Search

झारखंड न्यूज़

राज्यपाल ने अपोलो अस्पताल प्रबंधन से शिक्षा मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल जाकर राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की. राज्यपाल ने वहाँ उपस्थित चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रबंधन से उनके उपचार की प्रगति और वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में जानकारी ली.

Continue reading

धनबादः संजीव सिंह को बेल मिलने पर कोयलांचल में जश्न, समर्थकों ने बांटी मिठाइयां, फोड़े पटाखे

विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि हमें न्यायपालिका पर शुरू से ही भरोसा था. आज न्याय की जीत हुई है. सुप्रीम कोर्ट से संजीव सिंह को जमानत मिलना इस बात का प्रमाण है कि सच कभी दबता नहीं. अब हमें विश्वास है कि संजीव सिंह जल्द ही बा-इज्जत बरी भी होंगे.

Continue reading

बिरसा जैविक उद्यान में जिराफ मिस्टी का हुआ भव्य स्वागत

भगवान बिरसा जैविक उद्यान में अब लोग जिराफ का भी दीदार कर सकेंगे .कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर के साथ हुए जीव आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत 7 अगस्त को एक मादा उत्तरी जिराफ 'मिस्टी' और सिल्वर फीजेंट का एक जोड़ा रांची लाया गया है.

Continue reading

अबुआ बजट एप सहित 19 पोर्टल व एप चार दिन नहीं करेगा काम

झारखंड सरकार का 19 पोर्टल सहित एप चार दिन तक काम नहीं करेगा. इस बाबत वित्त विभाग के विशेष सचिव संदीप सिंह ने इसकी सूचना जारी कर दी है. यह सूचना सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव सहित सभी विभागों के हेड ऑफ डिपार्टमेंट को दे दी गई है.

Continue reading

पुत्रधर्म के साथ राजधर्म भीः नेमरा स्थित पैतृक आवास से सरकारी कामकाज निबटा रहे सीएम हेमंत

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा हमेशा कहा करते थे- सार्वजनिक जीवन में हमेशा आम जनता के लिए खड़ा रहना. वे संघर्ष की मिसाल थे. उन्होंने कभी झुकना नहीं सीखा. इस राज्य के लिए हमेशा लड़ते रहे . उन्होंने कभी भी अपने व्यक्तिगत हितों को तरजीह नहीं दी. संसद से सड़क तक इस राज्य के लिए संघर्ष करते रहे.

Continue reading

सीएम ने बाबा को भोजन परोसने की रस्म निभाई

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन के बाद उनके परिवार और अनुयायी पारंपरिक श्राद्धकर्म में जुटे हैं. इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए पारंपरिक रस्में निभा रहे हैं.

Continue reading

झारखंड के 14 सांसदों को मिले 139.65 करोड़, खर्च सिर्फ 19.37 करोड़

झारखंड के 14 सांसदों को सांसद क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत 139.65 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की जा चुकी है. लेकिन इसमें से अब तक केवल 19.37 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए हैं.

Continue reading

चाईबासाः सजा राखी का बाजार, स्टोन वाली राखियों की ज्यादा डिमांड

चक्रधरपुर के बाटा रोड स्थित राखी विक्रेता मोहित भगेरिया ने कहा कि इस वर्ष राखियां पहले से ज्यादा महंगी बिक रहे हैं. राखी का स्टॉक कोलकाता, मुंबई जैसे बड़े जगहों से मंगवाया जाता है.

Continue reading

रांची रेलवे स्टेशन पर 24×7 मेडिकल फैसिलिटी सेंटर का शुभारंभ

रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर शुक्रवार को एक 24×7 मेडिकल फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन किया गया. इस सेंटर को TRY एनजीओ द्वारा संचालित किया जाएगा और इसका उद्देश्य स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और आम नागरिकों को आपातकालीन प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराना है.

Continue reading

विधानसभा में पूछे गए सवालों के जवाब में भाषा व शब्दों का चयन निम्नस्तरीय, SP को जारी किए गए निर्देश

विधानसभा में पूछे गए सवालों के जवाब तैयार करने में कोई गलतियां नहीं हो, इसे लेकर जिले के एसपी को निर्देश दिए गए हैं. आईजी मुख्यालय के द्वारा सभी जिले के एसएसपी,

Continue reading

धनबाद : शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर टुंडी विधायक सहित अन्य ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एसएनएमसीएच) परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया.

Continue reading

लातेहार :  अधिवक्‍ता संघ के अध्‍यक्ष ने नव आगंतुक अधिवक्‍ता का स्‍वागत किया

जिला अधिवक्ता संघ के अध्‍यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव व सचिव संजय कुमार ने नव आगंतुक अधिवक्ता सुश्री अमूल्या रंजन का स्वागत किया.

Continue reading

कार मालिक को हेलमेट नहीं पहनने के लिए 1000 रुपये का दंड

ट्रैफिक पुलिस ने कार (JH01DK4143) मालिक अनिल कुमार सिंह पर 1000 रुपये का दंड लगाया है. साथ ही इससे संबंधित चालान भेज कर हेलमेट नहीं पहनने के जुर्म में लगाया गये दंड की राशि को जमा करने का आदेश दिया है.

Continue reading

750 करोड़ के GST घोटाले में मुंबई के ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी

जीएसटी घोटाले में मुंबई के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही. ईडी ने सात अगस्त को जीएसटी घोटाले से जुड़े छह लोगों के कुल 12 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही