Search

झारखंड न्यूज़

Jamshedpur News: बंगाल क्लब  रोड फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur : साकची थाना क्षेत्र के बंगाल क्लब रोड पर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी विपिन शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल की गई देसी पिस्टल, एक मैगजीन और 7.65 एमएम की एक जिंदा गोली बरामद की है.

Continue reading

Dhanbad SBI Scam: 20 साल बाद CBI के हत्थे चढ़े दो फरार आरोपी

Dhanbad: करीब दो दशक पुराने चर्चित एसबीआई बैंक घोटाला मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को बड़ी कामयाबी मिली है. लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों आरोपी लगभग 20 वर्षों से कानून की नजरों से बचते हुए अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहे थे.

Continue reading

20 करोड़ में लगा शराब फैक्ट्रियों में Flow Meter, 5 लाख मेंटेनेंस चार्ज, मगर रीडिंग आज तक नहीं

झारखंड की शराब फैक्ट्रियों में लगे Flow Meter का Reading अब तक नहीं लिया गया है. उत्पाद विभाग ने शराब बनाने के दौरान होने वाली हेराफेरी को रोकने के नाम पर स्वीस कंपनी Endress+Houser  का Flow Meter लगवाया था. विदेशी कंपनी का Flow Meter लगाने पर राज्य के शराब निर्माताओं को कुल 20 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करना पड़ा था. अब इसकी देखरेख के नाम पर सालाना पांच लाख रुपये से अधिक का भुगतान करना पड़ रहा है.

Continue reading

Ranchi News:वेदांता समूह ने विभिन्न इकाइयों में आयोजित किए योग सत्र

Ranchi: वेदांता समूह ने अपनी विभिन्न व्यावसायिक इकाइयों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया. इस अवसर पर कंपनी ने कर्मचारियों और स्थानीय समुदायों के लिए कई स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किए.

Continue reading

Jamshedpur News : MGM की इमरजेंसी सेवाओं पर सवाल, घायल युवकों के इलाज में लापरवाही का आरोप

एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है. सड़क दुर्घटना में घायल तीन युवकों के परिजनों और सामाजिक कार्यकर्ता विजय सोय ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है

Continue reading

Jharkhand News: देवघर में मई महीने में 4,379 जन्म, 522 मौतें दर्ज

Deoghar: जन्म और मृत्यु पंजीकरण के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मई 2026 में देवघर जिले में कुल 4,379 जन्म और 522 मौतें दर्ज की गईं. जिले के सभी 212 पंजीकरण केंद्रों से शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग प्राप्त हुई है. रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक जन्म नगर निगम देवघर क्षेत्र में दर्ज किए गए. यहां मई महीने में 1,136 बच्चों का जन्म पंजीकृत हुआ.

Continue reading

अलकतरा घोटाला: कॉन्ट्रैक्टर को 3 साल की सजा, एक लाख का जुर्माना भी लगा

Ranchi:  अलकतरा घोटाला मामले के एक आरोपी कॉन्ट्रैक्टर झमन प्रसाद को सीबीआई के विशेष अदालत ने 3 साल की सजा सुनाई है. साथ ही उसपर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना राशि नहीं भरने पर उसे 6 माह की अतिरिक्त सजा भुगतना होगा. दरअसल मामले में 7 आरोपियों ने ट्रायल फेस किया था. ट्रायल फेस करने वाले तत्कालीन 4 कनीय अभियंता और 2 सहायक अभियंता साक्ष्य के अभाव में बरी हुए.

Continue reading

Jamtara News: 103 दिनों बाद हड़ताल से लौटे मनरेगा कर्मी, कार्यों में आएगी तेजी

Jamtara : नारायणपुर प्रखंड में 103 दिनों से जारी हड़ताल समाप्त होने के बाद मनरेगा कर्मी रोजगार सेवकों ने पुनः योगदान दे दिया है. इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा से संबंधित कार्यों के सुचारू संचालन का मार्ग प्रशस्त हो गया है. रोजगार सेवकों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रधान सहायक को आवेदन सौंपते हुए विधिवत योगदान दिया.

Continue reading

Jharkhand News: शिक्षा विभाग में 8 साल से एक जगह जमे क्लर्कों का तबादला अब दूसरे जिले में होगा

Ranchi: आठ साल से एक ही जिले में जमे क्लर्कों का तबादला दूसरे जिले में किया जायेगा. शिक्षा विभाग ने वित्तीय मामलों से जुड़े क्लर्कों के तबादले के मामले में यह आदेश जारी किया है. साथ ही ऐसे क्लर्कों का तबादला कर 15 दिनों के अंदर मुख्यालय को इससे संबंधित रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है.

Continue reading

Education News : RLSY कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक हटाए गए, डॉ. आशुतोष को मिली जिम्मेदारी

रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने रामलखन सिंह यादव (RLSY) कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ. शशि शेखर को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है. उनकी जगह प्राचार्य की अनुशंसा पर डॉ. प्रिय पुरुषोत्तम आशुतोष को नया परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है.

Continue reading

Jharkhand News: सूबे की 85 में सिर्फ 36 खदानें चालू, 49 बंद या निष्क्रिय

Ranchi: खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड अपनी प्राकृतिक संपदा का पूरा लाभ नहीं उठा पा रहा है. राज्य में गैर-कोयला खनिजों की कुल 85 खनन लीज हैं, लेकिन इनमें से केवल 36 खदानें ही वर्तमान में संचालित हैं. यानी 49 खदानें बंद, निष्क्रिय या विभिन्न कारणों से उत्पादन से बाहर हैं. झारखंड सरकार के आकड़ों के अनुसार, राज्य में 85 खनन लीज में से 85 लीज की अवधि अलग-अलग समय पर समाप्त हो चुकी है,

Continue reading

Ramgarh News: बरकाकाना की चहक ने चौथे रामगढ़ जिला योग प्रतियोगिता में जिता स्वर्ण पदक

Ramgarh : जिला में ब्रह्मॠषि धर्मशाला में आयोजित चौथे योगा प्रतियोगिता में सब जुनियर कैटेगरी में DAV SCHOOL NTS BARKAKANA  की चहक सब जूनियर गर्ल्स योग में आर्टिस्टिक योगा में गोल्ड मेडल प्राप्त कर अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रौशन किया

Continue reading

Saraikela News : हाइवा की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

खरसावां जिले में सोमवार तड़के कोलाबिरा के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो लोगों को पीछे से टक्कर मार दी.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही