डीसी ने राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर की बैठक
राज्य स्थापना दिवस मनाने की तैयारी को लेकर आज उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिला समाहरणालय में बैठक की. इसमें सभी विभागों के अधिकारी शामिल हुए.
Continue readingराज्य स्थापना दिवस मनाने की तैयारी को लेकर आज उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिला समाहरणालय में बैठक की. इसमें सभी विभागों के अधिकारी शामिल हुए.
Continue readingराजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची की गवर्निंग बॉडी की बैठक 6 नवम्बर से पहले बुलाई जाएगी. हालांकि विभाग की ओर से तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन यह बैठक झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर होनी है.
Continue readingमोरहाबादी स्थित डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान (टीआरआई) में अब आदिवासी छात्र-छात्राएं प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे हैं. कल्याण विभाग की ओर से 100 चयनित विद्यार्थियों को नि:शुल्क UPSC और JPSC की कोचिंग कराई जा रही है, ताकि झारखंड के आदिवासी युवा पढ़-लिखकर उच्च पदों तक पहुंच सकें.
Continue readingखिजरी विधायक ने कहा कि शिक्षकों की सभी जायज मांगें, जिनमें एमएसीपी सहित अन्य मुद्दे शामिल हैं, सरकार के संज्ञान में हैं. श्री कच्छप ने टीईटी से संबंधित न्यायालय आदेश को अनावश्यक बताते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे शिक्षकों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे और उनकी आवाज़ सरकार तक पहुंचायेंगे .
Continue readingरामगढ़-बोकारो मार्ग स्थित मुरुबन्दा के समीप हुए सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार चितरपुर से रामगढ़ की ओर तेज गति से जा रहे एक स्कॉर्पियो ने एक के बाद एक दो मोटरसाइकिल को धक्का मार दिया. जिससे मोटरसाइकिल में सवार दो लोग घायल हो गए हैं.
Continue readingMRF केंद्र सूखे कचरे जैसे प्लास्टिक, पेपर, धातु और कांच आदि को अलग करने और रीसायकल करने के लिए तैयार किये जा रहे हैं. नगर निगम ने अब तक 12 जगहों पर MRF केंद्रों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है,
Continue readingगिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड स्थित जनता जिरीडीह गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. इस खूनी संघर्ष में करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
Continue readingनिरीक्षण के क्रम में कई कर्मचारी बिना बताये छुट्टी पर मिले. इस पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई और तीन कर्मचारियों सुनीता चौधरी (नक्सल शाखा), साहिल कुमार (हेल्प डेस्क मैनेजर, उप निर्वाचन कार्यालय) और आदित्य कुमार झा को शोकॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. साथ ही उनका एक दिन का वेतन काटने का भी आदेश दिया गया.
Continue readingजिले के निरसा थाना क्षेत्र में एनएच-19 (दिल्ली–हावड़ा मुख्य मार्ग) पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. सड़क पार कर रही बाइक सवार महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
Continue readingशहर की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है. इस दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए बुधवार को धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने बहुप्रतीक्षित गया पुल चौड़ीकरण परियोजना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
Continue readingपाकुड़ जिले में पत्थर खदान के मुंशी कासिम अंसारी पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले ने राजनीतिक गलियारे से लेकर पत्थर कारोबार तक में हलचल मचा दी है. इस सनसनीखेज वारदात में प्रसिद्ध पत्थर व्यवसायी जियाउल पगला, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बेलाल शेख, और मोरफुल शेख समेत अन्य के खिलाफ नगर थाना में गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
Continue readingझारखंड शराब घोटाला मामले में एसीबी ने राज्य में उत्पाद सचिव रह चुके आईएएस अधिकारी मनोज कुमार से लंबी पूछताछ की. बुधवार की पूछताछ के दौरान एजेंसी ने मनोज कुमार से कई सवाल पूछे जिनका उन्होंने जवाब दिया लेकिन उनके जवाब से एसीबी काफी संतुष्ट नहीं दिखी. जिसके बाद उन्हें दुबारा पूछताछ के लिए कल फिर यानी गुरुवार को बुलाया गया है.
Continue readingअपने रसूख का डर दिखाकर खनन पट्टा क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को धमकाने-मारपीट और फाइरिंग कर दहशत फैलाना पत्थर व्यवसायी अजहर इस्लाम को महंगा पड़ गया.
Continue readingपश्चिमी सिंहभूम के सिंहपोखरिया में एक माह पूर्व सड़क दुर्घटना में मृत बच्ची के परिवार को अब तक मुआवजा नहीं दिए जाने और खनिज मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं के खिलाफ हुए आंदोलन पर पुलिसिया दमन को लेकर भाकपा माले राज्य कमिटी ने कड़ी निंदा की है.
Continue readingबुढ़मू प्रखंड के बड़का साड़म गांव में स्वशासन पड़हा सरकार भारत के लोगों द्वारा पाहन की जमीन पर कब्जे की कोशिश में लगे है. बताया जा रहा है कि स्वशासन पड़हा सरकार भारत के नाम पर सैकड़ों की भीड़ इकट्ठी कर संगठन के नेता सुभाष खलखो के नेतृत्व में पाहन सोहवा पाहन के खेत में लगी धान की फसल को जबरन काट लिया गया.
Continue reading