Search

झारखंड न्यूज़

Jamtara News : पीडीएस डीलरों को निर्देश- दुकान का रंग गुलाबी करें, 100% ई-केवाईसी जरूरी

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी डीलरों को निर्देश दिया कि अपनी-अपनी दुकान को गुलाबी रंग में रंगवाएं, दुकान पर सूचना पट्ट प्रतिदिन उपलब्ध खाद्यान्न की मात्रा व वितरण का समय अंकित रहे, ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. सभी लाभुकों का 100% ई-केवाईसी जरूरी है.

Continue reading

रांची में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मां-बेटे समेत तीन अरेस्ट

Ranchi: राजधानी में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर स्थित करम चौक में छापेमारी कर पुलिस ने मां-बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से कुल 16.43 ग्राम ब्राउन शुगर की 159 पुड़िया, तीन स्मार्टफोन और 7,320 रुपये नकद बरामद किए गए हैं.

Continue reading

Education NEWS : RU में निदेशक व असिस्टेंट लाइब्रेरियन पदों पर संविदा नियुक्ति, 16 जून तक करें आवेदन

रांची विश्वविद्यालय, ने अपने विधि अध्ययन संस्थान (Institute of Legal Studies) में निदेशक (Director) व सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष (Assistant Librarian) के पदों पर पूर्णकालिक संविदा आधार पर नियुक्ति के लिए योग्य व इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं.

Continue reading

Gumla News : प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती को बहंगी पर 4 किमी दूर अस्पताल पहुंचाया

लाधुडेरा निवासी पैरू खड़िया की पत्नी सुषमा देवी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई. ग्रामीणों ने लाठी के सहारे बहंगी बनाई और महिला को उसी बहंगी के सहारे चार किलोमीटर दूर बिलिंगबिरा पंचायत मुख्यालय पहुंचाया.

Continue reading

Education News : RU ने असिस्टेंट प्रोफेसर (विधि) पद के अभ्यर्थियों से मांगा शैक्षणिक वेटेज का सत्यापन

रांची विश्वविद्यालय ने विधि अध्ययन संस्थान (Institute of Legal Studies) में सहायक प्राध्यापक (विधि) के पूर्णकालिक संविदा पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अंक वेटेज व  अन्य विवरण विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं.

Continue reading

Palamu News : खड़े ट्रक में लगी आग, अफरातफरी

डालटनगंज रेलवे स्टेशन के गुड्स यार्ड के पास खड़े एक ट्रक में सोमवार की शाम अचानक आग लग गई. आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

Continue reading

Ranchi News : नक्सली हमले में मारे गए त्रिलोचन सिंह मुंडा के परिवार को मिली 4 डिसमिल जमीन

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की साप्ताहिक जनता दरबार में नक्सली हमले में मारे गए त्रिलोचन सिंह मुंडा के परिवार को राहत मिली. उपायुक्त ने परिवार को नगड़ी मौजा में 4 डिसमिल जमीन का पट्टा उपलब्ध कराया.

Continue reading

शहरी क्षेत्रों में मतदाता मैपिंग सिर्फ 50%, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की सुधार की मांग

Ranchi: कांग्रेस भवन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रेस वार्ता की. इसमें उन्होंने अनमैप्ड मतदाताओं की स्थिति और पार्टी के मीडिया प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी. केशव महतो कमलेश ने बताया कि पार्टी का एक तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्य चुनाव आयुक्त से मिला था.

Continue reading

Bokaro News : जेईई एडवांस  में  DPS  का शानदार प्रदर्शन, अमन टॉपर

बोकारो के विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस - 2026 में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन के साथ शानदार सफलता पाई है.

Continue reading

Chatra News : घर से 12.5 लाख का डोडा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चरकाखुर्द गांव में छापेमारी कर एक घर से करीब 12.5 लाख रुपए का डोडा बरामद किया है. एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि डोडा को बिहार ले जाकर बेचने की योजना थी.

Continue reading

Ranchi News : 17वें पेंशन दरबार में सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Ranchi : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आज समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में 17वें पेंशन दरबार-सह-सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को संबोधित किया और कहा कि शिक्षकों ने शिक्षा के पवित्र क्षेत्र में निष्ठा, धैर्य और समर्पण के साथ सेवा की है.

Continue reading

सार्वजनिक उपयोग के लिए सरकार को जमीन दान करने पर नहीं लगेगा स्टाम्प शुल्क, अधिसूचना जारी

Ranchi: झारखंड में सार्वजनिक उपयोग के लिए दान की जाने वाली जमीनों के हस्तांतरण पर सरकार की निगरानी और सख्त होने जा रही है. राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने इस संबंध में नई अधिसूचना जारी की है. अधिसूचना के तहत सरकार को दान की जाने वाली भूमि के हस्तांतरण से जुड़े दस्तावेजों को स्टाम्प शुल्क से पूर्ण छूट देने का प्रावधान किया गया है,

Continue reading

Jamshedpur News : आजादनगर में दो पक्षों में मारपीट से तनाव, फायरिंग होने की भी चर्चा

सूचना मिलते ही आजादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा दोनों पक्षों से जुड़े लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की.

Continue reading

झारखंड विवि में सीनेट-सिंडिकेट की तस्वीर बदली, चुनाव खत्म अब मनोनीत से होंगे सदस्य

झारखंड के विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च नीति-निर्धारक संस्थाएं सीनेट और सिंडिकेट अब नए स्वरूप में काम करेंगी. 'झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-2026' के तहत इन निकायों में चुनाव आधारित प्रतिनिधित्व व्यवस्था समाप्त कर दी गई है और उसकी जगह मनोनयन (नॉमिनेशन) प्रणाली लागू की गई है.

Continue reading

झारखंड के IPS चंदन कुमार झा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, CISF में DIG नियुक्त

Ranchi: झारखंड कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी चंदन कुमार झा को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डीआईजी पद पर नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति के आधार पर की गई है. भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अवर सचिव संजीव कुमार ने इस संबंध में झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर नियुक्ति की जानकारी दी है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही