Search

झारखंड न्यूज़

Palamu News: बटाने नदी में डूबने से किशोर की मौत, ननिहाल आया था घूमने

जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानी गांव के समीप बटाने नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गई.

Continue reading

Jamtara News: जामताड़ा में 108 नवनियुक्त शिक्षकों की हुई पोस्टिंग, समर्पित भाव से कार्य करने के निर्देश

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा चयनित नव नियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय में पोस्टिंग को लेकर सोमवार को जिला समाहरणालय में ओपन काउंसिलिंग का आयोजन किया गया. जहां कक्षा 1 से 5 तक के कुल 108 शिक्षकों को मेधा क्रमांक के आधार पर पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत पोस्टिंग की गई.

Continue reading

Saraikela News : जिले के होटलों व अस्पतालों में फायर सेफ्टी की जांच, मिलीं कई खामियां

जिले के कई पुराने होटलों में अग्निशमन यंत्र लगाए गए हैं, लेकिन इनके रखरखाव, जांच व कर्मचारियों को इनके उपयोग के बारे में प्रशिक्षण तक नहीं मिला है. ऐसे में आपात स्थिति में इन उपकरणों के सही तरीके से काम करने को लेकर संदेह बना हुआ है.

Continue reading

राज्यसभा के निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के पास 754 करोड़ की संपत्ति

रांची- राज्यसभा चुनाव 2026 के निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी सबसे ज्यादा अमीर प्रत्याशी है. उनके पास 754.86 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनकी सालाना आमदनी 35.70 करोड़ रुपये हैं. वह रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को प्रोफ़ेशनल सर्विस देते हैं.

Continue reading

सरायकेला में बैंकों को चेतावनी: लंबित ऋण आवेदन जल्द निपटाएं, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाएं बैंकिंग सुविधाएं

सरायकेला-खरसावां जिले में विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लंबित ऋण आवेदनों के निपटारे में हो रही देरी पर जिला प्रशासन ने नाराजगी जताई है.

Continue reading

Saraikela News : डीडीसी ने की पेयजल योजनाओं की समीक्षा, खराब चापाकलों को दुरुस्त करने का निर्देश

डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी खराब योजनाओं की जल्द मरम्मत कर उन्हें दोबारा चालू कराएं. जिन गांवों-टोलों तक अब तक नल-जल योजना की सुविधा नहीं पहुंची है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कनेक्शन उपलब्ध कराएं.

Continue reading

Ranchi : जियाडा रेगुलेशन-2016 में होगा संशोधन, उद्योगों की समस्याओं के समाधान पर जोर

Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आमंत्रण पर जियाडा (JIADA) के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन ने सोमवार को चैंबर भवन पहुंचकर राज्य के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन, उद्योगों की समस्याओं के समाधान और जियाडा द्वारा किए जा रहे सुधारात्मक प्रयासों पर विस्तृत चर्चा हुई.

Continue reading

Simdega News: सिमडेगा में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, जांच में जुटा प्रशासन

जिले में युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर कथित रूप से फर्जी सर्टिफिकेट बांटने का मामला सामने आया है. प्लस टू हाई स्कूल सिमडेगा के सभागार में “राम गोविंद ग्रुप कॉलेज” के नाम से आयोजित एक कार्यक्रम में छात्रों से 200 रुपये शुल्क लेकर प्रवेश परीक्षा पास कराने तथा नौकरी दिलाने का दावा किया जा रहा था.

Continue reading

Dhanbad News : डॉ. नेहा प्रियदर्शनी यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित

डॉ. नेहा प्रियदर्शनी को यूथ आइकॉन अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया है. उन्हें यह सम्मान आईवीएफ (इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन) के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंडियन सोसायटी फॉर असिस्टेड रिप्रोडक्शन, नई दिल्ली ने दिया है.

Continue reading

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सहित अन्य कांग्रेस विधायक बने प्रत्याशी प्रणव झा के प्रस्तावक

Ranchi : ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय सहित अन्य विधायक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के प्रस्तावक बने हैं.

Continue reading

Chaibasa News: समर क्रिकेट कैंप का समापन, DIG ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में हुए समर क्रिकेट कैंप का समापन समारोह रविवार को बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में हो गया. 15 मई से प्रारंभ हुए इस समर कैंप में पश्चिमी सिंहभूम जिला के विभिन्न प्रखण्डों से कुल 93 बच्चों ने भाग लिया. जिसमें तीन लड़कियां भी शामिल थी.

Continue reading

Palamu News : मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

थाना प्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि मामले में एक पक्ष से भृगुनाथ राम को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, जबकि दूसरे पक्ष से जितेंद्र मेहता व कौशल मेहता को गिरफ्तार किया गया.

Continue reading

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित JMM विधायक बने वैद्यनाथ राम के प्रस्तावक

Ranchi : राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित JMM के विधायक, राज्यसभा चुनाव के प्रत्याशी वैद्यनाथ राम के प्रस्तावक बने हैं. वैद्यनाथ राम, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी के रूप में राज्यसभा चुनाव लड़ रहे हैं.

Continue reading

26वीं सब-जूनियर झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो का शानदार प्रदर्शन

झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 26वीं सब-जूनियर झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन (BDBA) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.

Continue reading

Palamu News : पलामू में गर्मी का सितम, पारा 43 डिग्री के पार

पलामू जिले में बीते एक सप्ताह से तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को अधिकतम तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही