Search

झारखंड न्यूज़

IPS सुमन गुप्ता की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर लगी रोक, सरकार ने NOC लिया वापस

झारखंड कैडर की 1997 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुमन गुप्ता के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की राह में राज्य सरकार ने रोक लगा दी है. सरकार ने उन्हें केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए पहले जारी किए गए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. जानकारी के अनुसार, यह निर्णय राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) की ओर से सरकार को भेजी गई रिपोर्ट के बाद लिया गया है.

Continue reading

Ranchi : निगम ने मोरहाबादी में सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण, डूरंड कप के लिए बनेगी अस्थायी पार्किंग

Ranchi : डूरंड कप को लेकर नगर निगम ने सोमवार को मोरहाबादी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस मौके पर होटल पार्क प्राइम से टीआरआई और अंतु चौक तक अतिक्रमण मुक्त कराया गया. इस दौरान सरकारी जमीन को भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया. अभियान के दौरान करीब छह अस्थायी संरचनाएं, बैरिकेडिंग, अवैध होर्डिंग, विज्ञापन बोर्ड, ठेला-खोमचा समेत अन्य को भी हटाया गया.

Continue reading

Jamshedpur News : जंतर-मंतर से उठी चिंगारी पहुंची जमशेदपुर, छात्रों का प्रदर्शन; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराए जाने का मामला जमशेदपुर तक पहुंच गया है. इस घटना के विरोध में ऑल इंडिया स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (AISO) के छात्र-छात्राओं ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया.

Continue reading

Latehar News: धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भाकपा माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च

भाकपा माले ने केंद्रीय शिक्ष मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला. यह मार्च सोमवार को शहर के बाजारटांड़ से निकली.

Continue reading

मतदाता सूची समय सीमा बढ़ाने सहित सचिवालय में पत्रकारों की एंट्री पर बोले कांग्रेस प्रभारी के. राजू

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता की. इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) की समय सीमा बढ़ाने की मांग और राज्य सचिवालय में पत्रकारों के प्रवेश पर अपनी बात रखी. प्रेसवार्ता की शुरुआत में पत्रकारों ने बताया कि पिछले 12 से 15 दिनों से राज्य सचिवालय में मीडिया के प्रवेश पर रोक लगी हुई है.

Continue reading

Ranchi : विजय शंकर नायक ने के. राजू से की मुलाकात, अनुसूचित जाति आयोग के गठन की मांग

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के. राजू को स्टेट गेस्ट हाउस में अनुसूचित जाति आयोग के गठन करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया कि संविधान के अनुच्छेद 338 की भावना के अनुरूप झारखंड में अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया जाए, ताकि अनुसूचित जाति समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की प्रभावी रक्षा सुनिश्चित हो सके.

Continue reading

Latehar News: खुले में मांस-मछली बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई, सामान जब्त

नगर पंचायत ने सोमवार को अभियान चलाकर क्षेत्र में खुले में मांस-मछली बेचने वालों पर कार्रवाई की है. इस दौरान शहर के चटनाही मोड़, माको मोड़ और चेकनाका मोड़ पर मांस विक्रेता के दुकानों की ट्रेड लाइसेंस जांच की गई.

Continue reading

Chaibasa News: सेल किरीबुरू प्रबंधन की स्कूल बसों को रोका, शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग

पश्चिमी सिंहभूम जिला की सारंडा के नक्सल प्रभावित करमपदा, थोलकोबाद एवं आसपास के गांवों में शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं को लेकर सोमवार को ग्रामीणों, अभिभावकों और स्कूली बच्चों ने करमपदा के समीप किरीबुरू–थोलकोबाद मुख्य चौक पर सेल किरीबुरू प्रबंधन की स्कूल बसों को रोककर प्रदर्शन किया.

Continue reading

Chatra News : कई संगीन मामलों में वांछित था गिरफ्तार नक्सली नरेश गंझू

चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के मधंनिया से गिरफ्तार टीपीसी का नक्सली नरेश गंझू उर्फ रविकांत जी कई संगीन मामलों में वांछित था. वह लंबे समय से फरार चल रहा था. उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, पुलिस पर हमला, अवैध हथियार रखने व यूएपीए समेत विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं.

Continue reading

हाईकोर्ट ने प्राथियों को उम्र सीमा छूट में नहीं दी राहत

जेपीएससी द्वारा ली जाने वाली झारखंड तकनीकी विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 (विज्ञापन संख्या 1/ 2026 ) में अधिकतम उम्र सीमा को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में कोर्ट ने प्रार्थियों को राहत नहीं देते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी.

Continue reading

Ranchi News: 65वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता, फाइनल की टीमें तय, 21 जुलाई को खिताबी मुकाबला

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची द्वारा आयोजित 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद तीनों वर्गों के फाइनलिस्ट तय हो गए हैं. सेमीफाइनल के मुकाबले प्रैक्टिस मैदान खेलगांव, रांची, जैप-1 मैदान, बीआईटी मेसरा मैदान-1 एवं बीआईटी मेसरा मैदान-2 में हुए.

Continue reading

Saraikela News: राजनगर में सड़क हादसा, ऑटो से टकराकर बाइक सवार घायल

जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान ओडिशा के मयूरभंज जिले के मधुआ (तुरीबासा) गांव निवासी बिष्णु बिरुली के रूप में हुई.

Continue reading

JPSC परीक्षा में धांधली का आरोप, 22 जुलाई को घेराव करेगी भाजयुमो

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार और आयोग पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई, जिससे लाखों अभ्यर्थियों में नाराजगी है. आदित्य साहू ने कहा कि जारी मार्कशीट में संबंधित अधिकारियों और आयोग के सदस्यों के हस्ताक्षर नहीं हैं.

Continue reading

Saraikela News: वायरल वीडियो में ‘सेंदरा’ की धमकी से मचा हंगामा, प्रशासन से जांच की मांग तेज

सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के आदरडीह गांव में आयोजित एक बैठक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है. बताया जा रहा है कि यह बैठक आदरडीह गांव के एक पेट्रोल पंप परिसर में एसएम स्टील पावर प्लांट के समर्थन में कुछ ग्रामीणों के साथ आयोजित की गई थी.

Continue reading

Jamtara News : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल, चालक फरार

जमाताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पांडेडीह के समीप सोमवार को सड़क हादसे में एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नारायणपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही