Search

झारखंड न्यूज़

Chatra News: एक सप्ताह से लापता युवक का शव बरामद, ट्रेन से गिरने की आशंका

शहर के लाइन मोहल्ला हजरत गली निवासी शादमान मलिक का शव एक सप्ताह बाद बरामद होने से पूरे परिवार में मातम छा गया. वह 13 जुलाई से लापता था.

Continue reading

Jharkhand News : झारखंड पुलिस में 41 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों का तबादला

रांची. झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. पुलिस मुख्यालय ने 41 इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारियों का एक जिले से दूसरे जिले और विभिन्न वाहिनियों में तबादला किया है. डीजीपी के आदेश के बाद आईजी मानवाधिकार की ओर से सोमवार को इससे संबंधित आदेश जारी किया गया.

Continue reading

Bokaro News: ऑफिसर्स कॉलोनी से चोरी हुई स्कूटी बरामद, युवक गिरफ्तार

पुलिस ने हरला थाना क्षेत्र से चोरी हुई स्कूटी को बरामद कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है.

Continue reading

Ranchi News : पेट्रोलियम उत्पादों और LPG की आपूर्ति पर चैंबर में हुई चर्चा

Ranchi : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की पेट्रोलियम एवं एक्सप्लोसिव उप समिति की बैठक सोमवार को चैंबर भवन में आयोजित हुई. बैठक में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के वैश्विक ऊर्जा बाजार पर संभावित प्रभावों और भारत में पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी और प्राकृतिक गैस की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई.

Continue reading

Ranchi News: जंगलों का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड बनेगा, उपयोगी पौधों के रोपण पर रहेगा जोर- CM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के कामकाज की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य गठन के बाद से अब तक के सभी वन क्षेत्रों का तकनीकी और डिजिटल रिकॉर्ड एक महीने के भीतर तैयार किया जाए.

Continue reading

Chatra News :  लावालौंग में 722 ग्राम अफीम जब्त, पुलिस को देख महिला तस्कर फरार

ताजा मामला लावालौंग थाना क्षेत्र के बुलबुल गांव का है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करीब 722 ग्राम अफीम बरामद किया. पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला तस्कर मौके से फरार होने में सफल रही.

Continue reading

Bokaro News: 3 दिवसीय कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन

बोकारो के सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया. समारोह का आयोजन उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक  शैलेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया. इसमें बोकारों के उपायुक्त अजय नाथ झा शामिल हुए.

Continue reading

Ranchi News: झारखंड के जीआई टैग उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर, चैंबर ने दिया सहयोग का भरोसा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में झारखंड के भौगोलिक संकेतक (GI) उत्पादों को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई.

Continue reading

Bokaro News: बोकारो व बेरमो विस के कुछ बूथों का डिजिटाइजेशन पूर्ण, BLO को किया गया सम्मानित

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत बोकारो जिले में वोटर लिस्टके अपडेट का कार्य लगातार प्रगति पर है. इसी क्रम में बोकारो विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 79, 80 एवं 81 तथा बेरमो विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 210 एवं 217 पर मतदाताओं से संबंधित गणना प्रपत्र का डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण हो गया है.

Continue reading

Deoghar : चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बन करते थे ठगी

Deoghar : देवघर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में मोहनपुर थाना क्षेत्र में की गई.

Continue reading

Dhanbad News : DCA से हटाए गए संतोष सिंह का पलटवार, बोले- बिना नोटिस लिया गया फैसला

डीसीए की कार्यकारिणी समिति से सदस्य पद से हटाए जाने गए संतोष सिंह ने एसोसिएशन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने सोमवार को प्रेसवार्ता कर अपना पक्ष रखा. कहा कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना और कारण बताओ नोटिस के पद से हटा दिया गया.

Continue reading

Ramgarh News: राजा राममोहन राय से जुड़े दस्तावेजों के संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन की अपील

महान समाज सुधारक और भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत राजा राम मोहन राय ने वर्ष 1805–1806 में रामगढ़ में दीवान/सरिस्तेदार के तौर पर कार्य किया था. इस दौरान उनके द्वारा हस्ताक्षरित एवं उनके कार्यकाल से जुड़े रिकॉर्ड व दस्तावेज अत्यधिक ऐतिहासिक, अर्काइवल और सांस्कृतिक महत्व के हैं.

Continue reading

Bokaro News: बेरमो के कुरपनिया बस्ती से 50.8 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो अनुमंडल के गांधीनगर थाना क्षेत्र में अवैध कोयला माफिया के खिलाफ सीआईएसएफ का ताबड़तोड़ अभियान जारी है. सोमवार को सीआईएसएफ और सीसीएल की संयुक्त टीम ने कुरपनिया बस्ती के पास छापेमारी कर 50.8 टन अवैध कोयला जब्त किया है.

Continue reading

Ranchi : रक्तदान और थैलेसीमिया मरीजों के मुद्दों पर कांग्रेस प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

Ranchi : रक्तदान संगठन लहू बोलेगा और झारखंड थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, हीमोफीलिया एवं अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा. यह मुलाकात राजकीय अतिथिशाला में हुई.

Continue reading

Ranchi News: जामताड़ा में पुलिसिया कार्रवाई पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाहदेव ने लगाए आरोप

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने जामताड़ा में पार्टी जिलाध्यक्ष सुमित शरण के घर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही