Search

झारखंड न्यूज़

Court News : बोकारो ट्रेजरी घोटाले के तीन आरोपियों को नहीं मिली बेल, याचिका खारिज

बोकारो ट्रेजरी घोटाला मामले में आरोपी लेखा शाखा के ASI अशोक भंडारी, गृह रक्षक सतीश कुमार और काजल मंडल की जमानत याचिका पर सीआईडी की विशेष कोर्ट ने फैसला सुनाया है. कोर्ट ने इन तीनों की जमानत याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने पूर्व में सुनवाई पूरी होने के बाद  फैसला  सुरक्षित रखा था.

Continue reading

रांची में कल होगा पासिंग आउट परेड, 334 जवान व 6 DSP करेंगे सेवा की शुरूआत

Ranchi: राजधानी के डोरंडा स्थित जैप-1 मैदान में गुरुवार को राज्य पुलिस बल के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होने जा रहा है. यहां आयोजित होने वाले पासिंग आउट परेड समारोह में छह डीएसपी और 334 प्रशिक्षित पुलिसकर्मी और छह डीएसपी औपचारिक रूप से अपनी सेवा यात्रा की शुरुआत करेंगे.

Continue reading

Giridih News :  मकतपुर में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप, आक्रोशितों ने सड़क जाम कर विरोध जताया

शहर के मकतपुर इलाके में लगातार तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों का गुस्सा आज बुधवार को भड़क उठा.  इलाके के आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए और मकतपुर चौक को जाम कर दिया, जिससे पूरे इलाके का यातायात ठप हो गया और सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं.

Continue reading

Ranchi News : रिंग रोड में बाइक-कार की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

राजधानी रांची के रिंग रोड में सड़क हादसो की संख्या बढ़ती जा रही है. रिंग रोड के भूसुर क्षेत्र में एक कार और बाइक में भिंडत हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई.

Continue reading

Jamshedpur News : 10.19 करोड़ से बन रही सड़क दो साल बाद भी अधूरी, ग्रामीणों ने सौंपा पत्र

Jadugoda : पोटका प्रखंड  क्षेत्र के  ग्वाल काटा पंचायत में  10 करोड़ 19 लाख की लागत से बनने वाली सड़क बीते दो सालों से अधूरा पड़ा हुआ है. वर्ष 2024 में पोटका विधायक संजीव सरदार ने 10 किलो मीटर लंबी इस सड़क का तामझाम के साथ शिलान्यास किया था.

Continue reading

ACB के वकील ने हत्या की साजिश की आशंका जताई, बोले- अगर गाड़ी में होता तो शायद जिंदा नहीं बचता

झारखंड हाईकोर्ट में एसीबी के विशेष लोक अभियोजक विनीत कुमार वशिष्ठ की कार को तेज रफ्तार वाहन द्वारा टक्कर मारने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. अधिवक्ता ने इसे सड़क दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए घटना के पीछे सुनियोजित साजिश और हत्या के प्रयास की आशंका जताई है.

Continue reading

Palamu News :  स्कूली छात्राओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, कई घायल

उंटारी रोड थाना क्षेत्र के मुरमा गांव में बुधवार की सुबह स्कूली छात्राओं से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में कई छात्राओं के घायल होने की खबर है. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.

Continue reading

Ranchi News : रिम्स में एडमिशन घोटाले की जांच तेज, डीन कार्यालय पहुंची CID टीम

झारखंड के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल संस्थान रिम्स में पिछले शैक्षणिक सत्र के नामांकन को लेकर उठे सवालों के बीच बुधवार को सीआईडी की टीम जांच के लिए पहुंची. टीम ने रिम्स पहुंचते ही डीन कार्यालय में दस्तक दी और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी.

Continue reading

Ranchi News : शादी के तीन माह बाद टूटा रिश्ता, पति समेत चार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत

राजधानी रांची में विवाहिता ने अपने पति, सास, गोतनी और भैंसुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर जगन्नाथपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है.

Continue reading

Jobs News : सिधो-कान्हो कृषि व वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड  में निकली वैकेंसी

झारखंड के युवाओं के लिए नौकरी का अच्छा अवसर आया है. सिधो-कान्हो कृषि व वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड (SIDHKOFED) ने जिला स्तर पर विभिन्न पदों पर संविदा आधारित भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं.

Continue reading

बेटा जामताड़ा में,  पर राजस्थान में उठा रहा राशन कार्ड का लाभ, मामला जनता दरबार में पहुंचा

Jamtara : नारायणपुर के टोंगोडीह निवासी अब्दुल हमीद अपने बेटे जियाउल अंसारी को लेकर मंगलवार को डीसी के जनता दरबार पहुंचे. शिकायत सुनने के बाद कुछ पल के लिए सबकी भौंहें चढ़ गईं. क्योंकि जियाउल के आधार नंबर से राजस्थान में पहले से राशन कार्ड का लाभ लिया जा रहा है

Continue reading

Latehar News : हाइवा- कार की टक्कर से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

चतरा रांची राष्ट्रीय उच्च पथ पर बालूमाथ थाना क्षेत्र में एक हाइवा और एक कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान चतरा जिला मुख्यालय के शहादत चौक के बिंड मोहल्ला निवासी मो जुल्फेकार के रूप में की गई है.

Continue reading

Deoghar News :  होटल संचालक से दुर्व्यवहार मामले में SP की कार्रवाई, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

होटल संचालक से दुर्व्यवहार मामले में देवघर एसपी प्रवीन पुष्कर ने कार्रवाई की है. मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. जिन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, उनमें मंदिर थाना के सी संजय सिंह के अलावा अवधेश रावत और सुभाषित झा शामिल हैं.

Continue reading

Dhanbad News: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले—शिबू सोरेन को मिलना चाहिए भारत रत्न

Dhanbad : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मंगलवार देर शाम जामताड़ा से रांची जाने के दौरान धनबाद के बरवाअड्डा स्थित अपना ढाबा पहुंचे. जहां झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

Continue reading

Chakradharpur : मनोहरपुर में जंगली हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड की पाथरबासा गांव में जंगली हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान दिलेश्वर जाकरमा के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दिलेश्वर जाकरमा मंगलवार देर रात लगभग ढाई बजे टॉयलेट के लिए उठा था. अपने घर के बाहर जैसे ही वह पहुंचा, वहां एक जंगली हाथी पहले से ही मौजूद था.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही