गिरिडीह : नवरात्र के पहले दिन छोटकी काली मंडप पहुंचे मंत्री सुदिव्य, मां शैलपुत्री की पूजा की
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आज से हो गई है. नवरात्रि के पहले दिन पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इसी क्रम में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू गांधी चौक स्थित छोटकी काली मंडप पहुंचे और मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा-अर्चना की.
Continue reading