Search

झारखंड न्यूज़

Jharkhand Weather : 3-4° तापमान बढ़ने के आसार, रांची समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची ने राज्य के कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अच्छी बनी हुई हैं और अगले कुछ दिनों में इसका असर झारखंड में भी देखने को मिल सकता है.

Continue reading

Seraikela News: पुलिस ने 7 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर सरायकेला थाना पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से 7 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया

Continue reading

Jharkhand News : राज्यसभा चुनाव में नाथवानी के नामांकन पर अटका पेंच, आपत्ति की जांच कल

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र पर आपत्ति दर्ज की गई है. इसके बाद उनके नामांकन को फिलहाल होल्ड पर रख दिया गया है. मामले की सुनवाई और जांच अब बुधवार सुबह 11 बजे की जाएगी.

Continue reading

फर्जी रॉयल्टी सर्टिफिकेट मामला : चतरा DMO ने IRCON के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी

चतरा DMO ने भी रॉयल्टी भुगतान के फर्जी सर्टिफिकेट के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें चतरा DMO ने IRCON के मुख्य महाप्रबंधक मोहन सिंह और राजा कंस्ट्रक्शन सहित अन्य को अभियुक्त बनाया है.

Continue reading

Hazaribagh News: भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में जन नायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126 वीं पुण्यतिथि मनाई गई.

Continue reading

Adityapur News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों का प्रशासन को 2 घंटे का अल्टीमेटम

Adityapur: थाना क्षेत्र के चुना भट्टा के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक कन्हैया दास की मौत हो गई

Continue reading

Hazaribagh News :  साधु के भेष में महिला से सोने के जेवर की ठगी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार

हजारीबाग पुलिस ने साधु के भेष में महिलाओं को टारगेट कर सोने-चांदी के आभूषण की ठगी करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मलेट्री लाठौर, अखिलेश लाठौर और तितई लाठौर के रूप में हुई है और सभी बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले हैं.

Continue reading

Jamshedpur News :  विधायक सरयू राय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किया उद्घाटन

शहर के लोगों को उनके घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. मंगलवार को जाकिर नगर रोड नंबर-18 में नए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने फीता काटकर किया.

Continue reading

Jamshedpur News : यात्री का पर्स चुराने वाला आरोपी टाटानगर स्टेशन से गिरफ्तार

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान एक शातिर जेबकतरे को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है.

Continue reading

Dhanbad : कोयला तस्करों का तांडव, बम विस्फोट कई राउंड फायरिंग व पुलिस टीम पर किया हमला

Dhanbad : जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र स्थित बहियारडीह गांव में मंगलवार सुबह अवैध कोयला तस्करों ने जमकर उत्पात मचाया. आरोप है कि 100 से अधिक की संख्या में पहुंचे तस्करों ने एक दर्जन से अधिक बम विस्फोट और कई राउंड फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी धक्का-मुक्की की गई और जवानों की राइफल छीनने का प्रयास किया गया.

Continue reading

Ramgarh News : महुआ पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, प्रेम-प्रसंग व अन्य पहलुओं की जांच

जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र स्थित देवरिया सरना स्थल के समीप खेत में महुआ पेड़ से लटकता एक युवक का शव मिला है. मॉतक की पहचान देवरिया मुंडा टोला निवासी विशाल मुंडा (18 वर्ष) के रूप में हुई है.

Continue reading

Latehar News : राजस्‍व अभिलेखों में सुधार नहीं हुई तो भाजपा करेगा आंदोलन

भाजपा ने चेतावनी दी है कि अगर जिले के राजस्‍व अभिलेखों में हुई गड़बडि़यों को सुधारने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी तो आंदोलन किया जायेगा. मंगलवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष वंशी यादव के नेतृत्व में उपायुक्‍त संदीप कुमार से मुलाकात की

Continue reading

Ranchi news: 126वें शहादत दिवस पर धरती आबा के संघर्षों को याद कर भावुक हुए बिरसाइत

Ranchi: भगवान बिरसा मुंडा के 126वें शहादत दिवस पर मंगलवार को बिरसा चौक स्थित जेल पार्क और कोकर समाधि स्थल पर फूल माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

Continue reading

Jamtara News :  मनोरोगी महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन गिरफ्तार

जामताड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में मनोरोगी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.  गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

Continue reading

अंकुश शर्मा हत्याकांड : आईओ ने सीसीटीवी फुटेज कोर्ट में नहीं किया प्रस्तुत, दो आरोपी बरी

Ranchi : चर्चित अंकुश शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का मंगलवार को फैसला आया है. मामले में ट्रायल फेस कर रहे दो आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में चिल्ड्रेन कोर्ट ने बरी कर दिया. दरअसल, मामले के अनुसंधानकर्ता (IO) की लापरवाही का लाभ आरोपियों को मिला है. सीसीटीवी फुटेज को मामले के ट्रायल के दौरान कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया गया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही