Search

झारखंड न्यूज़

Palamu News : मारपीट मामले में 19 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

सदर थाना पुलिस ने 19 वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी के खिलाफ वर्ष 2007 में गोतिया के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी

Continue reading

आजसू नेता देवशरण भगत व पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस को नहीं मिली राहत, याचिका खारिज

मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के मामले में आजसू नेता देवशरण भगत और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस की ओर से डिस्चार्ज पिटीशन खारिज किए जाने को चुनौती देने वाले क्रिमिनल रिवीजन पर अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने देवशरण भगत और रामचंद्र सहिस को राहत नहीं देते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी.

Continue reading

झारखंड में आयुष्मान-मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना को 220 करोड़, 61.50 लाख परिवारों को 5 लाख कवर

झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के संचालन के लिए 220 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है. इस फैसले से राज्य के 61.50 लाख परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल सकेगा. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, योजना के तहत लाभुक परिवारों को 5 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिलेगी.

Continue reading

Court News : 2.36 करोड़ की गांजा बरामदगी मामले में तस्कर दोषी करार

2.36 करोड़ की गांजा बरामदगी मामले में अदालत ने तस्कर गणेश चौधरी को दोषी ठहराया है. अपर न्यायायुक्त ओंकारनाथ की कोर्ट उसकी सजा के बिंदु पर 25 जून को सुनवाई करेगी. बता दें कि गणेश चौधरी के ट्रक से वर्ष 2023 में 1184.580 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था, जिसकी अनुमानित कीमत 23691600 बताई ग.ई  मामले में NDPS कांड संख्या 19/2023 दर्ज की गई है.

Continue reading

Hazaribagh News : मुहर्रम को लेकर शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों पर रोक

आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया है. वरीय पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा पर्व के दौरान हर चौक चौराहों पर पुलिस की कड़ी निगरानी के लिए निर्देशित किया गया है

Continue reading

सदर अस्पताल में मेडिकल गैस सिस्टम के रखरखाव के लिए टेंडर, 29 जून तक आवेदन

सदर अस्पताल, रांची में मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम के संचालन और रखरखाव के लिए जिला प्रशासन ने निविदा जारी की है. इसके तहत प्रतिष्ठित फर्मों, अधिकृत एजेंसियों और निर्माताओं से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) आमंत्रित किए गए हैं. यह कार्य अनटाइड फंड के तहत एक वर्ष यानी 12 माह की अवधि के लिए कराया जाएगा.

Continue reading

Saraikela News : वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत

टाटा मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक बार फिर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो  गई. जिला समाहरणालय के समीप टीवीएस शोरूम के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार सुलेखा महतो की मौके पर ही मौत हो गई.

Continue reading

20 साल बाद भी अधूरा वन अधिकार: झारखंड में हजारों आदिवासी परिवार व ग्राम सभाएं पट्टे की प्रतीक्षा में

वन अधिकार कानून (FRA) लागू होने के करीब दो दशक बाद भी झारखंड में आदिवासी और पारंपरिक वनवासी समुदाय अपने अधिकारों के पूर्ण क्रियान्वयन का इंतजार कर रहे हैं. पीढ़ियों से जंगल और वन भूमि पर निर्भर समुदाय सवाल उठा रहे हैं कि जब उनकी आजीविका, खेती और जीवन जंगलों से जुड़ा है, तो सामुदायिक वन अधिकार (CFR) के तहत उन्हें अब तक व्यापक स्तर पर पट्टे क्यों नहीं दिए गए.

Continue reading

रिम्स लैंड स्कैम : आरोपी प्रमोद कुमार महतो की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

रिम्स की अधिग्रहित जमीन से जुड़े फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी प्रमोद कुमार महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आरोपी को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया और उसकी याचिका खारिज कर दी.

Continue reading

गोपनीय दस्तावेज लीक केस : स्वास्थ्य विभाग के कर्मी को आरोपी बनाने पर सरयू राय को जवाब देने के लिए मिला अंतिम मौका

विधायक सरयू राय पर गोपनीय दस्तावेज के लीक करने के आरोप से संबंधित मामले की सुनवाई एमपी/ एमएलए की विशेष कोर्ट में हुई. मामले में सरयू राय की ओर से की ओर से आवेदन देकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मी शंभू सिंह को आरोपी बनाए जाने के अभियोजन के पिटीशन पर जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम मौका देने का आग्रह कोर्ट से किया गया. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 29 जून निर्धारित की है. दरअसल , अभियोजन पक्ष की ओर से दायर कर  स्वास्थ्य विभाग के कर्मी शंभू सिंह को आरोपी बनाने को लेकर पिटीशन दाखिल की गई है.

Continue reading

यात्रीगण कृपया ध्यान दें... नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते बरवाडीह स्टेशन पर 4 दिन नहीं रूकेगी कई ट्रेनें

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण बरवाडीह स्टेशन पर कुछ प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने इससे संबंधित सूचना जारी कर दी है. रेलवे के अनुसार, रांची-चोपन एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18613) 25 और 27 जून को बरवाडीह स्टेशन पर नहीं रुकेगी.

Continue reading

हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी झारखंड के 606 थानों में नहीं लगे CCTV, दो महीने में कैमरे लगाने का दावा

झारखंड हाईकोर्ट के बार-बार निर्देश और फटकार के बावजूद राज्य के 606 थानों में अब तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लग पाए हैं. थानों में पारदर्शिता बढ़ाने और हिरासत में होने वाली घटनाओं की निगरानी को लेकर हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लिया था, जिसके बाद अब पुलिस मुख्यालय और जैप-आईटी (JAP-IT) परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाने में जुट गए हैं.

Continue reading

Giridih News : राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत सजा रात्रि चौपाल, ग्रामीणों को किया जागरूक

Giridih : निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान के तहत आज गिरिडीह प्रखंड अंतर्गत बरमोरिया पंचायत सचिवालय में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार व उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी द्वारा किया गया.

Continue reading

कतर के गैस प्लांट में हादसा, जमशेदपुर के प्रवासी मजदूर की मौत

कतर के रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक गैस संयंत्र में हुए भीषण हादसे में झारखंड के प्रवासी मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान  जमशेदपुर के धातकीडीह क्षेत्र निवासी राजा अली इमाम (45 वर्षीय) के रूप में हुई है.  घटना की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है.

Continue reading

हाईकोर्ट के फैसले के बाद ACP व MACP लाभ पर लगी शर्तें हटीं

झारखंड पुलिस के हजारों जवानों और कर्मियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. पुलिस मुख्यालय ने एसीपी (Assured Career Progression) और एमएसीपी (Modified Assured Career Progression) योजना के लाभ को लेकर पूर्व में जारी प्रतिबंधात्मक आदेश को निरस्त कर दिया है. अब पुलिसकर्मियों को वित्तीय उन्नयन का लाभ देने में पदोन्नति से जुड़ी अनिवार्य योग्यताएं बाधा नहीं बनेंगी.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही