Search

झारखंड न्यूज़

Dhanbad News: चोरी-छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

बलियापुर पुलिस ने चोरी और छिनतई की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है.

Continue reading

Ranchi : मोहर्रम जुलूस के दौरान युवक पर जानलेवा हमला, 10 नामजद समेत 60 अज्ञात पर केस दर्ज

Ranchi : रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित टैक्सी स्टैंड के पास मोहर्रम जुलूस के दौरान एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में हिंदपीढ़ी के हाफिज चौक निवासी एवं शम्स नौजवान कमिटी के कोषाध्यक्ष अबू अरसलान उर्फ चांद की शिकायत पर डेली मार्केट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने आसिफ उर्फ सैमी, मासूम, नौशाद उर्फ राजू, फैज, मेराज उर्फ चदरा, साबिर, जीशान, फिरोज, गुड्डू और इस्लाम उर्फ खलीफा समेत 10 नामजद और लगभग 60 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है.

Continue reading

JSSC ने की झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा-2024 रद्द

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा-2024 (नियमित एवं बैकलॉग रिक्ति) को रद्द कर दिया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार के पत्र संख्या 4164, दिनांक 23 जून 2026 के माध्यम से नियुक्ति से संबंधित अधियाचना (Requisition) वापस ले ली गई है.

Continue reading

Latehar News: वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत, तीन घायल

जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए. घटना थाना क्षेत्र के गणेशपुर व बसिया पंचायत में हुई है.

Continue reading

Ranchi News : अरगोड़ा से 3 लापता बच्चे बिहार से सकुशल बरामद

Ranchi : अरगोड़ा थाना क्षेत्र से लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों को रांची पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर बिहार के बरौनी से सुरक्षित बरामद कर लिया. पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और तकनीकी अनुसंधान की बदौलत बच्चों का पता लगाया गया. पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे किसी के बहकावे में नहीं आए थे, बल्कि बिना किसी को बताए घूमने के उद्देश्य से घर से निकल गए थे.

Continue reading

सरयू राय से जुड़े दस्तावेज लीक मामला: स्वास्थ्य विभाग के कर्मी को आरोपी बनाने पर फैसला सुरक्षित

Ranchi : विधायक सरयू राय पर गोपनीय दस्तावेज के लीक करने के आरोप से संबंधित मामले की सुनवाई एमपी/ एमएलए की विशेष कोर्ट में हुई. मामले में  स्वास्थ्य विभाग के कर्मी शंभू सिंह को आरोपी बनाए जाने के अभियोजन के पिटीशन पर सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. इस संदर्भ में 13 जुलाई को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी. दरअसल , अभियोजन पक्ष की ओर से   स्वास्थ्य विभाग के कर्मी शंभू सिंह को आरोपी बनाने को लेकर सीआरपीसी की धारा 319 के तहत पिटीशन दाखिल की गई है।

Continue reading

रांची में क्लोदिंग रेंटल आउटलेट 'वेलवेट वाइब्स' की शुरुआत, किराए पर मिलेंगे डिजाइनर कपड़े

Ranchi : राजधानी के कटहल मोड़ रोड स्थित नागा टावर के समीप क्लोदिंग रेंटल आउटलेट 'वेलवेट वाइब्स' की शुरुआत की गई है. इस आउटलेट को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को किफायती दरों पर प्रीमियम और लेटेस्ट फैशन के कपड़े किराए पर उपलब्ध कराना है.

Continue reading

Tourism: जामताड़ा में पर्यटन को मिलेगा रफ्तार, लादना डैम में जल्द शुरू होगी बोटिंग सुविधा

जिले में पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में प्रशासन ने कदम तेज कर दिए हैं. सोमवार को उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्द्धन समिति (डीटीपीसी) की बैठक हुई. बैठक में जिले के अधिसूचित पर्यटन स्थलों के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और पर्यटन सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की गई.

Continue reading

Latehar News: नगर पंचायत की कार्रवाई, दुकानों से 15 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त

सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान दुकानों से कुल 15 किलो प्लास्टिक जब्त किए गए.

Continue reading

वोट से मंदिर तक चोरी का आरोप, राकेश सिन्हा बोले- पहली बार ऐसी सरकार देख रहा देश

Ranchi : प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यह केवल चोरी का मामला नहीं, बल्कि भाजपा की रामभक्ति के दावों पर भी सवाल खड़ा करता है.

Continue reading

Bokaro News: आकाशीय बिजली ने बुझा दिया घर का चिराग, 18 वर्षीय आलोक की मौत

बोकारो के सेक्टर-1 सी क्वार्टर नंबर 1074 के सेमी परमानेंट निवासी 18 वर्षीय आलोक कुमार की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. घटना उस वक्त हुई जब आलोक अपनी मां के साथ हवाई अड्डा क्षेत्र के पास थे. अचानक तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली ने बेटे को अपनी चपेट में ले लिया

Continue reading

Deoghar News: मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 610 वालंटियर्स प्रशिक्षित

देवघर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को सफल बनाने को लेकर जिले में तैयारियां तेज कर दी गई है. इसी क्रम में सोमवार को नंदन पहाड़ स्थित शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन 610 वालंटियर्स को प्रशिक्षण दिया गया.

Continue reading

Ranchi : रुक्का डैम में 213 MLD के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण पूरा, जल्द जलापूर्ति शुरू होने की संभावना

Ranchi : राजधानी रांची के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है. शहरी जलापूर्ति परियोजना (फेज II A) के तहत रुक्का डैम में निर्माणाधीन विशाल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) का सिविल निर्माण कार्य 100 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है. इस प्लांट के पूरी तरह क्रियाशील होने से रांची शहर में शुद्ध पेयजल की समस्या का अगले दो महीने में स्थाई समाधान होने वाला है.

Continue reading

शाही स्नान के बाद 15 दिन एकांतवास में गए भगवान जगन्नाथ, 16 को रथयात्रा

शहर के बड़कागढ़ धुर्वा में सोमवार को भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का पारंपरिक शाही स्नान श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस दौरान मंदिर परिसर जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंज उठा और हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद लिया. बड़कागढ़ मंदिर में मुख्य पुजारी रामेश्वर पाढ़ी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा और मुख्य अनुष्ठान संपन्न कराया.

Continue reading

Palamu News: होटल संचालक पर कैंची से हमला, प्राथमिकी दर्ज

शहर के मुख्य डाकघर के समीप स्थित होटल संचालक उग्रसेन पर सोमवार दोपहर एक अज्ञात युवक ने कैंची से हमला कर दिया. हमले में उनके दोनों हाथों में चोट लगी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही