Search

झारखंड न्यूज़

युवा राजद ने प्रधानमंत्री की मां के नाम पर हो रही राजनीति की निंदा की

युवा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने आज प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की मां को राजनीति में घसीटना बेहद गलत है.

Continue reading

धनबादः झारखंड छात्र मोर्चा का विस्तार, छात्राओं की मजबूत भागीदारी

जिला अध्यक्ष आजाद महतो ने कहा कि JCM पूरी तरह छात्रों का संगठन है. इसकी ताकत छात्रों की भागीदारी पर निर्भर करती है. जैसे-जैसे जिला स्तर पर संगठन का विस्तार हो रहा है, वैसे ही कॉलेज स्तर पर भी इकाइयां सक्रिय की जाएंगी.

Continue reading

60 समूह में बांटे गए 24 जिलों के बालू घाट, नीलामी से तीन हजार करोड़ राजस्व जुटाने की कोशिश

झारखंड के सभी जिलों में बालू घाटों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पिछले वर्ष बालू घाट से राज्य सरकार को करीब दो हजार करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था और इस बार बालू घाट की नीलामी से सरकार तीन हजार करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने की कोशिश में है.

Continue reading

धनबादः कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, नए जिला अध्यक्ष के लिए रायशुमारी

जिला पर्यवेक्षक दिनेश गुर्जर ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से सीधी बातचीत करना और उनकी राय लेना बेहद आवश्यक है. इसी उद्देश्य से जिले के विभिन्न प्रखंडों का दौरा किया जा रहा है.

Continue reading

धनबादः बस्ताकोला में बंद खदान पर चला बुलडोजर, अवैध खनन स्थल ध्वस्त

अवैध खनन रोकने के लिए बीसीसीएल प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई की. बंद खदान में अवैध खनन स्थल को डोजरिंग कर ध्वस्त कर दिया गया. इस कार्रवाई से कोयला तस्करों में अफरा-तफरी मच गई.

Continue reading

धनबादः पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने वरीय अधिकारियों ने एक-एक थाना को लिया गोद

एसएसपी प्रभात कुमार ने धनबाद थाना का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित मुकदमों की विस्तृत समीक्षा की.

Continue reading

हुंडई मोटर इंडिया व IIT मद्रास ने ‘हुंडई होप फॉर कैंसर’ किया लॉन्च

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएफ) के कॉर्पारेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) प्रभाग, हुंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन (एचएमआईएफ) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास) के साथ ‘हुंडई होप फॉर कैंसर’ नामक पहल की है.

Continue reading

रांची : रिनपास को हाईटेक व आधुनिक बनाने का स्वास्थ्य मंत्री इरफान ने किया ऐलान

रांची के कांके स्थित जेई धनजीभॉय अकैडमी एंड रिसर्च सेंटर, रिनपास में आज शताब्दी वर्ष समारोह का पहला दिन आयोजित किया गया. इस वर्ष का थीम 'लीगेसी ऑफ केयर: सेंचुरी ऑफ लीगेसी' रखा गया.

Continue reading

चाईबासा: बाचामगुटु जंगल से व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

कुछ ग्रामीण जंगल में लकड़ी चुनने गए थे. इसी दौरान उन्होंने एक व्यक्ति का अर्धनग्न शव देखा. ग्रामीणों की सूचना पर मनोहरपुर डीएसपी जयदीप लकडा दल-बल के साथ पहुंचे और जांच-पड़ताल की. पुलिस शव की पहचान कराने में जुट गई.

Continue reading

सरायकेला जिला पुलिस ने तीन दिनों में 499 वाहनों से वसूला 4.88 लाख जुर्माना

सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता अभियान चला रहे हैं. ट्रैफिक थाना के साथ मिलकर जिले में चिह्नित ब्लैक स्पॉट व अलग-अलग स्थानों पर यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों से जुर्माना भी वसूला जा रहा हैं.

Continue reading

देश में सरकार एनडीए की है लेकिन सिस्टम कांग्रेस का चल रहाः कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा है कि देश में सरकार एनडीए की है लेकिन सिस्टम कांग्रेस का चल रहा है. दूध, दही, पेंसिल किताबों, कृषि उपकरण, जीवन रक्षक दवाओं, स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर जीएसटी लगाकर कमाई करने वाली अंधी सरकार की आंखों की रोशनी 8 वर्षों बाद लौटी. अब उन्हें आम आदमी की तकलीफ दिखाई दी.

Continue reading

नगर निगम की तैयारी तेज, दुर्गा पूजा, दिवाली व छठ को लेकर बनी रणनीति

आने वाले बड़े पर्व-त्यौहार दुर्गोत्सव, दीपावली और छठ को ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी क्रम में आज निगम कार्यालय में अपर प्रशासक संजय कुमार की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई.

Continue reading

धनबादः त्योहारी सीजन में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर DVC- JBVNL अधिकारियों के साथ बैठक

जीटा (ग्रेडेड इलेक्ट्रिकल ट्रेड एसोसिएशन) के महासचिव राजीव शर्मा ने मीडिया को बताया कि बैठक में डीवीसी व जेबीवीएनएल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया. साथ ही कई स्थानों पर नए ट्रांसफॉर्मर लगाने व पुराने बिजली तारों को बदलने का निर्णय हुआ.

Continue reading

गिरिडीह : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पपरवाटांड स्थित समहरणालय के पास देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान तुरकडीहा निवासी संजय दास (22 वर्ष) के रूप में हुई है.

Continue reading

हजारीबाग : वन विभाग में पहले तबादला, फिर रोक

वन विभाग हजारीबाग परिक्षेत्र से तबादला और फिर तबादले पर रोक लगाने का मामला सामने आया है. हजारीबाग क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक रविंद्र नाथ मिश्रा ने 20 जून को 19 कर्मचारियों का तबादला किया. फिर 15 दिनों बाद 19 में से तीन का तबादला स्थगित कर दिया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही