Search

झारखंड न्यूज़

Ranchi : मोहर्रम पर निकले ताजिया व अखाड़ों के जुलूस, दिखीं नशा मुक्ति व मिसाइल मैन की झांकियां

Ranchi : शहर में मोहर्रम के अवसर पर शनिवार को विभिन्न मुहल्लों से ताजिया और अखाड़ों के जुलूस पूरे उत्साह और पारंपरिक अंदाज में निकाले गए. सभी जुलूस सेट्रल कमेटी की अगुवाई में निकाली गई है. सबसे पहले धौताल अखाड़ा मेनरोड पहुंचा, जहां लोगों ने जमकर अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन किए. मेन रोड पर जगह-जगह स्वागत मंच और भव्य पंडाल बनाए गए, जहां अखाड़ा धारियों का स्वागत किया गया.

Continue reading

Dhanbad News: भूली में करोड़ों की जमीन पर घमासान, BTA ने ढहाई बाउंड्रीवॉल, कई दावेदार आमने-सामने

धनबाद के भूली स्थित पंचवटी नगर में करोड़ों रुपये की जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है. काली मंदिर के समीप स्थित इस जमीन पर बीसीसीएल, स्थानीय ग्रामीण और एक निजी दावेदार शुभम वर्मा अपना-अपना दावा कर रहे हैं.

Continue reading

Palamu News: भाजपा ने मनाया संविधान हत्या दिवस, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

भाजपा जिला इकाई की ओर से शनिवार को दीनदयाल सभागार में ‘संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में 1975 में लगाए गए आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस की तत्कालीन सरकार की आलोचना करते हुए इसे लोकतंत्र और संविधान पर सबसे बड़ा प्रहार बताया गया.

Continue reading

Ranchi News: 28 जून को रांची पेरिश चुनाव, 3 महिलाएं और 15 पुरूष मैदान में

संत पॉल्स कैथेड्रल चर्च के पास्तेरेत समिति में 5 लोग सेवानिवृत हो रहे हैं. रिक्त पदों को भरने के लिए 28 जून को रांची पेरिश (पास्तेरेत समिति, संत पॉल्स कैथेड्रल चर्च) सीएनआई चर्च का चुनाव होगा. इस चुनाव में 20  लोगों ने नामांकन किया था. जिसमें एक ने अपना नाम वापस ले लिया, जबकि दूसरे ने नामांकन फॉर्म जमा नहीं किए.

Continue reading

Jamshedpur : मेडॉल व हेल्थ मैप के भुगतान से इनकार बनी डॉ राजकुमार के इस्तीफे की वजह- सरयू राय

Ranchi : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दावा किया है कि रिम्स के पूर्व निदेशक डॉ. राजकुमार के इस्तीफे की मुख्य वजह मेडॉल और हेल्थ मैप के बकाया भुगतान को लेकर स्वास्थ्य विभाग से विवाद था. उन्होंने कहा कि डॉ. राजकुमार ने इन दोनों एजेंसियों के बकाया बिल का भुगतान करने से इनकार कर दिया था.

Continue reading

Ramgarh News: आपदा पीड़ितों को 52.65 लाख का मुआवजा, सीधे खाते में भेजी गई राशि

आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को जिला प्रशासन की ओर मुआवजा दिया गया है. मुआवजे की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में भेजी गयी है.

Continue reading

Hazaribagh : पेपर लीक युवाओं के भविष्य से खिलवाड़- कांग्रेस

Hazaribagh : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने लगातार हो रहे पेपर लीक, परिक्षाओं के रद्द होने भर्ती प्रक्रियाओं में विलंब, बढ़ती बेरोजगारी और वर्तमान शिक्षा एवं परीक्षा व्यवस्था की विफतताओं के विरूद्ध प्रेसवार्ता आयोजित की गई. प्रेसवार्ता की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई ने की. प्रदेश कांग्रेस की ओर से नामित प्रदेश प्रवक्ता भागीरथ पासवान ने कहा कि पेपर लीक, परिक्षाओं के रद्द होने, नियुक्ति प्रक्रियाओं में विलंब ने देश के करोड़ो युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम किया है.

Continue reading

Palamu News: मासिक लोक अदालत में 55 मामलों का हुआ निपटारा

जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर कुल 55 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि 15 लाख 15 हजार 580 रुपये मूल्य के मामलों का सेटलमेंट हुआ.

Continue reading

Jamshedpur News: स्टील प्लांट में ड्यूटी के दौरान कर्मी की बिगड़ी तबीयत, हुई मौत

जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील प्लांट में शुक्रवार सुबह ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. फायर ब्रिगेड विभाग में ड्राइवर-कम-पंप ऑपरेटर (डीसीपीओ) के पद पर कार्यरत 49 वर्षीय वैद्यनाथ गिरी को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद प्लांट परिसर और फायर ब्रिगेड विभाग में शोक की लहर दौड़ गई.

Continue reading

Deoghar News: दो साइबर आरोपी गिरफ्तार, फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक अफसर बनकर करते थे ठगी

देवघर पुलिस ने 2 साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल फोन सिम के प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्ता पाई गई.

Continue reading

झारखंड में सूखे की आहट: सामान्य से 60% कम बरसे बदरा, खरीफ फसलों पर गहराया संकट

झारखंड में मॉनसून की सुस्त रफ्तार ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं. जून का महीना बीतने को है और मॉनसून की लगातार बेरुखी के कारण खेतों में दरारें पड़ रही हैं, जिससे धान की रोपाई और बीज डालने का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट के मुताबिक, जून में राज्य में सामान्य 122.6 मिलीमीटर के मुकाबले सिर्फ 49.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है.

Continue reading

Bokaro News: SIR के सफल संचालन को वालंटियर्स हुए प्रशिक्षित

विशेष गहन पुनरीक्षण के सफल संचालन में वालंटियर मदद करेंगे. इसको लेकर स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल, सेक्टर-2सी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीसी अजय नाथ झा भी शामिल हुए.

Continue reading

Jamtara News: जिले में सिर्फ 21 प्राइवेट हॉस्पिटल व नर्सिंग होम को मान्यता, बाकी पर होगी कार्रवाई

जिले में बिना पंजीकरण अस्पताल, नर्सिंग होम, पॉलीक्लिनिक या अन्य निजी स्वास्थ्य संस्थान संचालित करने वालों पर अब स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा कसने वाला है. सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद मिश्र ने स्पष्ट किया है कि जामताड़ा जिले में वर्तमान में केवल 21 निजी क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट ही स्वास्थ्य विभाग से पंजीकृत (रजिस्टर्ड) हैं.

Continue reading

Education News : JSSC ने उत्पाद सिपाही परीक्षा-2023 की संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी जारी की

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 से संबंधित एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही