Search

झारखंड न्यूज़

कोडरमा : निलंबित पुलिसकर्मी की आत्महत्या मामले में चार पुलिस अफसरों पर केस दर्ज

निलंबित पुलिसकर्मी की आत्महत्या मामले में चार पुलिस पदाधिकारियों पर केस दर्ज किया गया है. मामला रविवार को चंदवारा थाना में कांड संख्या 76/25 के तहत दर्ज किया गया है.

Continue reading

धनबादः गोविंदपुर में हाइवा की चपेट में आ बाइक सवार युवक घायल

घायल युवक की पहचान पूर्वी टुंडी के घोषालडीह निवासी शंकर मंडल के रूप में हुई. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

Continue reading

झारखंड में शुरू हो गया है झूठे मुकदमों का एक नया पैटर्नः चंपाई सोरेन

पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधा है. कहा है कि झारखंड में झूठे मुकदमों का एक नया पैटर्न शुरू हो गया है. सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि आप सवाल उठाओ, तो मुकदमा, अपने लिए न्याय मांगो, तो मुकदमा, धरना-प्रदर्शन करो, तो मुकदमा, अपना अधिकार मांगो, तो मुकदमा और अगर आप मुकदमों से नहीं डरते, तथा आप की आवाज से सरकार को डर लगे, तो फिर सूर्या हांसदा की तरह फर्जी एनकाउंटर द्वारा आपको 'खामोश' कर दिया जाता है.

Continue reading

झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान देने की मांग, डीसी को सौंपा गया ज्ञापन

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने सोमवार को डीसी मंजूनाथ भजन्त्री को एक ज्ञापन सौंपा. इस ज्ञापन के जरिये झारखंड अलग राज्य आंदोलन के पुरोधाओं को गजट नोटिफिकेशन कर “झारखंड आंदोलनकारी” के रूप में सम्मानित करने की मांग की गई है.

Continue reading

हजारीबाग: बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र में 347 नवआरक्षकों की हुई दीक्षांत परेड

हजारीबाग स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) प्रशिक्षण केंद्र एवं स्कूल में  347 नवआरक्षकों ने सफलतापूर्वक अपना प्रशिक्षण पूरा किया. इस अवसर पर सोमवार को रानी लक्ष्मीबाई परेड ग्राउंड में दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया था.

Continue reading

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सीट व्यवस्था को लेकर छात्र संगठनों का हंगामा

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) के तृतीय दीक्षांत समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

Continue reading

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर EPFO का जागरूकता कार्यक्रम, उद्योग जगत को मिलेगा लाभ

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय, रांची द्वारा सोमवार को फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सहयोग से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन चैम्बर भवन में किया गया.

Continue reading

सीयूजे में खेलोत्सव पुरस्कार समारोह 7 अक्तूबर को

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स विंग द्वारा ‘खेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2025’ का आयोजन 7 अक्टूबर को किया जाएगा. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास की अध्यक्षता में होने वाले इस भव्य समारोह में खेल प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा.

Continue reading

रांची :   नागा बाबा खटाल से पिस्का मोड़ तक अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर

रांची नगर निगम की प्रवर्तन टीम और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से सोमवार की सुबह शहर में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. यह अभियान नागा बाबा खटाल से लेकर पिस्का मोड़ तक चलाया गया.

Continue reading

चक्रधरपुर : सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने एनएच किया जाम

पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड की कराईकेला थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. इसको लेकर नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह कराईकेला थाना के समीप रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे.

Continue reading

मांडर में 200 करोड़ से बनेगा डैम, जल संकट से मिलेगा छुटकारा

मांडर और उसके आसपास के गांवों को अब पानी की किल्लत नहीं होगी. जल संसाधन विभाग ने कैंबो में करीब 200 करोड़ की लागत से डैम बनायेगा.

Continue reading

चंदवा साइडिंग पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने ली

चंदवा साइडिंग टोरी में रविवार देर रात करीब 11.30 बजे हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग-अमन साहू ने ली है. गैंग ने सोशल मीडिया पर प्रेस रिलीज जारी कर दावा किया है कि रणजीत गुप्ता और सुमित चटर्जी को चेतावनी देने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया.

Continue reading

बाबूलाल ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर उठाए सवाल, सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर धार्मिक स्थलों की सुरक्षा में भेदभाव करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राज्य में आदिवासियों के सरना स्थल, मसना स्थल, हड़गड़ी और जाहरथान जैसे धार्मिक स्थलों पर लगातार अतिक्रमण और हमले हो रहे हैं. लेकिन सरकार ने कभी भी इनकी सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया.

Continue reading

झारखंड : ADG जैप ने थानों में मुंशी पद पर प्रतिनियुक्त महिला आरक्षियों को विरमित करने पर लगाई रोक

झारखंड में विभिन्न बटालियन जैप, आईआरबी और एसआईआरबी से राज्य के थानों में मुंशी का कार्य करने के लिए प्रतिनियुक्त महिला आरक्षियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है. यह आदेश एडीजी जैप ने जैप, आईआरबी और एसआईआरबी के कमांडेंट को जारी किया है. जारी आदेश में सख्त निर्देश दिया गया है कि थानों में मुंशी का कार्य के लिए प्रतिनियुक्त महिला आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से विरमित या समादेशित (कमांड) नहीं किया जाएगा.

Continue reading

हजारीबाग खासमहल जमीन घोटाला:  एसीबी ने विजय सिंह को किया गिरफ्तार

हजारीबाग खासमहल जमीन घोटाला मामले में एसीबी ने विजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम ने उन्हें हजारीबाग से गिरफ्तार किया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही