Search

झारखंड न्यूज़

नए खनिज ब्लॉकों पर सरकार का फोकस, सोना व लौह अयस्क में सबसे अधिक संभावनाएं

झारखंड में वर्षों से बंद और निष्क्रिय पड़ी खदानों के बीच राज्य सरकार अब नए खनिज ब्लॉकों के विकास पर जोर दे रही है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, विभिन्न खनिजों के 20 नए ब्लॉक चिन्हित किए गए हैं, जिनकी नीलामी और खनन गतिविधियों को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है. हालांकि अभी इन नए ब्लॉकों में अधिकांश जगहों पर व्यवसायिक उत्पादन शुरू नहीं हो पाया है.

Continue reading

Jamshedpur News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर टीचर गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ–चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर निश्चितपुर स्कूल के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक घंटी आधारित शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई.

Continue reading

Jamtara News : सड़क पर अचानक मवेशी आने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक गंभीर

Jamtara : नारायणपुर थाना क्षेत्र के बाँस पहाड़ी के समीप सोमवार को सड़क पर अचानक मवेशी आने से एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान ताजमूल अंसारी (19 वर्ष), अनवर हुसैन (16 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों मुर्गोमुंडा थाना क्षेत्र निवासी है.

Continue reading

वेदांता ने 10 साल में सरकारी खजाने में दिया 5 लाख करोड़ का योगदान

विविध प्राकृतिक संसाधनों में देश की अग्रणी कंपनी वेदांता लिमिटेड (बीएसईः 500295 और एनएसईः वीईडीएल) कंपनी ने 11वीं टैक्स ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 26 में सरकारी खजाने में रु 62,722 करोड़ का योगदान दिया है.

Continue reading

Jamtara News : झाड़ियों से मिला शव, पहचान में जुटी पुलिस

Jamtara : जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पास जामुनतर गांव में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में घटनास्थल पर ग्रामीण और आसपास के लोग जुट गए.

Continue reading

Jharkhand News : कल से भरा जायेगा Enumeration Form, नहीं भरने पर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कट जायेगा नाम

राज्य में चल रहे SIR (Special Intensive Revesion) के तहत Enumeration Form भरने का काम कल (30 जून) से शुरू होगा. यह फार्म उन सभी वोटरों को भरना होगा, जिनका नाम वर्तमान वोटर लिस्ट में है. जिन वोटरों का 2003 के वोटर लिस्ट से Mapping हो चुका है, उन्हें भी यह फार्म भरना होगा. फार्म नहीं भरने वाले वोटरों का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कट जायेगा.

Continue reading

Court News : लैंड सर्वे मामले में राजस्व सचिव दाखिल करें शपथ पत्र, नए डेवलपमेंट हो तो उसे भी बताएं : हाईकोर्ट

राज्य में हो रहे जमीन के सर्वे को लेकर दायर गोकुल चंद की जनहित याचिका पर  झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछले सुनवाई में जब राजस्व ,पंजीकरण एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव को जवाब दाखिल करना था तो विभागीय अवर सचिव ने क्यों शपथ पत्र दाखिल किया?

Continue reading

शराब घोटाला : निर्धारित समय पर ईडी कार्यालय नहीं पहुंचा रोहित उरांव

पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव का बेटा रोहित उरांव निर्धारित समय पर ईडी कार्यालय में हाजिर नहीं हुआ. ईडी शराब घोटाले की जारी जांच में पूछताछ के लिए उसे समन कर 29 जून को दिन के 11 बजे तक हाजिर होने का समय दिया था. रोहित द्वारा हाजिर होने के बदले समय मांगे जाने की सूचना है. लेकिन इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है.

Continue reading

Jharkhand Weather : पांच दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, वज्रपात से पांच की मौत

झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय होने लगा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है. बारिश के कारण तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी.

Continue reading

Saraikela News : पेट्रोल पंप के पास भूमिगत केबल में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Saraikela : शहर में एक पेट्रोल पंप के सामने जुस्को की भूमिगत विद्युत केबल में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई. जिससे आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पेट्रोल पंप के पास आग लगने की सूचना मिलते ही कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें तुरंत वहां से हटाया गया.

Continue reading

पूर्व नक्सली कान्हु मुंडा को हजारीबाग ओपन जेल से पुरुलिया जेल भेजा गया, दो मामलों की होनी है सुनवाई

25 लाख इनामी रह चुका पूर्व नक्सली कान्हु मुंडा को हजारीबाग ओपन जेल से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल स्थानांतरित कर दिया गया है. करीब दो सप्ताह पहले कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे पुरुलिया भेजा गया. वहां उसके खिलाफ दर्ज दो लंबित मामलों की सुनवाई होनी है, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है.

Continue reading

झारखंड की तीन बेटियां जूनियर भारतीय हॉकी टीम में शामिल, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर दिखाएंगी दम

झारखंड की महिला हॉकी ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है. राजधानी रांची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बरियातू हॉकी सेंटर की तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी बिनीमा धान, पार्वती टोप्पो और रोशनी आइंद का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ है. तीनों खिलाड़ी 5 से 14 जुलाई तक होने वाले इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भारतीय टीम की ओर से मैदान में उतरेंगी.

Continue reading

Deoghar News : 7 थाना के प्रभारी बदले,  संतोष गुप्ता को मिली बाबा मंदिर थाना की जिम्मेदारी

देवघर एसपी प्रवीन पुष्कर ने बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था के लिए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है. इससे संंबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. जारी आदेश के अनुसार, संतोष कुमार गुप्ता, जो मधुपुर थाना के प्रभारी थे, तो बाबा मंदिर का प्रभारी बनाया गया है.

Continue reading

Palamu News :  कुत्ते को बचाने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

जिले के पाटन थाना क्षेत्र स्थित कारिहार गांव के पास सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि युवक बाइक से जा रहा था, तभी अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया. उसे बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

Continue reading

Giridih News :  व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर स्थिति में धनबाद रेफर

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित सिमरियाधौरा गांव में रविवार एक व्यक्ति पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया. घायल व्यक्ति की पहचान सिमरियाधौरा निवासी मो मकसूद के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही