपत्ति चोरी, विरोध में रोड जाम

गल्ला व्यवसायी कैलाश मंडल सरिया थाना क्षेत्र के पेठियाटांड़ के रहने वाले हैं. चोरों ने उनके घर से 17 लाख रुपए नकद समेत करीब 32 लाख रुपए की संपत्ति की चोरी की है. कारोबारी ने घर बनाने और बिजनेस के लिए बैंक से रुपए निकालकर घर में रखे थे.

Continue reading

गुरूजी को भारत रत्न देने के सवाल पर CM बोले, यह राज्य की जनता का भाव है

Ranchi: सदन में पक्ष विपक्ष सभी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की. कहा कि विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार को भेजा जाए.

Continue reading

झारखंड विस मॉनसून सत्र : स्पीकर ने कहा, दिशोम गुरु का जाना एक युग का अंत, विचार करेंगे मार्गदर्शन

स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने सदन में कहा कि चलते मॉनसून सत्र के दौरान हमारे बीच से दिशोम गुरु शिबू सोरेन, स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक सहित कई जाने-माने लोग गुजर गए. दिशोम गुरु का जाना एक युग का अंत है. लेकिन जो राजनैतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना उन्होंने झारखंड को प्रदान की है, वह झारखंड के समतामूलक नवनिर्माण को सदा दिशा देता रहेगा.उनकी अनुपस्थिति में उनके विचार हमारा मार्गदर्शन करेंगे.

Continue reading

धनवाद : लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोग बोले - नगर निगम बन चुका है नर्क निगम

लगातार हो रही बारिश ने शहर की व्यवस्था की पूरी पोल खोल दी है. बारिश का पानी कई मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर भर गया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. मरीजों से लेकर स्कूली बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोग जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं.

Continue reading

रांची में फिर चला निगम का बुलडोजर, न्यूक्लियस मॉल के आसपास हटाया गया अतिक्रमण

रांची नगर निगम ने आज अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की. यह अभियान न्यूक्लियस मॉल के आसपास के क्षेत्रों में चलाया गया.नगर निगम की एनफोर्समेंट टीम और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से इस अभियान को अंजाम दिया.

Continue reading

सूर्या हांसदा का एनकाउंटर फर्जी, सीबीआई जांच हो : जयराम

विधायक ने कहा कि इस मामले में सीआईडी जांच पर भरोसा नहीं किया जा सकता है. सूर्या हांसदा के शव की स्थिति और गोली के घाव से साफ है कि उसका फर्जी एनकाउंटर पुलिस ने किया है. उन्होंने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए, ताकि सच सामने आ सके.

Continue reading

चंपाई सोरेन ने राज्य में विशेष मतदाता पुनरीक्षण की मांग की

झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है. पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने राज्य में विशेष मतदाता पुनरीक्षण की मांग की है.

Continue reading

मॉनसून सत्रः सदन में दिवंगत हस्तियों को दी गई श्रद्धांजलि

Ranchi: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन सदन में दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई. सदन ने गुरुजी शिबू सोरेन, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, दिवंगत राज्यपाल सतपाल मालिक और पत्रकार हरिनारायण सिंह को श्रद्धांजलि दी.

Continue reading

मॉनसून सत्रः पक्ष-विपक्ष सभी ने की दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग

झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन शोक प्रस्ताव के दौरान पक्ष और विपक्ष सभी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की. कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने उन्होंने सदन में शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की जोरदार मांग की है.

Continue reading

रिम्स में बड़ी लापरवाही : कैंटीन की चाय पीते ही छात्रा की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती

झारखंड की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य संस्था रिम्स में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. यहां आर्थो कैंटीन से चाय पीने के बाद गायनी विभाग की पीजी फर्स्ट ईयर की डॉक्टर की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है.

Continue reading

झारखंड विस मॉनसून सत्रः वित्त मंत्री ने पेश किया 4,296 करोड़ का अनुपूरक बजट

Ranchi: झारखंड विधानसभा में 22 अगस्त से हुए मॉनसून सत्र में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4,296.62 करोड़ रुपये का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया.

Continue reading

लातेहार : बस और बाइक की टक्कर, बाइक सवार की हालत गंभीर

डालटनगंज -महुआडांड़ मुख्य मार्ग पर छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड़ गांव स्थित शिव बेल के पास शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.जानकारी के अनुसार, छिपादोहर निवासी संदीप ठाकुर (32), पिता रामलाल ठाकुर, अपनी बाइक से डालटनगंज जा रहे थे

Continue reading

लातेहार : बस और बुलेट की टक्कर, दो की मौत

जिले के मनिका थाना क्षेत्र स्थित देवबार मोड़ के पास  एनएच-39 पर शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.यह हादसा एक यात्री बस और बुलेट मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई.

Continue reading

तेतुलिया लैंड स्कैम : शैलेश सिंह ने पावर लेकर अपने बेटे की कंपनी को ही बेच दी 74 एकड़ जमीन

सीआईडी की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि शैलेश सिंह ने उक्त भूमि की खरीद-बिक्री के लिए वर्ष 2021 में बोकारो जिले के निबंधन कार्यालय से तीन पवार ऑफ एटॉर्नी ली थी. इसके बाद उसी पवार ऑफ एटॉर्नी के आधार पर शैलेश सिंह ने अपने ही बेटे आयुष सिंह और लल्लन सिंह के नाम पर बनाई गई कंपनी उमायुष मल्टीकॉम प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर 74 एकड़ भूमि की रजिस्ट्री कर दी.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//