उम्र कैद के मुजरिम को समय से पहले रिहा कराने मे फंसे रिटायर्ड अफसरों को महत्वपूर्ण पद
Ranchi : गलत रिपोर्ट देकर उम्रकैद की सजा पाये मुजरिम को समय से पहले रिहा कराने के आरोप में फंसे अफसर रिटायरमेंट के बाद महत्वपूर्ण पदों पर बैठे हैं. इन अफसरों में प्रवीण कुमार और कमलजीत सिंह का नाम शामिल है. AIG के पद से रिटायर्ड प्रवीण कुमार को कारा निरीक्षणालय मे OSD के पद पर नियुक्त किया गया था. उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है. लेकिन वह अनाधिकृत रूप से कार्यालय का काम कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं का स्रोत क्या है. यह जांच का विषय है.
Continue reading

