Search

झारखंड न्यूज़

Ramgarh News: सीसीएल चेकपोस्ट पर फायरिंग, बाल-बाल बचे दो कर्मी

जिले के सिरका स्थित सीसीएल चेकपोस्ट पर शुक्रवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की. घटना में सीसीएल गार्ड अनिल और होमगार्ड जवान बाल-बाल बच गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में घटना को लेवी से जोड़कर भी देखा जा रहा है.

Continue reading

SIS विस्तार को लेकर SLC की बैठक 1 जुलाई को, गृह कारा के एडीजी समेत पुलिस मुख्यालय के कई अधिकारी होंगे शामिल

केंद्र प्रायोजित स्पेशल इंफ्रास्ट्रक्चर स्कीम (SIS) 2022-26 को एक वर्ष तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर 1 जुलाई को राज्य स्तरीय समिति (SLC) की बैठक होगी. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में यह बैठक दोपहर 3.30 बजे उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित होगी.

Continue reading

Ranchi News : वेदांता को ग्रेट प्लेस टू वर्क ने दिया भारत के टॉप-100 बेस्ट वर्कप्लेस में स्थान

दुनिया की अग्रणी प्राकृतिक संसाधन, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी कंपनियों में से एक वेदांता समूह को ग्रेट प्लेस टू वर्क  इंडिया द्वारा भारत का शीर्ष 100 काम करने के लिए 2026 की बेहतरीन कंपनियां की सूची में शामिल किया गया है.

Continue reading

Ranchi News : ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर कार्रवाई जारी, 26 दिन में कटे 1 लाख से ज्यादा चालान

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. जून महीने में अब तक (26 दिन) ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट पहने, सड़क पर गलत तरीके से वाहन पार्क करने सहित अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 1,07,688 चालान काटे हैं.

Continue reading

शिक्षक परीक्षा 2016 नियुक्ति केस: सरकार ने फैक्ट फाइंडिंग कमीशन को सौंपा अभ्यर्थियों का विस्तृत डाटा

शनिवार को वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस  गौतम कुमार चौधरी ने शिक्षक नियुक्ति से जुड़े (स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2016)  मामले की आनलाइन सुनवाई की. इस दौरान फैक्ट फाइंडिंग कमीशन को सरकार द्वारा नियुक्त अभ्यर्थियों से संबंधित विस्तृत डाटा की साफ्ट कॉपी उपलब्ध कराया गया. जिसपर कमीशन ने याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता से सरकार के डाटा पर 1 अगस्त तक मांगी आपतियां मांगी है.

Continue reading

Jamshedpur News : जागरूकता रैली के साथ नशा विरोधी अभियान का समापन

मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में चलाए गए राज्यव्यापी नशा विरोधी अभियान का शनिवार को मानव श्रृंखला और जागरूकता रैली के साथ समापन हुआ.

Continue reading

Chatra News : मुहर्रम जुलूस के बाद युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या

जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित गोड़हाई गांव में मुहर्रम जुलूस के बाद एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे मृतक के चाचा भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Continue reading

Dhanbad News : BCCL जल्द शुरू करेगा कोल नीर बॉटलिंग प्लांट

बीसीसीएल अब शुद्ध पेयजल के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रही है. कंपनी पुटकी-बलिहारी (पीबी) क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से अपना पहला कोल नीर बॉटलिंग प्लांट स्थापित कर रही है

Continue reading

Dhanbad News : केबल चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, अपराधियों ने BCCL कर्मी को मारी गोली

जिले के कतरास स्थित सोनारडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात केबल चोरी का विरोध करना एक बीसीसीएल कर्मी को भारी पड़ गया. अपराधियों ने पंप ऑपरेटर उमेश रविदास को गोली मार दी. गोली उनके पैर में लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं.

Continue reading

Education News : जिला व राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के आयोजन की जिम्मेदारी सिमडेगा कॉलेज को

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (National Children's Science Congress) के तहत वर्ष 2026 में होने वाली जिला व राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के आयोजन की जिम्मेदारी रांची विश्वविद्यालय के सिमडेगा कॉलेज को सौंपी गई है.

Continue reading

Deoghar News :  मुहर्रम जुलूस के दौरान हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 9 लोग झुलसे

जिले के कुशमडीह गांव में शनिवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे करंट फैल गया और ताजिया उठा रहे नौ लोग बुरी तरह झुलस गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

Continue reading

Jharkhand News : नए आपराधिक कानून पर गृह विभाग की समीक्षा बैठक, DGP समेत कई अधिकारी होंगे शामिल

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 1 जुलाई को उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है. सुबह 11.30 बजे में होने वाली बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव करेंगे. कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में नए आपराधिक कानूनों के अमल की स्थिति की समीक्षा की जाएगी.

Continue reading

Giridih News : पांडेयडीह मोड़ के पास चलती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

गिरिडीह-महेशमुंडा मुख्य मार्ग के पांडेयडीह मोड़ के समीप शनिवार को एक टाटा मैजिक (सीएनजी) वाहन में अचानक आग लग गई. हालांकि चालक ने सूझबूझ से वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे  किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई. लेकिन वाहन और उसमें लदा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया.

Continue reading

Palamu News : पति से विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप

जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र स्थित कंडा गांव में शुक्रवार देर रात पति से विवाद के बाद पत्नी ने कथित रूप से कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान अरविंद पासवान की पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है.

Continue reading

Jamshedpur :  युवक का पेड़ में लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

ईचड़ाशोल मौजा अंतर्गत पीडब्ल्यूडी चौक के समीप शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला है. युवक की पहचान पाटपुर गांव निवासी रवि बेहरा के रूप में हुई है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही