Search

झारखंड न्यूज़

Ranchi News :  पंडरा में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

पंडरा में एक मकान में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने का मामला सामने आया है. जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी कर गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करते हुए तीन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

Continue reading

Ranchi News: प्रिंस खान ने पॉल ज्वेलर्स के मालिक व बिल्डर से मांगी 5-5 करोड़ की रंगदारी

Ranchi : पाकिस्तान में रह रहा अपराधी प्रिंस खान ने अब राजधानी रांची के पॉल ज्वेलर्स के मालिक सुमन पॉल और बिल्डर उदय शंकर से 5-5 करोड़ की रंगदारी मांगी है. सुमन पॉल से रंगदारी की मांग चार जून की रात 9.50 बजे की गई है. जबकि उदय शंकर से पांच जून की रात 10.30 बजे. रंगदारी की मांग एक ही मोबाइल नंबर (971545920432) से की गई है. दोनों कारोबारियों ने लालपुर थाना में प्रथामिकी दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Continue reading

Jamshedpur News: मानगो पुल पर महिला को नदी में कूदने से बचाया, स्थानीय लोगों की सतर्कता से टला हादसा

मानगो थाना क्षेत्र स्थित मानगो पुल पर रविवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब एक महिला स्वर्णरेखा नदी में कूदने के इरादे से पुल पर पहुंच गई.

Continue reading

Ranchi News: ग्राम सभा की सहमति बिना रायसा जलाशय परियोजना मंजूर नहीं- बिनसाए मुंडा

रायसा जलाशय परियोजना को रद्द करने की मांग को लेकर रविवार को बुंडु के गितिलडीह गांव में संयुक्त ग्राम सभा की आम सभा हुई. सभा में ग्रामीणों ने परियोजना का विरोध किए और आंदोलन तेज करने की ऐलान किया गया.

Continue reading

राज्यसभा चुनाव को लेकर सीएम आवास में जुटी सत्ताधारी पार्टियां, एकजुटता पर जोर

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सत्तारूढ़ गठबंधन के मंत्रियों और विधायकों की महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई.

Continue reading

Ranchi News: रास चुनाव पर सरयू राय बोले- BJP का घोषित प्रत्याशी ही होगा NDA उम्मीदवार

राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच विधायक सरयू राय ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है. उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से जिस उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी, वही एनडीए का आधिकारिक उम्मीदवार होगा.

Continue reading

Jamshedpur News: जनसमस्याओं पर भाकपा का संघर्ष तेज, हूल दिवस को ‘दिल्ली चलो’ अभियान का एलान

जमशेदपुर के साकची स्थित आमबगान कार्यालय में रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई.

Continue reading

Health News: 8 जून को फ्री में थैलेसीमिया व हीमोफीलिया मरीजों के लिए राज्यस्तरीय पिकनिक

झारखंड के थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया और हीमोफीलिया जैसे गंभीर रक्त विकारों से पीड़ित मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए पहली बार राज्यस्तरीय निःशुल्क एक दिवसीय पिकनिक एवं भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

Continue reading

बोकारो पुलिस ने 46 गुम हुए मोबाइल फोन असली मालिकों को लौटाए

बोकारो पुलिस के लिए ये गर्व का पल. शहर थाना क्षेत्र में लगातार मिल रही मोबाइल गुम होने की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 46 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस लौटाए हैं.

Continue reading

Bokaro News: दो वाहनों के बीच टक्कर, एक बच्ची समेत तीन महिला घायल

बोकारो के सेक्टर 9 स्थित मुख्य सड़क मार्ग पर दो कारों के बीच हुई भीषण टक्कर में सड़क किनारे खड़ी तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई.

Continue reading

Palamu News: HIV संक्रमित प्रसूता को बिना जांचे ऑपरेशन, खुलासे के बाद MRMCH में मचा हड़कंप

शहर के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MRMCH) में प्रसूता का सिजेरियन ऑपरेशन किए जाने के बाद उसके HIV संक्रमित होने की जानकारी से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. मामले के उजागर होते ही अस्पताल ने एहतियाती कार्रवाई शुरू कर दी है.

Continue reading

Giridih News: JPL 2026 टी-20 की ट्रॉफी पहुंची गिरिडीह, खिलाड़ियों के साथ शहर भ्रमण

जेपीएल 2026 टी-20 की ट्रॉफी रविवार को गिरिडीह पहुंची. ट्रॉफी के साथ रांची टाइटंस के खिलाड़ी और टीम ऑनर सलूजा गोल्ड ने शहर का भ्रमण किया. बता दें कि दोपहर 3.30 बजे ट्रॉफी शहर भ्रमण पर सलूजा गोल्ड कार्यालय से ट्रॉफी निकली और खिलाड़ियों के साथ ट्रॉफी पूरे शहर में घुमाई गई.

Continue reading

Modeling News: एक्वा वर्ल्ड सुपर मॉडल प्रतियोगिता, शिवानी बनी मिस सुपर मॉडल, अंकित मिस्टर सुपर मॉडल

एक्वा वर्ल्ड, मछली घर और वैमस मॉडलिंग ग्रुप के द्वारा आयोजित सुपर मॉडल प्रतियोगिता में शिवानी कुमारी ने मिस सुपरमॉडल का खिताब अपने नाम किया.

Continue reading

Chatra News: प्रसूता की मौत पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, अस्पताल सील

चतरा बस स्टैंड में संचालित मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के बाद गर्भवती महिला चुकु गांव निवासी लाटो गंझू की 20 वर्षीय गर्भवती पत्नी बैजंती देवी व उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत के मामले में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई किया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही