Search

झारखंड न्यूज़

जामताड़ा  :  मिहिजाम में टेंट हाउस में आग लगी, लाखों का सामान जलकर खाक

जामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी पोखरताल निवासी मो अख्तर के टेंट हाउस में देर अचानक आग लग गयी. इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई. घटना के समय मो. अख्तर अपने टेंट हाउस के बगल स्थित घर में सो रहे थे.

Continue reading

Lagatar Breaking: सरकारी कर्मचारियों के मास्टर डाटा में छेड़छाड़, फर्जी निकासी के बाद SP बोकारो का खाता डिलीट

Ranchi: झारखंड में सरकारी कर्मचारियों के मास्टर डाटा (Employees Master Data) में बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ की गयी है. इस छेड़छाड़ का उद्देश्य लंबे समय तक नौकरी मे बने रहने सहित अन्य प्रकार का लाभ लेना शामिल है. फर्जी निकासी के लिए एसपी बोकारो के बैंक खाते का इस्तेमाल करने के बाद उसे मास्टर डाटा से डिलीट (Delete) कर दिया गया. आंकड़ों के विश्लेषण में पाये गये इन तथ्यों की जानकारी महालेखाकार ने सरकार को लिखे अपने दूसरे पत्र में दी है. साथ ही इसे अत्याधिक गंभीर मामला बताते हुए सरकार के स्तर पर गहन जांच की अनुशंसा की है.

Continue reading

लातेहारः परीक्षा दे रहे छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

छात्रों का आरोप है कि परीक्षा हॉल में न तो पंखा की व्यहवस्थान है, न ही पानी की समुचित व्य्वस्थाा है. छात्र इस प्रचंड गरमी में बिना पंखा के परीक्षा दे रहे हैं. अन्य कई छात्रों की भी तबीयत गर्मी के कारण बीमार हो चुके हैं.

Continue reading

रामगढ़ः मंडा पूजा आस्था व सामाजिक एकता का प्रतीक- राजीव जायसवाल

राजीव जायसवाल ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. कहा कि मंडा पूजा झारखंड की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत है, जो हमारी आस्था, तपस्या और सामूहिक एकता को दर्शाती है. यह पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है और समाज में भाईचारा व समरसता को मजबूत करता है.

Continue reading

गिरिडीह पहुंचे झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष, हुआ जोरदार स्वागत

अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने सिख समाज के प्रतिनिधियों से गुरुद्वारा में कैंप लगाकर वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन के फॉर्म भरवाने व ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र बनाने में आ रही त्रुटियों को दूर करने का आह्वान किया.

Continue reading

रामगढ़ः विधायक ममता देवी ने चितरपुर में पीसीसी पथ का किया शिलान्यास

विधायक ममता देवी ने कहा कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर मैं पूरी तरह से तत्पर हूं. इस पीसीसी पथ का निर्माण होने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी.

Continue reading

लातेहारः हर पंचायत व हर बूथ तक पहुंचें कांग्रेस कार्यकर्ता- रामचंद्र सिंह

विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हर पंचायत व हर बू‍थ तक पहुंच कर संवाद करना होगा. तभी संगठन सशक्तन हो कर उभरेगा. कांग्रेस की नीतियों व सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाना आवश्यरक है.

Continue reading

भीषण गर्मी में यूसिल के जादूगोड़ा अस्पताल में मरीज बेहाल, कुलर बनी शोभा की वस्तु

जादूगोड़ा स्थित यूसिल अस्पताल में भीषण गर्मी में मरीजों का हाल बेहाल है. गर्मा से राहत केवल डॉक्टरों को है, क्योंकि उनके चैंबर में एसी की हवा आती है. आलम यह है कि डॉक्टर चैंबर और इमरजेंसी वार्ड में जरूरत से ज्यादा एसी लगे हुए है. लेकिन यूसिल मरीजों को सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है.

Continue reading

रामगढ़ः माध्यमिक परीक्षा में खराब रिजल्ट वाले 64 स्कूलों को शोकॉज

जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने रिजल्ट की समीक्षा के बाद 64 स्कूलों को शोकॉज नोटिस जारी किया है. शत-प्रतिशत परिणाम न देने वाले 52 विद्यालयों को नोटिस भेजकर 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है. इन विद्यालयों का रिजल्ट 87% से 99% के बीच रहा है.

Continue reading

पाकुड़: DC ने कार्यालयों का किया निरीक्षण, लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जिला उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने शनिवार को समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया. इस दौरान आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया. उन्होंने स्थापना शाखा, सामान्य शाखा, जिला निर्वाचन शाखा, नीलाम-पत्र शाखा, भू-अर्जन कार्यालय, राजस्व शाखा सहित कई कार्यालयों का निरीक्षण किया.

Continue reading

गुमलाः वृद्ध की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

चैनपुर अंचल के लूरु गांव में एक वृद्ध शिबू उरांव की हत्या और उनकी पत्नी घानो देवी पर जानलेवा हमले के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस कांड में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेज दिया है.

Continue reading

रांची में झारखण्ड चैम्बर के कार्यकारिणी समिति की बैठक

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी समिति की आठवीं बैठक आज चैंबर भवन में अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई. झारखण्ड में भवन नियमितीकरण योजना को लाने के लिए कार्यकारिणी समिति के द्वारा राज्य सरकार के प्रति आभार जताया गया.

Continue reading

गुमलाः किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में धर्मनाथ मुंडा व रतन दास शामिल हैं.

Continue reading

गुमलाः चैनपुर में अवैध क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, सिविल सर्जन ने की जांच

सिविल सर्जन डॉ शंभूनाथ चौधरी ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है. सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात भी कही.

Continue reading

रामगढ़: यज्ञमंडप की परिक्रमा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

मारंगमरचा में चल रहे 5 दिवसीय रुद्र चंडी महायज्ञ के चौथे दिन शनिवार को यज्ञमंडप की परिक्रमा के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. अहले सुबह से भक्तों की भीड़ परिक्रमा करने के लिए पहुंच गई. यज्ञमंडप की परिक्रमा के साथ भक्तों ने पूजा अर्चना भी की.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही