Search

झारखंड न्यूज़

NEET Paper  लीक के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन,शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

नीट (NEET) पेपर लीक, सीबीएसई (CBSE) से जुड़े कथित घोटाले, एसएससी जीडी (SSC GD), सीयूईटी (CUET) परीक्षा में अनियमितताओं तथा ओएसएम (OSM) मार्किंग के विरोध में युवा कांग्रेस ने लोक भवन के सामने धरना-प्रदर्शन किया.

Continue reading

Chaibasa News: डायन-बिसाही के शक में महिला की गला रेतकर हत्या, आरोपी अरेस्ट

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के खंडकोरी गांव में अंधविश्वास की वजह से एक महिला की निर्मम हत्या की गयी है. डायन-बिसाही के शक में एक व्यक्ति ने महिला को घर से बुलाकर जंगल की झाड़ियों में ले जाकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है.

Continue reading

Latehar News :  मवेशी चोरों की बाइक में ग्रामीणों ने लगाई आग

जिले के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित चेतर गांव में मवेशी चोरी करने आए युवकों की बाइक को ग्रामीणों ने आग के हवाले कर दिया. हालांकि मवेशी चोर मौके से भागने में सफल रहे.   स्‍थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

Continue reading

Deoghar News : DC ने वेयरहाउस का किया निरीक्षण, अधिकारियों को 24 घंटे सक्रिय रहने निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कल्याणपुर स्थित वेयरहाउस का आज तिमाही निरीक्षण करने के दौरान मौके पर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे

Continue reading

Palamu News : बेटी की टांगी से काट हत्या करने का आरोपी पिता गिरफ्तार

जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र स्थित लोहरा गांव में बेटी की टांगी से हत्या करने का आरोपी पिता अगस्त महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Continue reading

उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस : 2 आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई 8 जून को

Ranchi : उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में आरोपी सोनू शर्मा और मोनू कुमार की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई हुई. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से बहस के लिए समय की मांग की गई.

Continue reading

Latehar News : 90 स्कूलों को मिला मुख्‍यमंत्री स्‍वच्‍छ विद्यालय का पुरस्‍कार

जिले के 90 विद्यालयों को मुख्‍यमंत्री स्‍वच्‍छ विद्यालय का पुरस्‍कार प्राप्‍त हुआ है. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची ने इसे ले कर सूची जारी की है.

Continue reading

Latehar  News : दो युवक राष्‍ट्र स्‍तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश रवाना

हिमाचल प्रदेश के किन्‍नोर जिले में आयोजित राष्‍ट्रीय स्‍तर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सोमवार की रात दो युवक मुकेश कुमार सिंह व श्‍याम गुप्‍ता लातेहार रेलवे स्‍टेशन से रवाना हुए.दोनों युवक किन्‍नोर में आयोजित विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में भाग लेगें.

Continue reading

Bokaro News : BMW कंपनी के संचालक से रंगदारी मांगने वाला प्रिंस खान गैंग का मुख्य सहयोगी गिरफ्तार

जिले में सक्रिय अपराधी गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. कुख्यात गैंग से जुड़े एक आरोपी को बालीडीह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. उस पर एक औद्योगिक प्रतिष्ठान (बीएमडब्लू) से रंगदारी मांगने का आरोप है.

Continue reading

Bokaro News : दलित महिला हत्याकांड के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले सांसद-विधायक समेत सैकड़ों पर FIR

जिले के बेरमो थाना क्षेत्र में गर्भवती दलित महिला की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे लोगों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. इस मामले में सांसद, विधायक समेत सैकड़ों लोगों को आरोपी बनाया गया है. प्रशासन का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर आम लोगों की आवाजाही प्रभावित की गई.

Continue reading

रिम्स लैंड स्कैम :  ACB ने जवाब के लिए मांगा समय, आरोपी की अग्रिम जमानत पर अब 10 जून को सुनवाई

रिम्स की अधिग्रहीत जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े मामले के आरोपी प्रमोद कुमार महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में ACB की ओर से जबाव दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई.  ACB की ओर से इस केस से जुड़ी केस डायरी प्रस्तुत की जानी है. अगली सुनवाई अब 10 जून को होगी.

Continue reading

Health News : रिम्स में 14 साल की बच्ची के जबड़े से निकाला गया 4 किलो का ट्यूमर

रिम्स के डेंटल कॉलेज स्थित ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने एक 14 वर्षीय बच्ची के जबड़े में मौजूद करीब 4 किलो वजनी विशालकाय ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया है. मरीज हजारीबाग की रहने वाली है और पिछले लगभग तीन वर्षों से इस समस्या से जूझ रही थी.

Continue reading

Jharkhand News : दिन में पावर कट की समस्या होगी दूर, 500 करोड़ से पहला फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट तैयार

राजधानी रांची के लोगों को गर्मी के मौसम में बिजली संकट से बड़ी राहत मिलने जा रही है. रांची के गेतलसूद डैम में तैयार किया गया 100 मेगावाट क्षमता का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट में जल्द ही बिजली उत्पादन शुरू होगा.

Continue reading

हर दिन खून-खराबे से दहल रहा झारखंड, 5 माह में 408 से अधिक हत्याएं, पलामू-धनबाद बने क्राइम हॉटस्पॉट

झारखंड के विभिन्न जिलों से लगातार हत्या, गोलीबारी, रंगदारी और आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. साल 2026 में अब तक (पांच महीनों में) राज्य में 408 से अधिक लोगों की हत्या हो चुकी है.

Continue reading

रांची जेल में यौन शोषण : बेल पर रिहा महिला कैदी व परिवार ने सभी दावों व आरोपों को निराधार बताया

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में महिला कैदी के साथ कथित दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने को लेकर उठे विवाद में नया मोड़ आ गया है. महिला कैदी जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. महिला का कहना है कि जेल के अंदर उसके साथ कोई गलत घटना नहीं हुई और न ही उसने किसी के खिलाफ शिकायत की है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही